7200 प्रकाशवर्ष दूर नासा ने दिखाई नए जन्म ले रहे तारों की बगिया!

NASA ने अपने Instagram हैंडल पर इसे शेयर किया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 28 अक्टूबर 2023 20:53 IST
ख़ास बातें
  • नासा ने दिखाई नए जन्म ले रहे तारों की बगिया!
  • हबल टेलीस्कोप ने दिखाया 7200 प्रकाशवर्ष दूर स्थित तारामंडल अकिला
  • NASA ने अपने Instagram हैंडल पर इसे शेयर किया है

हबल टेलीस्कोप ने 72 हजार प्रकाशवर्ष दूर स्थित तारामंडल अकिला (Aquila) की एक फोटो कैद की है।

Photo Credit: NASA

NASA ने Hubble Space Telescope के द्वारा ली गई एक अद्भुत फोटो शेयर की है। हबल टेलीस्कोप ने 7200 प्रकाशवर्ष दूर स्थित तारामंडल अकिला (Aquila) की एक फोटो ली की है। यह एक रंग बिरंगी तारों की बगिया दिखाती है। इसमें G35.2-0.7N नाम का एक स्थान दिखाया गया है जिसे भारी संख्या में तारों के बनने की जगह बताया जाता है। यहां तक कि इस स्थान पर जो तारे बनते हैं, उनके बारे में कहा गया है कि ये इतने विशाल होते हैं कि खत्म होते वक्त ये सुपरनोवा की तरह हो जाते हैं। बल्कि जन्म के समय भी ये अपने आसपास के वातावरण पर बहुत ज्यादा प्रभाव डालते हैं। 

NASA ने अपने Instagram हैंडल पर इसे शेयर किया है। इस फोटो को हबल वाइड फील्ड कैमरा 3 से लिया गया है। नासा ने फोटो के बारे में बताते हुए लिखा है, '' अकिला तारामंडल पृथ्वी से 7200 प्रकाशवर्ष दूर है। यहां पर आप देख सकते हैं कि बड़ी संख्या में तारों का जन्म हो रहा है जो प्रोटोस्टेलर जेट के रूप में हमारी ओर बढ़ते दिखते हैं।"

नासा ने इसके बारे में आगे बताते हुए लिखा है कि प्रोटोस्टेलर जेट पदार्थ के उस तूफान को कहा जाता है जो किसी नए जन्म ले रहे तारे के अंदर से फूटता है। ये विशाल आकार के होते हैं और इनमें भारी मात्रा में पदार्थ भरा होता है। ये कॉलम के रूप में आगे बढ़ते हैं, यानी चौड़े नहीं फैलते हैं लेकिन सीधी दिशा में लम्बी दूरी तक जाते हैं। फोटो में देखा जा सकता है कि यह प्रक्रिया वाकई में अद्भुत है। लाखों-करोड़ों किलोमीटर की दूरी पर अंतरिक्ष में अभी भी तारे जन्म ले रहे हैं जिसे नासा ने कैमरे में कैद किया है। 

फोटो को पोस्ट करने के बाद इसे लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। खबर लिखे जाने के समय तक पोस्ट को 4 लाख 65 हजार लोगों ने लाइक किया था। यूजर्स को भी यह नजारा बहुत पसंद आ रहा है और इस पर कमेंट्स की बौछारें जारी हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oracle से फिर जाएंगी नौकरियां! 21 हजार की छंटनी के बाद दूसरे दौर की तैयारी, AI में निवेश बना वजह
  2. Tecno ने लॉन्च किया 2 डिस्प्ले वाला फोन Pova 8 Pro 5G, 6500mAh बैटरी, जानें सबकुछ
  3. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G नेटवर्क, 2 लाख 4G साइट्स इंस्टॉल करने की भी तैयारी
  4. भारत में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट में गिरावट, चाइनीज ब्रांड्स को लगा बड़ा झटका
  5. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. BSNL मात्र ₹2399 में दे रहा 365 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, Airtel-Jio को कड़ी टक्कर
  7. Flipkart Freedom Sale: Nothing Phone 4b पर आया तगड़ा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  8. Honor Magic 9 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. LPG गैस पर सब्सिडी पाने के लिए PMUY के लिए ऐसे करें अप्लाई
  10. iPhone 18 Pro का इंतजार? मिलेंगे तीन सबसे बड़े कैमरा अपग्रेड!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.