पृथ्वी से टकराया सौर तूफान, कहीं हुआ रेडियो ब्लैकआउट और कहीं बदल गया आसमान

सोलर फ्लेयर्स की वजह सूर्य का 11 साल का चक्र बताया गया है। इसने सूर्य को बहुत ज्‍यादा उत्‍तेजित कर दिया, जिससे वहां इन हलचलों का सिलसिला बना, जो आगे भी जारी रहेगा और 2025 तक इसमें बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 31 अगस्त 2022 13:05 IST
ख़ास बातें
  • इन पावरफुल सोलर फ्लेयर्स में से एक को M9 क्‍लास दिया गया है
  • 28 से 29 अगस्त के बीच G1-क्‍लास के भू-चुंबकीय तूफानों की चेतावनी दी गई थी
  • इन सोलर एक्टिविटी के चलते लोगों को आसमान में शानदार ऑरोरा देखने को मिले

NOAA के स्पेस वेदर प्रेडिक्शन सेंटर ने सोमवार यानी 29 अगस्‍त के लिए एक भू-चुंबकीय तूफान की चेतावनी जारी की

Photo Credit: NASA

सूर्य की ओर से लगातार कोई न कोई एक्टिविटी रिपोर्ट की जा रही है। शनिवार, 27 अगस्‍त से सोमवार, 29 अगस्‍त के बीच भी सूर्य से कई सोलर फ्लेयर आई, जिसका असर पृथ्वी पर देखने को मिला। सोलर फ्लेयर के चलते धरती पर कई जगह आसमान में ऑरोरा देखने को मिले, जो कई रंगों की एक चादर होती है। इसके अलावा, रेडियो ब्लैकआउट की शिकायत भी देखने को मिली। 

इन घटनाओं को दुनिया भर से स्‍पेस वेदर पर नजर रखने वाली एजेंसियों और वैज्ञानिकों ने नोटिस किया। सूर्य की ओर से आई इन पावरफुल सोलर फ्लेयर्स में से एक को M9 क्‍लास के फ्लेयर के रूप में मापा गया, जो 29 अगस्त को सुबह 7:07 बजे (EDT) पर रजिस्टर किया गया था। NASA के अनुसार, ये ऐसे सौर फ्लेयर्स होते हैं, जो पृथ्‍वी को सीधे तौर पर तो कोई नुकसान नहीं पहुंचाते, लेकिन कई बार रेडियो ब्‍लैकआउट की वजह बनते हैं। इन फ्लेयर्स के साथ चलने वाले छोटे रेडिएशन तूफानों की वजह से अंतरिक्ष यात्रियों के खतरे में आने तक की संभावना बन जाती है।
Advertisement
 

सोलर फ्लेयर्स की वजह सूर्य का 11 साल का चक्र बताया गया है। इसने सूर्य को बहुत ज्‍यादा उत्‍तेजित कर दिया, जिससे वहां इन हलचलों का सिलसिला बना, जो आगे भी जारी रहेगा और 2025 तक इसमें बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

Space.com के अनुसार, शनिवार को सूर्य में मौजूद सनस्पॉट AR3088 से सोलर फ्लेयर निकला। इसकी वजह से 28 अगस्‍त से 29 अगस्त के बीच G1-क्‍लास के भू-चुंबकीय तूफानों के भड़कने की चेतावनी दी गई थी। इसी बीच 28 अगस्‍त को उसी सनस्‍पॉट से एक और सौर फ्लेयर बाहर निकला। यह भी एक M क्‍लास सौर फ्लेयर था, जिसके कारण नॉर्थ अमेरिका के ज्‍यादातर हिस्‍सों में रेडियो ब्‍लैकआउट हो गया। 
Advertisement

इसके बाद NOAA के स्पेस वेदर प्रेडिक्शन सेंटर ने सोमवार यानी 29 अगस्‍त के लिए एक भू-चुंबकीय तूफान की चेतावनी जारी की। ऐसे तूफानों से उपग्रह के संचालन, बिजली ग्रिड और जानवरों के प्रवास के पैटर्न पर मामूली असर पड़ सकता है। इन सोलर एक्टिविटी के चलते लोगों को आसमान में शानदार ऑरोरा देखने को मिले।
Advertisement
 

Calgary Observer नाम के एक ट्विटर हैंडल ने ऑरोरा की एक शानदार तस्वीर को भी शेयर किया है, जिसे आप ऊपर देख सकते हैं। सोशल मीडिया में इस तरह की कई तस्वीरें शेयर की गई, जो स्कॉटलैंड, अल्बर्टा और मोंटाना से ली गई थी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Sun, NASA, Solar, Solar activity, Solar flares, Solar Storms
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  3. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  4. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  5. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  7. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.