पहली बार यूट्यूब पर मंगल ग्रह से हुई लाइव स्‍ट्रीमिंग, जानें क्‍या दिखाई दिया

Live streaming from Mars : जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात यह लाइव स्‍ट्रीमिंग की गई। मार्स एक्‍सप्रेस ऑर्बिटर ने लाल ग्रह की झलक पृथ्‍वी तक पहुंचाई।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 5 जून 2023 17:59 IST
ख़ास बातें
  • मार्स एक्‍सप्रेस ऑर्बिटर ने लाल ग्रह की झलक पृथ्‍वी तक पहुंचाई
  • मार्स एक्‍सप्रेस ऑर्बिटर के 20 साल होने पर की गई स्‍ट्रीमिंग
  • विजुअल मॉनिटरिंग कैमरा ने कैद किया मंगल ग्रह का नजारा

करीब 3 करोड़ किलोमीटर की दूर मंगल से पृथ्‍वी तक फीड पहुंचने में 17 मिनट लगे।

Photo Credit: सांकेतिक तस्‍वीर

विज्ञान कितना आगे निकल गया है, इसका पता हाल में हुई एक लाइव स्‍ट्रीमिंग में चला। पहली बार मंगल ग्रह से पृथ्‍वी पर लाइव स्‍ट्री‍मिंग की गई। इसका आयोजन यूरोपीय स्‍पेस एजेंसी (ESA) ने अपने यूट्यूब चैनल पर किया। ESA के मार्स एक्‍सप्रेस ऑर्बिटर ने मंगल ग्रह के ऊपर मंडराते हुए लाल ग्रह की रियल टाइम तस्‍वीरों को पृथ्‍वी पर भेजा, जिसे पहुंचने में महज 18 मिनट लगे। यह कदम क्रांतिकारी साबित हो सकता है भविष्‍य के मंगल मिशनों के लिए। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात यह लाइव स्‍ट्रीमिंग की गई। मार्स एक्‍सप्रेस ऑर्बिटर ने लाल ग्रह की झलक पृथ्‍वी तक पहुंचाई।  

ESA के अनुसार, करीब 3 करोड़ किलोमीटर की दूर मंगल से पृथ्‍वी तक फीड पहुंचने में 17 मिनट लगे। ग्राउंड स्‍टेशनों ने एक मिनट का और वक्‍त लिया, जिसके बाद तस्‍वीरें लाइव हो पाईं। मंगल से ये तस्‍वीरें सीधे स्‍पेन पहुंचीं, जहां एक डीप स्‍पेस-रिले एंटीना ने उन्‍हें हासिल किया। बारिश की वजह से कुछ तकनीकी दिक्‍कतें भी आईं। 
Advertisement



मंगल की जो तस्‍वीरें पृथ्‍वी तक पहुंचीं, उन्‍हें मार्स एक्सप्रेस ऑर्बिटर पर लगे विजुअल मॉनिटरिंग कैमरा (VMC) ने कैप्‍चर किया था। यह एक वेबकैम की तरह काम करता है। जो तस्‍वीर मंगल ग्रह से आई, उसमें लाल ग्रह को चमकते हुए देखा जा सकता है। खास यह है कि तस्‍वीर में तारे नहीं दिखाई देते, क्‍योंकि वह मंगल की चमक के आगे फीके पड़ जाते हैं। ESA ने यह लाइव स्‍ट्रीमिंग, मार्स एक्सप्रेस ऑर्बिटर के 20 साल पूरे होने पर की। इस ऑर्बिटर ने अबतक लगभग 25 हजार बार मंगल ग्रह की परिक्रमा की है। 
Advertisement
 

मार्स एक्सप्रेस ऑर्बिटर को साल 2003 में 2 जून को लॉन्‍च किया गया था। इस स्‍पेसक्राफ्ट का मकसद मंगल ग्रह की जियोलॉजी, जलवायु और मौसम को स्‍टडी करना रहा है। अपने मिशन के दौरान मार्स एक्सप्रेस ऑर्बिटर ने कई महत्‍वपूर्ण खोजे की हैं। इसने ग्रह पर पानी और बर्फ की मौजूदगी का पता लगाया है। सबकुछ सही रहा, तो यह ऑर्बिटर साल 2026 तक लाल ग्रह पर मौजूद रहकर खोज कर सकता है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  2. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  3. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  6. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  7. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  8. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  9. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.