NASA सुलझाने चली सूरज का बड़ा रहस्य! 27 फरवरी को लॉन्च करेगी PUNCH मिशन, जानें इसके बारे में

नासा सूरज के लिए अपना PUNCH मिशन भेजने वाली है। यह मिशन 27 फरवरी को लॉन्च होगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 फरवरी 2025 14:04 IST
ख़ास बातें
  • नासा सूरज के लिए अपना PUNCH मिशन भेजने वाली है।
  • यह मिशन 27 फरवरी को लॉन्च होगा।
  • यह मिशन 4 छोटे सैटेलाइट्स से मिलकर बना है।

सूरज के बारे में नासा एक और रहस्य सुलझाना चाहती है।

आसमान में चमकता हमारा तारा यानी सूरज अपने अंदर बहुत से रहस्य छुपाए हुए है। इसका बाहरी वातावरण जिसे कोरोना कहते हैं, अपने आप में एक रहस्य है। कहा जाता है कि सूरज का कोरोना इसकी सतह से ज्यादा गर्म है। वैज्ञानिक इस बात को आज तक समझ नहीं पाए हैं। इसी के साथ एक और रहस्य वैज्ञानिकों को परेशान कर रहा है। सूरज की सतह से ऊर्जा के कणों की एक हवा चलती है जिसे सोलर वाइंड या सौर हवा कह देते हैं। जब यह सतह से बाहर की तरफ चलती है तो इसकी गति बढ़ती चली जाती है। ऐसा क्यों होता है, यह भी एक रहस्य है।  

सूरज के बारे में नासा इसी तरह का एक और रहस्य सुलझाना चाहती है। एजेंसी जानना चाहती है कि पृथ्वी के चारों तरफ जो सौर हवा का चैंबर बनता है, जिसे हीलियोस्फीयर कहते हैं, यह कैसे बनता है। हम इसी चैंबर में रहते हैं। कोरोना और सोलर वाइंड का इससे क्या संबंध है। इन सभी सवालों के जवाब तलाशने के लिए नासा सूरज के लिए अपना PUNCH मिशन भेजने वाली है। यह मिशन 27 फरवरी को लॉन्च होगा। 

PUNCH मिशन अपनी तरह का पहला मिशन है जो हीलियोफिजिक्स के दो मुख्य क्षेत्रों- सोलर फिजिक्स और सोलर वाइंड फिजिक्स को एकसाथ लाने के लिए डिजाइन किया गया है। PUNCH का मतलब Polarimeter to Unify the Corona and Heliosphere से है। यह 4 छोटे सैटेलाइट्स से मिलकर बना है। ये सैटेलाइट पृथ्वी की निचली कक्षा में पहुंच कर भीतरी हीलियोस्फीयर का एक 3D ऑब्जर्वेशन तैयार करेंगे। 

हीलियोस्फीयर उस क्षेत्र को कहते हैं जो सूरज के चारों तरफ एक बुलबुले के रूप में मौजूद होता है। दरअसल यह क्षेत्र पूरे सौरमंडल को ही घेरे हुए है। सूर्य से निकलने वाले सौर हवा के कण जब आगे बढ़ते हैं और अंतरतारकीय माध्यम में दबाव डालते हैं तो हीलियोस्फीयर बनता है। यह सौर वायु के प्रभुत्व वाले अंतरिक्ष के हिस्से और शेष ब्रह्मांड के बीच एक दीवार पैदा कर देता है। जिससे हमारा सौरमंडल बाकी अंतरिक्ष से अलग होकर एक सौर हवा के एक चैम्बर से घिरा रहता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Pro+ vs Samsung Galaxy A37 5G vs Vivo V70: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. RedMagic Gaming Tablet 5 Pro में मिलेगा 9.06 इंच OLED पैनल, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Honor की 14,000mAh की पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor की 14,000mAh की पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  2. WhatsApp में बदल गया मैसेज एडिटिंग का अंदाज! अब ज्यादा आसानी से कर सकेंगे सुधार
  3. Elon Musk से छिना ट्रिलिनेयर का खिताब, SpaceX का शेयर प्राइस गिरने का असर
  4. GTA 6 खरीदना पड़ेगा महंगा? शुरू हुई प्री-बुकिंग, सामने आया ऑफिशियल प्राइस
  5. Vivo X500 Pro में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 7,500mAh की बैटरी
  6. Redmi K90 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. बोरिंग Resume बनाना छोड़ो! ChatGPT से चंद मिनटों में ऐसे तैयार करें प्रोफेशनल CV
  8. Airtel का जबरदस्त ऑफर, ग्राहकों को फ्री मिल रहे 3800 रुपये के बेनिफिट्स, ऐसे करें क्लैम
  9. अब WhatsApp खुद बताएगा नंबर भरोसेमंद है या नहीं, आ रहा नया फीचर
  10. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max के कैमरा में होगा बड़ा अपग्रेड! सेंसर साइज को लेकर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.