24 अरब किलोमीटर दूर से Nasa को आया ‘फोन’- हाय, मैं हूं- V1

Voyager 1 probe : वोयाजर 1 फ‍िर से अपने इंजीनियरिंग सिस्‍टमों की जानकारी और अपनी हेल्‍थ का स्‍टेटस धरती पर मौजूद वैज्ञानिकों को बता रहा है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 24 अप्रैल 2024 12:35 IST
ख़ास बातें
  • नासा के वोयाजर 1 स्‍पेसक्राफ्ट ने भेजा सही डेटा
  • बीते कई महीनों से गड़बड़ डेटा भेज रहा था
  • नासा के वैज्ञानिकों ने खोजी तकनीकी दिक्‍कत

वैज्ञानिकों ने इस खुशी को नासा वोयाजर के एक्‍स हैंडल से भी शेयर किया। लिखा- "Hi, it's me. - V1"।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) की कई महीनों से चली आ रही टेंशन खत्‍म हो गई है। उसके वोयाजर 1 स्‍पेसक्राफ्ट (Voyager 1 probe) ने पहले की तरह ही काम करना शुरू कर दिया है। वोयाजर 1, पृथ्‍वी से बाहर अंतरिक्ष में मौजूद सबसे सुदूर इंसानी वस्‍तु है। सोमवार को नासा ने ऐलान किया कि वोयाजर 1 प्रोब कई महीनों की दिक्‍कत के बाद पृथ्‍वी तक जरूरी इन्‍फर्मेशन को पहुंचा रहा है। 

गौरतलब है कि इस स्‍पेसक्राफ्ट ने पिछले साल नवंबर में पृथ्‍वी पर पढ़ने लायक डेटा भेजना बंद कर दिया था। हालांकि स्‍पेसक्राफ्ट को निर्देश मिल रहे थे, लेकिन वह जरूरी डेटा को धरती तक नहीं भेज पा रहा था। नासा की जेट प्रोपल्‍शन लेबोरेटरी (Nasa JPL) को इसकी जांच सौंपी गई। टीमों ने एक खराब चिप का पता लगाया जो अभियान को बाधा पहुंचा रही थी।  

वैज्ञानिकों ने एक कोडिंग तैयार की, जिससे वोयाजर 1 की तकनीकी खामी को दूर किया गया। अब वैज्ञानिकों ने बताया है कि वोयाजर 1 फ‍िर से अपने इंजीनियरिंग सिस्‍टमों की जानकारी और अपनी हेल्‍थ का स्‍टेटस धरती पर मौजूद वैज्ञानिकों को बता रहा है। 
 

वैज्ञानिकों ने इस खुशी को नासा वोयाजर के एक्‍स हैंडल से भी शेयर किया। लिखा- "Hi, it's me. - V1"। वैज्ञानिकों का अगला लक्ष्‍य स्‍पेसक्राफ्ट को और सक्षम बनाना है ताकि वह साइंस डेटा शेयर करना शुरू कर सके। वोयाजर स्‍पेसक्राफ्ट को साल 1977 में लॉन्‍च किया गया था। वर्तमान में यह पृथ्‍वी से 15 अरब मील दूर मौजूद है। पृथ्‍वी से जब भी कोई मैसेज वोयाजर 1 को भेजा जाता है, तो उसे स्‍पेसक्राफ्ट तक पहुंचने में 22.5 घंटे का समय लगता है।

वोयाजर 1 की कामयाबी को देखते हुए वैज्ञानिकों ने साल 2018 में Voyager 2 को लॉन्‍च किया था। दोनों ही स्‍पेसक्राफ्ट अपने साथ ‘गोल्डन रिकॉर्ड्स' ले गए हैं। यह 12 इंच की सोने की परत वाली तांबे की एक डिस्क है, जिसका मकसद हमारी दुनिया यानी पृथ्‍वी की कहानी को अलौकिक लोगों (extraterrestrials) तक पहुंचाना है। वोयाजर 1 और 2 स्‍पेसक्राफ्ट का मकसद बृहस्‍पति और शनि ग्रह के सिस्‍टमों को स्‍टडी करना है। भविष्‍य में इन्‍हें बाहरी सौरमंडल की जांच करने भी भेजा जा सकता है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  9. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.