NASA का Crew-3 मिशन धरती पर सुरक्षित वापस लौटा, स्पेस में उगाकर देखी मिर्च!

भारतीय मूल के अंतरिक्ष यात्री राजा चारी ने अपने मिशन के बारे में ट्वीट भी किया।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 मई 2022 17:56 IST
ख़ास बातें
  • Crew-3 मेंबर्स ने मिशन के दौरान सैकड़ों वैज्ञानिक प्रयोग किए।
  • इन्होंने स्पेस में मिर्च उगाकर देखा।
  • इन्होंने देखा कि कैसे स्पेस में कंक्रीट कैसे सख्त हो जाता है।

SpaceX के स्पेसक्राफ्ट में मिशन के सभी यात्री धरती पर वापस सकुशल लौट आए।

Photo Credit: NASA

NASA का Crew-3 मिशन धरती पर सुरक्षित वापस लौट आया है। एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) के स्पेसक्राफ्ट में मिशन के सभी यात्री धरती पर वापस सकुशल लौट आए हैं। इन्हें स्पेसएक्स ड्रैगन एंड्योरेंस (SpaceX Dragon Endurance) क्राफ्ट में वापस लाया गया है। इस मिशन को भारतीय मूल के राजा चारी लीड कर रहे थे। क्रू में अमेरिका के तीन लोग थे और एक यात्री जर्मनी का था। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से टेकऑफ करने के बाद ये 23 घंटे से थोड़े अधिक समय में धरती पर पहुंच गए। 

इस मिशन में से नासा के राजा चारी, टॉम मार्सबर्न और कायला बैरन और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी से मैटिआस मौरेर धरती पर वापस लौटे हैं। इनके वहां से आने के बाद अब ISS पर सात अंतरिक्ष यात्री बचे हैं। इनमें Crew-4 के तीन अमेरिकी यात्री, तीन रूसी यात्री और एक यात्री इटली से है। ISS से डिपार्चर के पहले मैशबर्न ने स्पेश स्टेशन की कमान रूस के ओलेग आर्टेमाईव को दी। 

क्रू-3 मिशन में नासा के राजा चारी कायला बैरोन, टॉम मार्शबर्न और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) के मथायस मौरर के साथ फ्लोरिडा में मैक्सिको की खाड़ी में 12:43 AM में पैराशूट से सहायता से लैंड हुए। इन्होंने स्पेसएक्स ड्रैगन एंड्योरेंस क्राफ्ट पर स्पेस में 177 दिन बिताए। 

इस मिशन के दौरान इन्होंने 75,060,792 मील की यात्रा की और धरती के चारों तरफ 3 हजार के लगभग चक्कर लगाए। Crew-3 मेंबर्स ने मिशन के दौरान सैकड़ों वैज्ञानिक प्रयोग किए। इन्होंने स्पेस में मिर्च उगाकर देखा ताकि लम्बे समय के लिए बनने वाले मिशनों पर फसलों के उगाने की संभावना को समझा जा सके। इन्होंने देखा कि कैसे स्पेस में कंक्रीट कैसे सख्त हो जाता है। स्पेस क्राफ्ट में रहते हुए इन्होंने पृथ्वी की मॉनिटरिंग भी की। 

भारतीय मूल के अंतरिक्ष यात्री राजा चारी ने अपने मिशन के बारे में ट्वीट भी किया। उन्होंने लिखा कि धरती पर हम मानव के रूप में जिस भी चीज को प्यार करते हैं या जानते हैं, उसे बचाने वाली परत बेहद पतली है। 

Advertisement
क्रू-3 का ये मिशन काफी व्यस्तता भरा रहा क्योंकि इसी दौरान एक प्राइवेट क्रू भी स्पेस में भेजा गया था। इसमें तीन बिजनेसमैन सवार थे। इन्हें स्पेसएक्स का Crew Dragon लेकर गया था। इसके अलावा एक जापानी मिशन भी इसी दौरान ISS पर भेजा गया था। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले Nothing फोन पर 2026 में आया जबरदस्त डिस्काउंट, देखें डील
  2. नए Aadhaar ऐप में कैसे करें रजिस्ट्रेशन, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
  3. Aadhaar कार्ड को कैसें लॉक, फ्रॉड का नहीं रहेगा खतरा, कोई नहीं कर पाएगा इस्तेमाल
  4. iQOO 15R के भारत में लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा, 7,600mAh बैटरी और स्लिम डिजाइन के साथ आएगा फोन!
  5. Amazon World Cup Sale: स्मार्ट टीवी और प्रोजेक्टर पर मिल रहा 65% डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar कार्ड को कैसें लॉक, फ्रॉड का नहीं रहेगा खतरा, कोई नहीं कर पाएगा इस्तेमाल
  2. Grok Imagine 1.0: Elon Musk ले आएं अपने AI वीडियो जनरेशन टूल का सुपर एडवांस वर्जन, फ्री में करें यूज!
  3. पुराने SIM कार्ड से निकाला 26 लाख का सोना, पूरे प्रोसेस का वीडियो हुआ वायरल
  4. Google का Nano Banana Pro फ्री में कैसे करें इस्तेमाल, ये है स्टेप बाय स्टेप तरीका
  5. 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले Nothing फोन पर 2026 में आया जबरदस्त डिस्काउंट, देखें डील
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का दबदबा बरकरार, Ola Electric की सेल्स घटी
  7. भारत के स्मार्टफोन मार्केट में iPhone की बढ़ी डिमांड, वैल्यू में Apple की रिकॉर्ड हिस्सेदारी
  8. बजट में क्रिप्टो पर टैक्स में कोई राहत नहीं, ट्रांजैक्शंस की रिपोर्ट नहीं देने पर लगेगा जुर्माना
  9. Samsung Galaxy S26 की Geekbench पर लिस्टिंग, Exynos 2600 चिपसेट
  10. Firefox और Thunderbird यूजर्स सावधाव! भारत सरकार ने जारी किया अलर्ट, तुरंत करें ये काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.