NASA की चेतावनी, आज धरती के पास से गुजरेगा ये बड़ा एस्ट्रॉयड! एक पूरे शहर को तबाह करने का रखता है दम!

एस्ट्रॉयड पर नजर रखने वाली एजेंसी की टीम ने इसके बारे में ट्वीट कर जानकारी दी है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 मार्च 2023 10:04 IST
ख़ास बातें
  • ये उल्का पिंड लघु ग्रह भी कहलाते हैं।
  • NASA ने एक बड़े एस्ट्रॉयड के धरती के करीब से गुजरने की सूचना जारी की है।
  • इस उल्का पिंड को सबसे पहले फरवरी 2023 में देखा गया था।

NASA ने एक बड़े एस्ट्रॉयड के धरती के करीब से गुजरने की सूचना जारी की है।

एस्ट्रॉयड या उल्का पिंड हमारे अंतरिक्ष में ऐसे खगोलीय पिंड हैं जिनके बारे में हम अभी बहुत कम जानते हैं। वैज्ञानिक लगातार इनका अध्य्यन कर रहे हैं। ये उल्का पिंड लघु ग्रह भी कहलाते हैं, जो लगातार सूरज के चारों और चक्कर काटते रहते हैं। कई बार ये अपनी कक्षा में घूमते हुए धरती के करीब आ जाते हैं। पिछले कई महीनों से एस्ट्रॉयड लगातार धरती के करीब से होकर गुजर रहे हैं। अंतरिक्ष में घूमते उल्का पिंड या एस्टरॉयड, अंतरिक्ष एजेंसियों के अनुसार, धरती के चारों ओर मंडराता खतरा हैं। स्पेस एजेंसी NASA ने फिर से एक बड़े एस्टरॉयड के धरती के करीब आने की सूचना जारी की है। 

NASA ने एक बड़े एस्ट्रॉयड के धरती के करीब से गुजरने की सूचना जारी की है। यह आज धरती के सबसे करीब से होकर गुजरने वाला है। इसका साइज काफी बड़ा बताया गया है जिसके लिहाज से इसे खतरनाक भी कहा गया है। नासा की जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी (Jet Propulsion Laboratory (JPL) के मुताबिकइसका नाम नासा ने 2023 DZ2 बताया है। आज यानि शनिवार को यह उल्का पिंड 175000 किलोमीटर की दूरी पर धरती के सबसे करीब होकर गुजरेगा। नासा ने कहा है कि एस्ट्रॉयड के इतने करीब से गुजरने की घटना एक दशक में कभी एक बार होती है। इसलिए वैज्ञानिकों के लिए इसे एस्ट्रॉयड स्टडी करने का अवसर भी माना जा सकता है। 

एस्ट्रॉयड पर नजर रखने वाली एजेंसी की टीम ने इसके बारे में ट्वीट कर जानकारी दी है। जिसमें कहा गया है कि यह 2023 DZ2 को स्टडी करने का सबसे बेहतर मौका है। इस उल्का पिंड को सबसे पहले फरवरी 2023 में कैनरी आइलैंड स्थित ला पामा ऑब्जर्वेटरी द्वारा देखा गया था। इसका  साइज व्यास में 144 से 325 फीट तक बताया गया है। यानि कि यह लगभग 44 से 99 मीटर के साइज का है जो कि काफी बड़ा साइज माना जाता है। 

हालांकि, एस्ट्रॉयड के धरती से टकराने की संभावना बहुत कम कही जाती है लेकिन, अगर मान लें कि 2023 DZ2 धरती से किसी वजह से टकरा जाता है तो यह कितना नुकसान धरती को पहुंचा सकता है। इस सवाल के जवाब में लाइव साइंस की रिपोर्ट कहती है कि यह धरती के बड़े हिस्से को नुकसान पहुंचा सकता है। 2013 में रूस में Chelyabinsk नामक उल्का पिंड आसमान में फटा था जिसने 7 हजार ईमारतों को नुकसान पहुंचाया था। इसमें 1400 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। यह एस्ट्रॉयड 59 फीट साइज का था। जबकि 2023 DZ2, जो आज धरती के पास से गुजरेगा, उस एस्ट्रॉयड से साइज में तीन गुना है। यानि कि इससे होने वाले नुकसान का अंदाजा आप लगा सकते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , 2023 DZ2, 2023 DZ2 asteroid, asteroid 2023 DZ2, asteroid today

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.