NASA ने टाला SpaceX Crew-12 मिशन! अब इस इस दिन होगा लॉन्च

Crew-12 मिशन लॉन्च 13 फरवरी को होने के बाद यह इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर 14 फरवरी को पहुंचेगा जिसके लिए 3.15PM का समय अनुमानित है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 फरवरी 2026 16:59 IST
ख़ास बातें
  • NASA ने Crew-12 मिशन को एक दिन के लिए टाल दिया है।
  • टीम ने क्रू-12 के उड़ान पथ की मौसमी परिस्थितियों का आकलन किया।
  • क्रू-12 के उड़ान मार्ग पर खराब मौसम का पूर्वानुमान किया गया है।

Crew-12 मिशन को NASA ने एक दिन के लिए टाल दिया है।

Photo Credit: NASA

NASA ने Crew-12 मिशन को एक दिन के लिए टाल दिया है। NASA और SpaceX का Crew-12 मिशन पहले 12 फरवरी को लॉन्च होने वाला था। गुरूवार, को सुबह लॉन्च के लिए निर्धारित यह मिशन अब शुक्रवार, 13 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। देरी कारण मौसमी परिस्थितियों को बताया गया है। बीते दिन, यानी मंगलवार को टीम ने क्रू-12 के उड़ान पथ की मौसमी परिस्थितियों का आकलन किया। रिव्यू के पश्चात् मिशन को शुक्रवार तक के लिए आगे खिसका दिया गया है। 

Crew-12 मिशन को NASA ने एक दिन के लिए टाल दिया है। यह मिशन इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए केप केनेवरेल स्पेस फोर्स स्टेशन, फ्लोरिडा से रवाना होगा। मंगलवार की सुबह मिशन टीम ने इसके लिए वैदर रिव्यू पूरा किया। क्रू-12 के उड़ान मार्ग पर खराब मौसम का पूर्वानुमान किया गया है। जिसके कारण गुरुवार, 12 फरवरी को प्रक्षेपण को रद्द कर दिया गया है। नासा के अंतरिक्ष यात्री जेसिका मीर और जैक हैथवे के साथ यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) की अंतरिक्ष यात्री सोफी एडेनोट, और रोस्कोस्मोस (Roscosmos) के अंतरिक्ष यात्री एंड्री फेड्यायेव अगले प्रक्षेपण अवसर तक फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी अंतरिक्ष केंद्र में क्वारंटाइन में रहेंगे।

Advertisement

Crew-12 मिशन को SpaceX Dragon स्पेसक्राफ्ट के माध्यम से लॉन्च किया जाएगा जिसे Falcon 9 रॉकेट लेकर जाएगा। यह स्पेस लॉन्च कॉम्प्लेक्स 40 से रवाना होगा। NASA प्लस पर लॉन्च इवेंट को लाइव देखा जा सकेगा जो 3.15AM पर शुरू होगा। इसके अलावा Amazon Prime और कंपनी के YouTube चैनल पर भी लॉन्च इवेंट को लाइव देखा जा सकेगा। 

Crew-12 मिशन लॉन्च 13 फरवरी को होने के बाद यह इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर 14 फरवरी को पहुंचेगा जिसके लिए 3.15PM का समय अनुमानित है। इससे पहले नासा के स्पेसएक्स क्रू-12 के सदस्यों ने फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर में अपना ड्राई ड्रेस रिहर्सल पूरा किया था। लॉन्च की तैयारियों के अभ्यास में सूट पहनना, पैड तक जाना और अंतरिक्ष यान में सवार होना शामिल था। ये सभी कार्य रॉकेट में ईंधन भरे बिना किए जाते हैं, इसीलिए इसे ड्राई ड्रेस रिहर्सल कहा जाता है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  2. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  3. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  6. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.