जुलाई 2023 हो सकता है हजारों साल में सबसे गर्म महीना, 2024 होगा और बुरा! Nasa ने चेताया

Nasa : नासा का अनुमान है कि गर्मी का यह दौर जारी रहेगा। इसकी वजह वायुमंडल में ग्रीनहाउस गैसें हैं, जिनके उत्‍सर्जन को कम करने पर कोई भी देश गंभीरता से काम नहीं कर रहा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 21 जुलाई 2023 14:48 IST
ख़ास बातें
  • Nasa के टॉप जलवायु विज्ञानी ने दी चेतावनी
  • पूरी दुनिया में अभूतपूर्व बदलाव दिखाई दे रहे
  • गर्मी ने तोड़ दिए हैं सारे रिकॉर्ड

चिंता यहीं खत्‍म नहीं होती। नासा का अनुमान है कि साल 2024 और भी ज्‍यादा गर्म साल होगा, क्‍योंकि उसकी शुरुआत अल नीनो के साथ होगी।

Photo Credit: Unsplash

गर्मी पूरी दुनिया में रिकॉर्ड तोड़ रही है। ना सिर्फ जमीन बल्कि महासागर भी गर्म हो रहे हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) के टॉप जलवायु विज्ञानी (climatologist) गेविन श्मिट ने कहा है कि जुलाई 2023 का महीना संभवत: हजारों साल में दुनिया का सबसे गर्म महीना होगा। तापमान से जुड़ा डेटा जुटाने के लिए यूरोपियन यूनियन और मेन यूनिवर्सिटी (University of Maine) जिन टूल्‍स का इस्‍तेमाल करते हैं, उनसे भी पता चला है कि जुलाई महीने में तमाम रिकॉर्ड टूट गए हैं। 

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, गेविन श्मिट का कहना है कि हम पूरी दुनिया में अभूतपूर्व बदलाव देख रहे हैं।  अमेरिका, यूरोप और चीन में हीट वेव्‍स सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ रही है। कई लोग इसके लिए अल नीनो (El Nino) को जिम्‍मेदार मान रहे होंगे, लेकिन श्मिट इससे इत्तेफाक नहीं रखते। 
Advertisement

उनका कहना है कि सिर्फ अल नीनो के मौसमी पैटर्न को इस गर्मी का जिम्‍मेदार नहीं ठहराया जा सकता, क्‍योंकि वह अभी शुरू हुआ है। इसकी भूमिका बहुत छोटी है। हम ओवरऑल गर्मी देख रहे हैं, जो हर जगह है, खासतौर पर हमारे महासागरों में। बीते कई महीनों से उष्णकटिबंधीय इलाकों में भी समुद्री सतह का तापमान ऊपर बना हुआ है। 

नासा का अनुमान है कि गर्मी का यह दौर जारी रहेगा। इसकी वजह वायुमंडल में ग्रीनहाउस गैसें हैं, जिनके उत्‍सर्जन को कम करने पर कोई भी देश गंभीरता से काम नहीं कर रहा। मौजूदा हालात को देखते हुए श्मिट 50-50 अनुमान लगा रहे हैं कि 2023 सबसे गर्म साल हो सकता है। हालांकि कई वैज्ञानिकों ने इसकी 80 फीसदी संभावना जताई है। 
Advertisement

चिंता यहीं खत्‍म नहीं होती। नासा का अनुमान है कि साल 2024 और भी ज्‍यादा गर्म साल होगा, क्‍योंकि उसकी शुरुआत अल नीनो के साथ होगी। इस साल के आखिर में अल नीनो अपने पीक पर होगा। नासा के गेविन श्मिट की चेतावनी ऐसे वक्‍त में आई है, जब पिछले सप्‍ताह वैश्विक तापमान ने रिकॉर्ड तोड़ दिया था और दुनियाभर में आग लगने की घटनाएं सामने आई थीं। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.