सावधान! कल पृथ्वी के नजदीक से गुजरेगा कार जितना एस्ड्रॉयड, स्पीड होगी 27,684 किमी प्रति घंटा

स्पेस एजेंसी का डेटा बताता है कि साल 2035 में ठीक इसी दिन (1 सितंबर) यह एस्ट्रॉयड शुक्र ग्रह (Venus) के पास से गुजरेगा।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 31 अगस्त 2022 20:55 IST
ख़ास बातें
  • 31 अगस्त को पृथ्वी के पास से गुजरेंगे 2022 QZ6, QX1, QS7 और QB8 Asteroids
  • 1 सितंबर को पृथ्वी से 470,000 km दूर से गुजरेगा 2022 QT7 एस्ट्रॉयड
  • 1 सितंबर 2035 को पहुंचेगा शुक्र ग्रह के पास

1 सितंबर 2035 को यह एस्ट्रॉयड शुक्र ग्रह (Venus) के पास से गुजरेगा

पृथ्वी के पास से आए दिन छोटे और विशाल एस्ट्रॉयड (Asteroids) गुजरते हैं। इनमें से कुछ एस्ट्रॉयड पृथ्वी के काफी दूर से गुजरते हैं, लेकिन कुछ की दूरी बेहद कम होती है, जिससे दुनिया भर की स्पेस एजेंसियां इन्हें गंभीरता से लेती है और महीनों पहले से इनके आगमन के ऊपर रिसर्च करना शुरू कर देती हैं। आज, 31 अगस्त को पृथ्वी के करीब से एक या दो नहीं, बल्कि चार एस्ट्रॉयड गुजरने वाले थे और एक विशाल एस्ट्रॉयड गुरुवार, 1 सितंबर को पृथ्वी के बेहद करीब से गुजरेगा।

NASA के जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (JPL) के Asteroid Watch प्रोग्राम के अनुसार, बुधवार, 31 अगस्त, यानी आज पृथ्वी (Earth) के पास से चार विशाल एस्ट्रॉयड गुजरेंगे। इनके नाम 2022 QZ6, 2022 QX1, 2022 QS7, और 2022 QB8 हैं, जो क्रमश: 110 फीट, 130 फीट, 67 फीट और 73 फीट साइज के हैं। हालांकि कल भी पृथ्वी के पास से एक बड़ा एस्ट्रॉयड गुजरने वाला है, जिसका नाम 2022 QT7 है।
Advertisement

2022 QT7 एस्ट्रॉयड का साइज 31 अगस्त को पृथ्वी के पास से गुजरने वाले एस्ट्रॉयड से काफी कम है, लेकिन ये इन सभी की तुलना में पृथ्वी के सबसे नजदीक से गुजरने वाला है। NASA के अनुसार, 2022 QT7 के गुजरने के समय इसकी पृथ्वी से सबसे कम दूरी 470,000 km होगी, जो पढ़ने में भले ही बहुत ज्यादा लगे, लेकिन अंतरिक्ष में इस दूरी को बहुत कम माना जाता है। इसका साइज 19 फीट होगा और तुलना के लिए नासा ने इसके साइज को कार के समान बताया है।

पृथ्वी के सबसे नजदीक से गुजरते समय 2022 QT7 की स्पीड 7.69 किमी प्रति सेकंड (27,684 किमी प्रति घंटा) होगी। स्पेस एजेंसी का डेटा बताता है कि साल 2035 में ठीक इसी दिन (1 सितंबर) यह एस्ट्रॉयड शुक्र ग्रह (Venus) के पास से गुजरेगा। शुक्र ग्रह से इसकी सबसे नजदीकी दूरी 16,194,987 km होगी और उस समय इसकी स्पीड 45,576 किमी प्रति घंटा होगी।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , 2022 QT7, Asteroid, Asteroid watch, NASA, NASA asteroid watch
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.