22.53 करोड़ Km दूर से पृथ्‍वी पर आया ‘रहस्‍यमयी’ सिग्‍नल, किसने भेजा? जानें

इस स्‍पेसक्राफ्ट में डीप स्पेस ऑप्टिकल कम्युनिकेशंस (DSOC) सिस्‍टम लगा है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 2 मई 2024 18:34 IST
ख़ास बातें
  • साइकी (Psyche) स्‍पेसक्राफ्ट ने पृथ्‍वी पर भेजा सिग्‍नल
  • 22.53 करोड़ किलोमीटर दूर से आया सिग्‍नल
  • डीप स्पेस ऑप्टिकल कम्युनिकेशंस का हुआ इस्‍तेमाल

Photo Credit: Pixabay

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने पिछले साल अक्‍टूबर में साइकी (Psyche) स्‍पेसक्राफ्ट को लॉन्‍च किया था। यह साइकी नाम के ही एक एस्‍टरॉयड (Asteroid) के बारे में जानने के लिए निकला है। डीप स्‍पेस में पहुंचने के बाद स्‍पेसक्राफ्ट पृथ्‍वी पर सिग्‍नल भेज रहा है। हाल ही में इसने पृथ्‍वी से 22.53 करोड़ किलोमीटर दूर से वैज्ञानिकों को सिग्‍नल भेजा है। इस स्‍पेसक्राफ्ट में डीप स्पेस ऑप्टिकल कम्युनिकेशंस (DSOC) सिस्‍टम लगा है। इसका उद्देश्य अंतरिक्ष में लंबी दूरी पर लेजर कम्‍युनिकेशन को संभव बनाना है। यह सिस्‍टम मौजूदा सिस्‍टमों के मुकाबले काफी तेज बताया जाता है। 

22.53 करोड़ किलोमीटर दूर से पृथ्‍वी पर सिग्‍नल भेजकर DSOC सिस्‍टम ने अपनी काबिलियत को साबित किया है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, साइकी स्‍पेसक्राफ्ट के रेडियो फ्रीक्वेंसी ट्रांसमीटर के साथ इंटरफेस करने के बाद लेजर कम्‍युनिकेशन डेमो ने 140 मिलियन मील (लगभग 22.53 करोड़ किलोमीटर) दूर से इंजीनियरिंग डेटा को सफलता के साथ भेजा। यह दूरी पृथ्वी और सूर्य के बीच की दूरी का 1.5 गुना है।
 

लेजर बीम सिग्‍नल का क्‍या है मतलब? 

आमतौर पर डीप स्‍पेस में मौजूद स्‍पेसक्राफ्ट पृथ्‍वी पर सिग्‍नल भेजते हैं तो उनकी बैंडविड्थ सीमित होती है। लेजर बीम सिग्‍नल भविष्‍य के मिशनों के लिए उपयोगी हो सकते हैं। नासा का कहना है कि यह सिस्‍टम मौजूदा स्‍पेस कम्‍युनिकेशन सिस्‍टमों की तुलना में 10 से 100 गुना तक तेज स्‍पीड से मैसेज पहुंचा सकता है। 
 

साइकी एस्‍टरॉयड क्‍यों है खास?  

साइकी एस्‍टरॉयड को लेकर अनुमान है कि उसमें 10,000 क्वाड्रिलियन डॉलर कीमत का लोहा, निकल और सोना मौजूद हो सकता है। एक क्वाड्रिलियन में 15 जीरो होते हैं। यह ट्रिलियन के बाद आने वाला नंबर है। इससे आप साइकी की कीमत का अनुमान लगा सकते हैं। इसी एस्‍टरॉयड के बारे में जानने के लिए नासा ने मिशन साइकी (Psyche mission) को लॉन्‍च किया है। हालांकि नासा इस एस्‍टरॉयड से कोई भी कीमती चीज नहीं निकालेगी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Psyche Mission, NASA, Psyche asteroid, DSOC system, laser signal
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  2. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  3. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  4. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  6. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  9. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  10. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  11. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  12. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  13. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  14. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  15. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  3. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  4. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  5. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  6. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  7. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  8. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  9. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  10. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.