• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • जापानी अरबपति के साथ चंद्रमा की उड़ान भरेंगे ये 8 कलाकार! एक भारतीय अभिनेता को भी मिली जगह

जापानी अरबपति के साथ चंद्रमा की उड़ान भरेंगे ये 8 कलाकार! एक भारतीय अभिनेता को भी मिली जगह

dearMoon mission : जापान के अरबपति युसाकु मेजावा ने किया अपने चालक दल का ऐलान।

जापानी अरबपति के साथ चंद्रमा की उड़ान भरेंगे ये 8 कलाकार! एक भारतीय अभिनेता को भी मिली जगह

dearMoon mission : चंद्रमा के चारों ओर उड़ान भरने के लिए एलन मस्‍क (Elon Musk) की कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) के स्टारशिप (SpaceX Starship) का इस्‍तेमाल किया जाएगा।

ख़ास बातें
  • अरबपति युसाकु मेजावा ने चुना अपना चालक दल
  • 8 लोग को किया शामिल, 2 को बैकअप में रखा
  • दुनियाभर से 10 लाख लोगों ने किया था आवेदन
विज्ञापन
जापान के अरबपति युसाकु मेजावा Yusaku Maezawa ने पिछले साल अंतरिक्ष में 12 दिनों की यात्रा की थी। तभी यह स्‍पष्‍ट हो गया था कि युसाकु की अगली उड़ान चंद्रमा के लिए होगी। यह एक प्राइवेट फ्लाइट होगी, जिसे अगले साल तक लॉन्‍च करने की तैयारी है। युसाकु ने इस उड़ान के लिए अपने चालक दल यानी क्रू को चुन लिया है। करीब 249 देशों और रीजन से 10 लाख से ज्‍यादा लोगों ने युसाकु के साथ उड़ान भरने के लिए आवेदन किया था। युसाकु ने 8 लोगों का चुनाव किया है। इनके अलावा 2 लोगों को बैकअप में रखा गया है। ये सभी आर्टिस्‍ट हैं, जिनमें यूट्यूबर से लेकर डीजे तक शामिल हैं। युसाकु के क्रू में एक भारतीय अभिनेता को भी जगह मिली है।  

अगले साल चंद्रमा पर प्रस्‍तावित इस उड़ान को डियरमून मिशन (dearMoon mission) नाम दिया गया है। चंद्रमा के चारों ओर उड़ान भरने के लिए एलन मस्‍क (Elon Musk) की कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) के स्टारशिप (SpaceX Starship) का इस्‍तेमाल किया जाएगा। उड़ान के बारे में युसाकु मेजावा ने कहा कि उन्‍हें उम्मीद है कि क्रू में शामिल हर सदस्‍य अपनी उस जिम्‍मेदारी को पहचानेगा जो पृथ्‍वी से उड़ान भरने के बाद चंद्रमा की यात्रा के दौरान आएगी। 
 

रिपोर्ट्स के अनुसार, युसाकु की यह उड़ान अगले साल प्रस्‍तावित है, लेकिन इसमें देरी हो सकती है, क्‍योंकि स्‍पेसएक्‍स स्‍टारशिप को अभी तक पृथ्वी के चारों ओर कक्षीय (orbital) यात्रा के लिए मंजूरी नहीं मिली है। जैसाकि हमने आपको बताया युसाकु के साथ चंद्रमा की यात्रा करने वालों में एक भारतीय अभिनेता भी शामिल हैं। आइए जानते हैं वह कौन हैं। 
 

देव जोशी का नाम फाइनल 

युसाकु मेजावा के साथ चंद्रमा की उड़ान भरने वालों में भारतीय अभिनेता देव जोशी (Dev Joshi) भी शामिल होंगे। देव जोशी को सब टीवी के पॉपुलर हुए शो बाल वीर और बालवीर रिटर्न्स में किरदार निभाने के लिए जाना जाता है। उनके अलावा डीजे स्टीव आओकी, ‘एवरीडे एस्ट्रोनॉट' चैनल के यूट्यूब क्रिएटर टिम डोड, कोरियोग्राफर येमी ए.डी, फोटोग्राफर करीम इलिया, फोटोग्राफर रियानोन एडम, फ‍िल्‍ममेकर ब्रेंडन हॉल, साउथ कोरियन रैपर T.O.P. का नाम फाइनल हुआ है। डांसर मियू और स्नोबोर्डर कैटलिन फारिंगटन को बैकअप में रखा गया है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »