‘चंद्रयान’ के बाद ‘मंगलयान’ ने दिखाया दम! ‘लाल ग्रह’ के सबसे बड़े चांद को किया ‘कैद’, देखें Video

Mars Moon Phobos : एंड्रिया लक नाम के एक ऑब्‍जर्वर इससे जुड़ा वीडियो शेयर करके ध्‍यान खींचा है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 30 अगस्त 2023 14:09 IST
ख़ास बातें
  • ‘मंगलयान’ मिशन ने मंगल के चंद्रमा को किया कैद
  • फोबोस की तस्‍वीर खींची
  • एंड्रिया लक नाम के एक ऑब्‍जर्वर ने शेयर की डिटेल

मंगल ग्रह के 2 चंद्रमा हैं। इनके नाम फोबोस और डेमोस हैं।

Photo Credit: @andrluck

Chandrayaan-3 मिशन ने अंतरिक्ष की दुनिया में भारत का सीना चौड़ा किया है! यह मिशन चांद पर अपने अभियानों को पूरा कर रहा है। गर्व का एक और मौका दिया है मंगलयान (Mangalyaan) मिशन ने। मंगलयान जिसे साल 2013 में लॉन्‍च किया गया था, उस स्‍पेसक्राफ्ट ने मंगल ग्रह के सबसे बड़े चंद्रमा फोबोस (Phobos) को तस्‍वीरों में कैद किया है। एंड्रिया लक नाम के एक ऑब्‍जर्वर इससे जुड़ा वीडियो शेयर करके ध्‍यान खींचा है।  

गौरतलब है कि मंगल ग्रह के 2 चंद्रमा हैं। इनके नाम फोबोस और डेमोस हैं। आकार में फोबोस बड़ा है और वैज्ञानिक समुदाय की दिलचस्‍पी का केंद्र भी है। भारत के मार्स ऑर्बिटर मिशन (एमओएम-1) ने भी मंगल और उसके चंद्रमाओं की तस्‍वीरें खींचकर लाल ग्रह से संबंधित खोज में अपना योगदान दिया है।  
 

मंगलयान मिशन का मकसद मंगल की सतह, उसकी संरचना को परखना है। यह जानना भी है कि लाल ग्रह का वायुमंडल कैसा है। भारत के लिए यह मिशन महत्‍वपूर्ण रहा है, क्‍योंकि हमारा लक्ष्‍य भी आने वाले वर्षों में मंगल पर अपने मिशन को लैंड कराना है। भारत दुनिया का अकेला देश है, जिसने बेहद कम लागत में मंगल पर मिशन भेजा है और पहले प्रयास में ही कामयाबी हासिल की है। 

फोबोस को तस्‍वीरों में कैद करना अहम है। कई वैज्ञानिकों को लगता है कि फोबोस के बारे में ज्‍यादा से ज्‍यादा जानकारी जुटाकर उन्‍हें मंगल ग्रह के इतिहास और उसके निर्माण पर जानकारी हासिल होगी। स्‍पेस एजेंसियों ने फोबोस पर भी मिशन लॉन्‍च किए हैं। टीओआई के अनुसार, रूस का फोबोस ग्रंट मिशन साल 2011 में लॉन्‍च हुआ था। वह फोबोस पर मिट्टी के सैंपल लेने गया था और पृथ्‍वी पर लौटने वाला था। हालांकि ऐसा नहीं हो पाया। पृथ्‍वी की कक्षा में पहुंचने से पहले ही रूसी मिशन फेल हो गया। 
Advertisement

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने भी मंगल ग्रह पर कई मिशन भेजे हैं, लेकिन फोबोस के बारे में किसी को भी बहुत ज्‍यादा जानकारी नहीं है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  2. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  4. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  5. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  6. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  7. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  8. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  9. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.