नासा ने बनाया खास रोबोट, बृहस्पति के चांद पर बर्फ के नीचे महासागर में लगाएगा गोता!

NASA ने अपने स्पेस मिशनों के लिए पानी के नीचे तैरने वाले रोबोट तैयार किए हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 नवंबर 2024 11:28 IST
ख़ास बातें
  • रोबोट वहां के महासागरों में उतर कर जांच पड़ताल करेंगे।
  • 16.5 इंच का रोबोट करीब 2kg भारी है।
  • पूल में इस प्रोटोटाइप का टेस्ट भी किया गया है।

NASA ने अपने स्पेस मिशनों के लिए पानी के नीचे तैरने वाले रोबोट तैयार किए हैं।

Photo Credit: NASA/JPL

NASA ने अपने स्पेस मिशनों के लिए पानी के नीचे तैरने वाले रोबोट तैयार किए हैं। ये रोबोट बृहस्पति और शनि के चंद्रमाओं पर जाकर बर्फ के नीचे दबे महासागर में गोता लगाएंगे। जुपिटर के चंद्रमा Europa और शनि के चंद्रमा Enceladus पर जाकर ये रोबोट पानी के नीचे खोजबीन करेंगे। इन कॉन्सेप्ट रोबोट्स को नासा की जेट प्रॉपल्शन लेबोरेट्री ने तैयार किया है। ये भविष्य के रोबोट हैं जो स्पेस में कठिन वातावरण में भी काम कर सकते हैं। 

नासा की पृथ्वी से बाहर जीवन की संभावनाओं की तलाश में ये रोबोट बहुत बड़ी भूमिका निभाने वाले हैं। दरअसल नासा बृहस्पति के चंद्रमा यूरोपा और शनि के चंद्रमा एन्सेलाडस में बहुत रुचि रखती है। यूरोपा क्लिपर मिशन नासा पहले ही भेज चुका है। नासा की जेट प्रॉपल्शन लैबोरेट्री (जेपीएल) ने इसे सेंसिंग विद इंडिपेंडेंट माइक्रो स्विमर्स (SWIM) नाम दिया है। यह 16.5 इंच का रोबोट करीब 2kg भारी है। पूल में इसका टेस्ट भी किया गया है। कॉन्सेप्ट के बाद जब असल रोबोट तैयार होंगे तो वह लगभग 12 सेंटीमीटर का ही होगा। 

नासा का प्लान है कि वह ऐसे कई रोबोट्स बनाएगी। ये रोबोट वहां के महासागरों में उतर कर जांच पड़ताल करेंगे। उनके तापमान, और कैमिकल कॉम्पोजीशन का पता लगाएंगे। जिन चंद्रमाओं पर नासा इन्हें भेजने जा रही है। वहां पर बर्फ की मोटी चादर मौजूद है। कहा जाता है कि इस बर्फ के नीचे पूरा महासागर है। ये रोबोट खासतौर पर इसी काम के लिए डिजाइन किए गए हैं। जेपीएल ने इनके टेस्ट का वीडियो भी शेयर किया है। 

इन रोबोट्स में कम्युनिकेशन और जीपीएस सिस्टम भी लगा होगा। जिसकी मदद से ये पानी में नेविगेट कर सकेंगे। इनमें खास उपकरण लगे होंगे जिससे कि ये महासागर की केमिकल कम्पोजिशन जान सकेंगे। हालांकि कंपनी का कहना है कि यह अभी सिर्फ एक कॉन्सेप्ट है और प्रोटोटाइप के तौर पर टेस्ट किया गया है। इन्हें बनाने के लिए अभी फंडिंग के साथ-साथ डेवलपमेंट अप्रूवल की भी आवश्यकता है। नासा का मानना है कि बाहरी सौरमंडल में Europa, Enceladus, Titan और Ariel जैसे चंद्रमाओं पर पानी होने के संकेत मिले हैं जिससे कहा जा रहा है कि यहां पर जीवन संभव हो सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: NASA, SWIM, SWIM Robots, Europa, Enceladus

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.