70 साल में पृथ्‍वी के सबसे करीब आया बृहस्‍पति! लोगों ने 4 चंद्रमा भी देखे, आपको पसंद आएंगी ये तस्‍वीरें!

ट्विटर पर लोगों ने चार सबसे बड़े चंद्रमाओं आईओ (Io), यूरोपा (Europa), गेनीमेड (Ganymede) और कैलिस्टो (Callisto) के साथ बृहस्‍पति की तस्‍वीरें शेयर कीं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 28 सितंबर 2022 21:42 IST
ख़ास बातें
  • 26 सितंबर को पृथ्‍वी के नजदीक आया बृहस्‍पति
  • नासा ने पहले ही यह जानकारी लोगों से शेयर की थी
  • आसमान में होने वाली घटनाएं देखने वालों के लिए यह शानदार मौका रहा

कुछ लोगों ने हाई-एंड कैमरा स्मार्टफोन्‍स के साथ बृहस्पति की तस्‍वीरें लीं, जबकि कुछ लोगों ने बड़ी दूरबीनों की मदद से उसे स्‍पॉट किया।

हमारे सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह बृहस्‍पति (Jupiter) वैज्ञानिकों को हमेशा से चौंकाता और प्रभावित करता आया है। आसमान में होने वाली घटनाओं में दिलचस्‍पी रखने वाले लोग उस समय हैरान रह गए उन्होंने गैस के इस विशाल ग्रह को चार चंद्रमाओं के बेहद करीब देखा। कई लोगों ने दूरबीन की मदद से भी यह नजारा देखा। ट्विटर पर लोगों ने चार सबसे बड़े चंद्रमाओं आईओ (Io), यूरोपा (Europa), गेनीमेड (Ganymede) और कैलिस्टो (Callisto) के साथ बृहस्‍पति की तस्‍वीरें शेयर कीं। 

अमेरिका में एरिजोना के रहनेवाले एंड्रयू मैकार्थी ने ट्वीट किया कि तस्‍वीरों को कैद करने के लिए वह काफी वक्‍त आसमान में देखते रहे। उन्‍होंने बताया कि बीते 59 साल में यह ग्रह पृथ्‍वी के सबसे नजदीक आया है। वहीं, भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु में एसोसिएट प्रोफेसर आलोक कुमार ने ट्वीट किया कि बृहस्पति बहुत ब्राइट है। बादलों के बीच भी वह ठीक से दिखाई दे रहा है और उसके 3 चंद्रमा भी नजर आ रहे थे। कुछ लोगों ने हाई-एंड कैमरा स्मार्टफोन्‍स के साथ बृहस्पति की तस्‍वीरें लीं, जबकि कुछ लोगों ने बड़ी दूरबीनों की मदद से उसे स्‍पॉट किया। 
 

दोनों ग्रह एक-दूसरे के सबसे करीब होते हुए भी उनके बीच 365 मिलियन मील की दूरी थी। जब बृहस्‍पति, पृथ्‍वी से सबसे दूर होता है, तब दोनों के बीच 600 मिलियन मील की दूरी होती है। बृहस्पति के 53 चंद्रमाओं के नाम हैं, लेकिन वैज्ञानिकों का मानना है कि कुल 79 चंद्रमाओं का पता अबतक लगाया जा चुका है।

नासा का जूनो अंतरिक्ष यान 6 साल से बृहस्पति की परिक्रमा कर रहा है और इस ग्रह की सतह के बारे में जानने के साथ-साथ उसके चंद्रमाओं की खोज में जुटा है। वैज्ञानिकों का मानना है कि बृहस्पति का अध्ययन करने से सौर मंडल के निर्माण के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां मिल सकती हैं। 
Advertisement

कुछ दिन पहले ही अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने बताया था कि 26 सितंबर को बृहस्पति ग्रह 70 साल बाद पृथ्‍वी के सबसे नजदीक आने जा रहा है। नासा ने कहा था कि अगर धरती की सतह से देखें तो कोई भी खगोलीय वस्तु या कोई ग्रह उल्टी दिशा में तब आता है जब वह पूर्व में उदय हो। ऐसे में पूर्व में आई कोई खगोलीय वस्तु या ग्रह सूरज के ठीक उल्टी दिशा में दिखाई देते हैं। बृहस्पति हर 13 महीने में सूरज की उल्टी दिशा में आता है। इसके कारण यह और ज्यादा बड़ा व चमकीला दिखता है। लेकिन इस बार हुई घटना अलग थी, क्योंकि बृहस्पति न सिर्फ उल्टी दिशा में था बल्कि यह धरती के सबसे करीब भी था।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone 4a पर मिल रहा गजब डिस्काउंट, कीमत हुई कम, जानें कैसे खरीदें
  2. Vivo X300 Ultra आज हो रहा लॉन्च, जानें कैसे देखें लाइवस्ट्रीम, ऐसे हैं स्पेसिफिकेशंस
  3. Vodafone Idea मई तक 90 और शहरों में 5G सर्विस करेगा शुरू, जानें क्या है पूरा प्लान
  4. पॉकेट साइज पावर बैंक बिना तार के करेगा फोन चार्ज! Ugreen MagFlow Air Qi2 हुआ लॉन्च
  5. Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R vs Vivo X200 FE: खरीदने के लिए कौन सा रहेगा बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea मई तक 90 और शहरों में 5G सर्विस करेगा शुरू, जानें क्या है पूरा प्लान
  2. Lava Bold N2 Pro 4G भारत में हो रहा 31 मार्च को लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस से लेकर सबकुछ
  3. OnePlus Ace 6 Ultra के स्पेसिफिकेशंस लीक, 8500mAh बैटरी के साथ Dimensity 9500 से होगा लैस
  4. पॉकेट साइज पावर बैंक बिना तार के करेगा फोन चार्ज! Ugreen MagFlow Air Qi2 हुआ लॉन्च
  5. Vivo X300 Ultra आज हो रहा लॉन्च, जानें कैसे देखें लाइवस्ट्रीम, ऐसे हैं स्पेसिफिकेशंस
  6. ड्राइव में Google Maps की आवाज म्यूजिक को बार-बार रोकती है? ऐसे करें फिक्स
  7. iPhone से एंड्रॉयड में WhatsApp चैट कैसे करें ट्रांसफर, जानें पूरी प्रक्रिया
  8. Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R vs Vivo X200 FE: खरीदने के लिए कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. Nothing Phone 4a पर मिल रहा गजब डिस्काउंट, कीमत हुई कम, जानें कैसे खरीदें
  10. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला रैंक, Ola Electric को पीछे छोड़ा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.