• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • तूफान गुजरा तो समुद्र किनारे रेत में मिली 200 साल से दबी 80 फीट लम्बी रहस्यमयी चीज!

तूफान गुजरा तो समुद्र किनारे रेत में मिली 200 साल से दबी 80 फीट लम्बी रहस्यमयी चीज!

इसके लिए वहां की पुरातत्व टीम को बुलाया गया। टीम ने इसके ऊपर से रेत को हटाना शुरू किया। इसके चारों तरफ का रेत हटाकर एक खाईनुमा जगह बनाई गई।

तूफान गुजरा तो समुद्र किनारे रेत में मिली 200 साल से दबी 80 फीट लम्बी रहस्यमयी चीज!

Photo Credit: Fox35

रिपोर्ट में कहा गया है कि मिली वस्तु किसी धातु से बनी है, यह लड़की के जैसी लगती है।

ख़ास बातें
  • टीम का कहना है कि हो सकता है कि यह उस वक्त के किसी जहाज का हिस्सा हो
  • पुरातत्व विभाग के अधिकारी इसके बारे में कर रहे स्टडी
  • 200 साल पुरानी बताई जा रही है यह रहस्यमयी चीज
विज्ञापन
कई बार प्राकृतिक आपदाएं तबाही के साथ-साथ कुछ रहस्यमयी चीजों से भी पर्दा उठा देती हैं। अमेरिका के फ्लोरिडा में भी कुछ ऐसा ही हुआ जब एक खतरनाक तूफान के गुजर जाने के बाद समुद्री तट से रेत हटी हुई मिली। फ्लोरिडा के वोलुसिया काउंटी में डेटोना बीच पर रेत से बाहर झांक रही एक रहस्यमी चीज को देखकर स्थानीय लोग हैरान हो गए। इसकी लम्बाई 80 फीट बताई जा रही है। इसके बारे में जब स्थानीय अधिकारियों को बताया गया तो वे भी इसे देखकर हैरान हो गए। हम आपको बताते हैं कि फ्लोरिडा के तट पर आखिर लोगों को किस चीज ने हैरान कर दिया है। 

तूफान अपने साथ बड़ी तबाही लाते हैं और रास्ते में पड़ने वाले इलाकों और तटों को बर्बाद करके चले जाते हैं। हाल ही में फ्लोरिडा में एक जबरदस्त तूफान निकोल आया था जिसने एक ऐसी चीज को उजागर कर दिया है जो लगभग 200 साल से तट पर दबी पड़ी थी। इसकी लम्बाई 80 फीट है। इतनी बड़ी रहस्यमयी चीज को देख लोग हैरान हो गए और तुरंत स्थानीय अधिकारियों को बुलाया गया। रेत से झांक रही ये चीज सबको हैरान कर रही थी। जब रेत हटाकर देखा गया तो पाया कि इसकी लम्बाई 80 फीट है और यह लकड़ी जैसी किसी चीज से बनी है। 

सीबीएस न्यूज़ की रिपोर्ट में कहा गया है कि मिली वस्तु किसी धातु से बनी है, यह लड़की के जैसी लगती है लेकिन लकड़ी की है नहीं। काउंटी के अधिकारियों के मुताबिक यह रहस्यमयी वस्तु पहले रेत के नीचे दबी पड़ी  थी लेकिन नवंबर में तूफान निकोल के समुद्र तट को तबाह करने के बाद सामने आई है। कुछ लोग कह रहे हैं कि यह किसी पुराने जहाज का हिस्सा हो सकता है। जबकि कुछ लोग इसे पुराने तट या घाट का ही एक टुकड़ा कह रहे हैं। इसके बारे में अभी तक कुछ भी ठीक से पता नहीं लग पाया है। 

इसके लिए वहां की पुरातत्व टीम को बुलाया गया। टीम ने इसके ऊपर से रेत को हटाना शुरू किया। इसके चारों तरफ का रेत हटाकर एक खाईनुमा जगह बनाई गई जिसके बाद इसका आकार सामने आने लगा। टीम ने इसको मापा और निरीक्षण किया। जिसके अनुसार यह 1800 शताब्दी की किसी चीज का हिस्सा है। टीम का कहना है कि हो सकता है कि यह उस वक्त के किसी जहाज का हिस्सा हो। पुरातत्व विभाग के अधिकारी इसके बारे में स्टडी कह रहे हैं और पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर यह रहस्यमयी चीज क्या है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »