जिन ग्रहों पर जीवन की उम्‍मीद, उनके बारे में और जानकारी जुटाएगा ‘जेम्‍स वेब टेलीस्‍कोप’

TRAPPIST-1 सिस्‍टम अपने तारे के चारों ओर सात ग्रहों को दर्शाता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 फरवरी 2022 13:09 IST
ख़ास बातें
  • TRAPPIST-1 सिस्‍टम की खबर पहली बार 22 फरवरी 2017 को सामने आई थी
  • खोज के पांच साल बाद भी यह सिस्टम एक पहेली है
  • इसके बारे में और जानने के लिए अब जेम्‍स वेब का इस्‍तेमाल हो रहा है

ए‍क इलेस्‍ट्रेशन के जरिए नासा ने इस सिस्‍टम के सभी सात ग्रहों को दर्शाया है। इसमें तारों से ग्रहों की दूरी के आधार पर उन्‍हें चित्रित किया गया है।

जब भी बात अंतरिक्ष में चल रही खोजों की आती है, तब यह सवाल जरूर उठता है कि क्‍या पृथ्‍वी के बाहर कहीं जीवन संभव है। वैज्ञानिक कई वर्षों से ऐसे ग्रहों की तलाश में हैं, जो जीवन को सपोर्ट कर सकें। पृथ्वी से कई प्रकाश-वर्ष दूर वैज्ञानिकों को एक ऐसी जगह का पता है, जहां ये सभी अटकलें सच हो सकती हैं। TRAPPIST-1 सिस्‍टम पर एक बार फ‍िर वैज्ञानिकों की नजर है। इस सिस्‍टम में पृथ्‍वी के आकार वाले 7 ग्रह हैं और यह सभी एक लाल बौने तारे की परिक्रमा करते हैं। नासा (NASA) के अनुसार, पांच साल पहले खोजा गया यह सिस्‍टम आज भी वैज्ञानिकों के लिए एक रहस्य बना हुआ है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा अब इन ग्रहों के बारे में और अधिक जानने के लिए ‘जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप' का इस्तेमाल कर रही है।

नासा की ओर से शेयर की गई एक पोस्ट के अनुसार, जेम्‍स वेब स्‍पेस टेलीस्कोप इन ग्रहों के चारों ओर वायुमंडल के संकेतों की तलाश करेगा। इसका मकसद यह जानना है कि वो जीवन के लिए कितने काम के हो सकते हैं।
 
TRAPPIST-1 सिस्‍टम अपने तारे के चारों ओर सात ग्रहों को दर्शाता है। ए‍क इलेस्‍ट्रेशन के जरिए नासा ने इस सिस्‍टम के सभी सात ग्रहों को दर्शाया है। इसमें तारों से ग्रहों की दूरी के आधार पर उन्‍हें चित्रित किया गया है। 

नासा की वेबसाइट के अनुसार, TRAPPIST-1 सिस्‍टम की खबर पहली बार 22 फरवरी 2017 को सामने आई थी। खोज के पांच साल बाद भी यह सिस्टम एक पहेली है। नासा के मुताबिक, उनके इस पास इस ग्रह प्रणाली के बारे में कुछ जानकारी है। यह पृथ्वी से 41 प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित है। अध्ययनों से पता चलता है कि TRAPPIST-1 के ग्रह चट्टानी हैं और वो हमारे सौर मंडल से दोगुने पुराने हो सकते हैं।

नासा के अनुसार, ‘जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप' एक ‘गेम-चेंजर' है। यह अंतरिक्ष में लॉन्‍च किया गया सबसे बड़ा टेलीस्‍कोप है, जो TRAPPIST-1 सिस्‍टम के ग्रहों के वायुमंडलीय संकेतों की तलाश करेगा। साइंटिस्‍ट इस सिस्‍टम के उस इलाके पर फोकस करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे गोल्डीलॉक्स क्षेत्र के रूप में जाना जाता है। जीवन के लिहाज से इसे सबसे बेहतर जोन माना गया है। नासा के अनुसार, टेलीस्‍कोप का टार्गेट TRAPPIST-1 सिस्‍टम के तारे की परिक्रमा करता चौथे नंबर का ग्रह है। इसे TRAPPIST-1e कहा जाता है। यह ग्रह अपने तारे से इतनी दूरी पर है, जितना किसी ग्रह पर जीवन के पनपने के लिए जरूरी है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , NASA, James Webb Telescope, Science News In Hindi

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 7,500mAh की बैटरी
  2. Maruti Suzuki की e Vitara हुई महंगी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. GTA 6 Pre-Order Live: भारतीय गेमर्स अब बुक कर सकते हैं गेम, जानें कितनी है कीमत
  3. 10200mAh बैटरी के साथ Moto Pad 70 Pro होने जा रहा 27 जून को लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. वेनेजुएला भूकंप से पहले Google ने भेजा था अलर्ट! क्या आपके फोन में ऑन है ये फीचर?
  5. Lava Smart 4 Plus हुआ 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus Nord Buds 4 लॉन्च: ANC, AI ट्रांसलेशन के साथ 54 घंटे तक चलने वाली बैटरी, जानें सबकुछ
  7. EV दिग्गजों को टक्कर देने उतरी तेल बेचने वाली Shell! पेश की 10 मिनट से कम चार्ज होने वाली इलेक्ट्रिक कार
  8. Nothing Phone (4b) का डिजाइन आया सामने, जानें कैसा होगा यह फोन
  9. अब जेब में लेकर घूम पाएंगे सिनेमा, प्रोजेक्टर वाला रग्ड फोन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. स्मार्टफोन चोर अब पछताएंगे! मार्केट में आ रही अनोखी तकनीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.