Lunar Eclipse November 2020: साल के चौथे और आखिरी चंद्रग्रहण को ऐसे देखें लाइव

यह चंद्रग्रहण एशिया के कुछ हिस्सों और यूरोप के कई हिस्सों के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक और आर्कटिक में भी देखा जाएगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 30 नवंबर 2020 15:59 IST
ख़ास बातें
  • आज दिखाई देने वाला चंद्रग्रहण पेनुमब्रल लूनर इक्लिप्स है
  • शाम 5:23 बजे तक दुनिया के कई हिस्सों में दिखाई देगा चंद्रग्रहण
  • भारत में लोग इसे ऑनलाइन लाइव देख सकते हैं

यह 2020 का चौथा और आखिरी चंद्रग्रहण है

आज आसमान में चंद्रग्रहण (लूनर इक्लिप्स) दिखाई देगा। यह 2020 का चौथा और अंतिम ग्रहण होगा। साल के इस आखिरी चंद्रग्रहण के भारत में दिखाई देने की संभावना नहीं है। हालांकि, यह एशिया के कुछ हिस्सों और यूरोप के कई हिस्सों के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक और आर्कटिक में भी देखा जाएगा। यह ग्रहण एक पेनुमब्रल एक्लिप्स होगा, जिसका अर्थ है कि यह तब दिखाई देगा जब चंद्रमा पृथ्वी की छाया के हल्के गहरे हिस्से से गुजरेगा। इसी को पेनम्ब्रा कहा जाता है।
 

चंद्रग्रहण जुलाई 2020: पेनुमब्रल चंद्रग्रहण क्या है?

एक लूनर इक्लिप्स (चंद्रग्रहण) तीन प्रकार के चंद्र ग्रहणों में से एक है - पूर्ण, आंशिक और पेनुम्ब्रल। एक चंद्रग्रहण के दौरान, पृथ्वी सूर्य की कुछ रोशनी को सीधे चंद्रमा तक पहुंचने से रोकती है और पृथ्वी की छाया के बाहरी हिस्से को, जिसे पेनम्ब्रा कहा जाता है, चंद्रमा के सभी या कुछ भाग को कवर करता है। क्योंकि पृथ्वी की छाया के डार्क कोर की तुलना में पेनुम्ब्रा थोड़ा हल्का डार्क होता है, इसलिए इस ग्रहण को देखना मुश्किल है। यही कारण है कि कभी-कभी पेनुम्ब्रल लूनर इक्लिप्स को लोगों द्वारा पूर्ण चंद्रग्रहण मान लिया जाता है।
 

आज कब और कहां दिखाई देगा चंद्रग्रहण

नॉर्वे की एक साइट timeanddate.com पर उपलब्ध डेटा के अनुसार, चंद्रग्रहण आज दोपहर 1:02 बजे (आईएसटी) पर शुरू होगा और दोपहर 3:12 बजे (आईएसटी) पर अपने चरम पर होगा। यह चार घंटे और 21 मिनट तक चलेगा और शाम 5:23 बजे समाप्त होगा। हालांकि NASA द्वारा प्रदान किए गए दस्तावेज़ के अनुसार, ग्रहण के भारत में स्पष्ट रूप से दिखाई देने की संभावना नहीं है, लेकिन देश के कुछ हिस्सों में इसका आंशिक स्वरूप चंद्रोदय के समय दिखाई दे सकता है।
 

भारत समेत चंद्रग्रहण को घर बैठे लाइव कैसे देखें

आप YouTube पर उपलब्ध कुछ वीडियो स्ट्रीम के जरिए चंद्रग्रहण को लाइव देख सकते हैं। नीचे एक वीडियो भी एम्बेड किया गया है, जहां आप इसे अभी लाइव देख सकते हैं। यदि यह आपके क्षेत्र में दिखाई दे रहा है, तो आप बस बाहर जा सकते हैं और इसे अपनी आंखों से देख सकते हैं।


चंद्र ग्रहण को लाइव देखने के लिए आपको किसी विशेष उपकरण की जरूरत नहीं है। हालांकि, एक पेनुमब्रल ग्रहण होने के नाते, पहली नज़र में किसी भी अंतर को समझना मुश्किल हो सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  2. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  2. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  3. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
  4. Xiaomi 18 में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Huawei ने लॉन्च किया 5700mAh बैटरी वाला Pura 90 Plus, गेमिंग के लिए मिलेगा 300Hz टच सैंपलिंग रेट
  6. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  7. Karbonn फिर से कर रहा भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एंट्री, Gen-Z यूजर्स को करेगा टार्गेट, जानें सबकुछ
  8. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  9. Samsung Galaxy Buds On: कान के बाहर होंगे फिट, दमदार साउंड, बैटरी चलेगी 38 घंटे तक
  10. Apple ने भारत में नया MacBook Pro PROLED XDR किया लॉन्च, 6 लाख 70 हजार तक है कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.