400 डिग्री में तपने वाले बुध ग्रह पर भी होगा जीवन! वैज्ञानिकों ने खोजे नमकीन ग्‍लेशियर, जानें पूरा मामला

खास यह है कि जिन ग्‍लेशियरों के सबूत बुध ग्रह में मिले हैं, वो पानी से नहीं बल्कि नमक से बने हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 27 नवंबर 2023 13:50 IST
ख़ास बातें
  • वैज्ञानिकों ने की बड़ी खोज
  • बुध ग्रह पर मिले नमकीन ग्‍लेशियर के सबूत
  • वहां संभव हो सकता है जीवन

वैज्ञानिकों को लगता है कि नमक के ग्‍लेशियर बुध ग्रह में धुव्रीय इलाकों में कई मील नीचे तक हो सकते हैं। इनमें ‘रहने लायक जगहें’ हो सकती हैं।

Life on Mercury : पृथ्‍वी के अलावा हमारे सौरमंडल में और कहां जीवन संभव हो सकता है, यह जानने में वैज्ञानिक जुटे हुए हैं। सबसे ज्‍यादा मंगल ग्रह (Mars) को टटोला गया है। बृहस्‍पति (Jupiter) और शुक्र (Venus) पर भी वैज्ञानिकों की नजर है। लेकिन बुध ग्रह (Mercury) इस उम्‍मीद में थोड़ा पीछे है क्‍योंकि वह सूर्य के बहुत नजदीक है और गर्म है। अब एक नई खाेज वैज्ञानिकों के नजरिए को बदल सकती है। बुध ग्रह को स्‍टडी करने वाले वैज्ञानिकों ने इस ग्रह के ध्रुवीय इलाकों में ग्लेशियरों के अस्तित्व के सबूत ढूंढे हैं। वैज्ञानिकों का सुझाव है कि इन ग्‍लेशियर्स में जीवन मौजूद रह सकता है। 

यह स्‍टडी प्लैनेटरी साइंस जर्नल में पब्लिश हुई है। इसके लीड ऑथर, एलेक्सिस रोड्रिग्ज का कहना है कि ग्लेशियरों से जुड़ी यह खोज बुध ग्रह को लेकर हमारी समझ को बढ़ाती है। खास यह है कि जिन ग्‍लेशियरों के सबूत बुध ग्रह में मिले हैं, वो पानी से नहीं बल्कि नमक से बने हैं। वैज्ञानिकों को लगता है कि नमक के ग्‍लेशियर बुध ग्रह में धुव्रीय इलाकों में कई मील नीचे तक हो सकते हैं। इनमें ‘रहने लायक जगहें' हो सकती हैं।  

स्‍टडी को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने भी फंड किया था। हाल में एक और स्‍टडी में कहा गया था कि बृहस्पति के चंद्रमा गेनीमेड पर कार्बनिक पदार्थ मौजूद हो सकते हैं। अब बुध ग्रह से जुड़ी स्‍टडी पृथ्‍वी से बाहर जीवन की संभावनाओं के लिए वैज्ञानिकों का उत्‍साह बढ़ा रही है।  

बुध पर नामुमकिन माना जाता है जीवन 

हमारे सौर मंडल के सभी ग्रहों में बुध ग्रह सूर्य के सबसे करीब है। इस ग्रह पर दिन का तापमान 400 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर चला जाता है। रात होते ही टेंपरेचर 180 डिग्री माइनस में आ जाता है। बुध ग्रह पर कोई भी वायुमंडल नहीं है इसीलिए वैज्ञानिक इस ग्रह को जीवन के लिए असंभव मानते आए हैं। नई खोज उनकी धारणा को बदल सकती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme Narzo Power 5G भारत में लॉन्च: 10,001mAh बैटरी वाले फोन की सेल शुरू, जानें कीमत और ऑफर्स
  2. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo X300 FE, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. 7,500mAh बैटरी, 100W वायर्ड और 50W वायरेलस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा OnePlus 15T, जल्द होगा लॉन्च!
  4. UPI पेमेंट करते हुए मोबाइल नंबर नहीं होगा किसी के साथ शेयर, ये हैं आसान स्टेप्स
  5. IND vs ENG T20 World Cup 2026 सेमीफाइनल आज, जानिए कब और कहां देखें LIVE
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs ENG T20 World Cup 2026 सेमीफाइनल आज, जानिए कब और कहां देखें LIVE
  2. Google पर डॉक्टर का नंबर खोजने से उड़ गए 18 लाख! साइबर फ्रॉड का नया तरीका
  3. 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Infinix Note 60 Ultra, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Realme Narzo Power 5G भारत में लॉन्च: 10,001mAh बैटरी वाले फोन की सेल शुरू, जानें कीमत और ऑफर्स
  5. 7,500mAh बैटरी, 100W वायर्ड और 50W वायरेलस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा OnePlus 15T, जल्द होगा लॉन्च!
  6. A18 Pro चिप और 16 घंटे बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Apple का 'किफायती' MacBook Neo, जानें कीमत
  7. Nothing Phone 3 vs Google Pixel 9 Pro: कैमरा, फीचर्स और कीमत की तुलना, जानें कौन है बेस्ट
  8. UPI पेमेंट करते हुए मोबाइल नंबर नहीं होगा किसी के साथ शेयर, ये हैं आसान स्टेप्स
  9. असली वेबसाइट पर नकली नंबर: कैसे एक क्लिक से आपका बैंक अकाउंट हो जाएगा खाली!
  10. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo X300 FE, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.