35 हजार किलोमीटर प्रतिघंटा से पृथ्वी की ओर आ रहा 250 फीट का एस्टरॉयड! बनेगा खतरा? जानें

एस्टरॉयड्स के बारे में कहा जाता है कि इनकी धरती से टकराने की संभावना बहुत कम होती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 मई 2023 12:27 IST
ख़ास बातें
  • अंतरिक्ष एजेंसी लगातार इन एस्टरॉयड या लघु ग्रहों को ट्रैक करती रहती है।
  • , एस्टरॉयड 2023 JD आज धरती के करीब से होकर गुजरने वाला है।
  • एक अन्य एस्टरॉयड दो दिन बाद फिर से पृथ्वी के करीब से होकर गुजरेगा।

अंतरिक्ष से इन दिनों एस्टरॉयड लगातार पृथ्वी की ओर आते हुए देखे जा रहे हैं

Photo Credit: Pixabay

अंतरिक्ष से इन दिनों एस्टरॉयड लगातार पृथ्वी की ओर आते हुए देखे जा रहे हैं जो इसके पास से होकर गुजर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में कुछ एस्टरॉयड पृथ्वी के इतने करीब से होकर गुजरे हैं जितना कि पृथ्वी का अपना उपग्रह चंद्रमा इसके पास है। किसी एस्टरॉयड का ग्रह के इतने करीब आना खतरनाक माना जाता है, क्योंकि ग्रह के गुरुत्वाकर्षण के प्रभाव में आकर यह उस ग्रह से टकरा भी सकते हैं। इसलिए अंतरिक्ष एजेंसी लगातार इन एस्टरॉयड या लघु ग्रहों को ट्रैक करती रहती है। अब फिर से एक बड़े एस्टरॉयड के धरती के करीब से गुजरने का अलर्ट जारी किया गया है। 

नासा की जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी लगातार एस्टरॉयड्स को ट्रैक करती रहती है। JPL के अनुसार, एस्टरॉयड 2023 JD आज धरती के करीब से होकर गुजरने वाला है। यह पृथ्वी के काफी नजदीक से होकर गुजरेगा जिसकी दूरी 1,320,000 किलोमीटर बताई गई है। एस्टरॉयड का साइज 52 फीट का है जो कि एक बड़े मकान जितना है। यह चट्टानी गोला आज धरती की ओर बढ़ रहा है। इसकी स्पीड 34,889 किलोमीटर प्रतिघंटा बताई गई है। 

इसके अलावा एक एस्टरॉयड दो दिन बाद फिर से पृथ्वी के करीब से होकर गुजरेगा। यह एस्टरॉयड 2023 JD से लगभग तीन गुना बड़ा है। यानि कि यह एस्टरॉयड कहीं ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है। इसका नाम 2023 HT4 है जो कि साइज में 250 फीट है। यह 12 मई को धरती के पास से होकर गुजरने वाला है। नासा के अनुसार, 150 फीट से बड़ा एस्टरॉयड अगर धरती के पास आता है तो यह बहुत खतरनाक हो सकता है। 

एस्टरॉयड्स के बारे में कहा जाता है कि इनकी धरती से टकराने की संभावना बहुत कम होती है। लेकिन कई बार कहा जाता है कि छोटे एस्टरॉयड पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश कर सकते हैं। एस्टरॉयड का साइज 50 फीट से लेकर 550 फीट तक भी हो सकता है। ऐसे में कई बार ये एस्टरॉयड बड़ा खतरा अपने साथ लेकर आ सकते हैं। फिलहाल, नासा ने किसी एस्टरॉयड के सीधे पृथ्वी से टकराने जैसी कोई सूचना जारी नहीं की है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 17T vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: किस फोन में मिलती है ज्यादा वैल्यू? यहां देखें पूरा कंपैरिजन
  2. 10,000mAh बैटरी वाला फोन खरीदना है? Realme के इस मोबाइल पर मिल रही है जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki Wagon R Flex Fuel: मारुति लाई देश की पहली ऐसी कार जो इथेनॉल पर भी दौड़ेगी!
  2. भारत में लॉन्च हुई Green SM इलेक्ट्रिक टैक्सी सर्विस, VinFast के EVs का होगा इस्तेमाल
  3. Philips, Braun को टक्कर देने ग्रूमिंग मार्केट में उतरा boAt, लॉन्च की Slazer सीरीज, कीमत ₹799 से शुरू
  4. Instagram Plus Launched: अब बिना Seen हुए देख सकेंगे Story, पैसे देकर मिलेंगे कई नए फीचर्स
  5. Vivo X Fold 6 में हो सकती है 6,900mAh की बैटरी, 3C पर हुई लिस्टिंग
  6. OnePlus प्रोडक्ट्स खरीदने की इच्छा? स्मार्टफोन, टैबलेट और ईयरफोन्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट!
  7. इस स्टार्टअप का AI आपके काम नहीं आया तो मिलेंगे 95 करोड़ रुपये!
  8. Google Chrome में छिपे हैं आपके पुराने पासवर्ड, ऐसे करें चेक
  9. 10,000mAh बैटरी वाला फोन खरीदना है? Realme के इस मोबाइल पर मिल रही है जबरदस्त डील
  10. अब प्रेग्नेंसी बताएगी आपकी घड़ी, Apple के नए AI मॉडल ने कर दिखाया कमाल!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.