प्राइवेट कंपनियों की चांद पर उतरने की दूसरी कोशिश भी फेल, जापान और UAE के रोवर हुए दुर्घटनाग्रस्‍त!

Moon : बीती रात ‘आईस्पेस’ की ओर से मिशन की लाइव स्‍ट्रीमिंग की जा रही थी। इस दौरान अधिकारियों की ओर से बताया गया कि हम कम्‍युनिकेशन स्‍थापित नहीं कर पा रहे हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 26 अप्रैल 2023 12:34 IST
ख़ास बातें
  • आईस्‍पेस ने मंगलवार रात की लै‍ंंडिंग की कोशिश
  • HAKUTO-R M1 लैंडर चंद्रमा पर नहीं उतर पाया
  • उसके साथ गए राशिद रोवर का संपर्क भी टूट गया

‘आईस्‍पेस’ के स्‍पेसक्राफ्ट को पिछले साल स्‍पेसएक्‍स (SpaceX) के फाल्कन-9 रॉकेट से लॉन्‍च किया गया था।

Photo Credit: @DJSnM

जापानी कंपनी ‘आईस्‍पेस' (ispace) का मून मिशन (Moon Mission) फेल हो गया है। मंगलवार की रात आईस्‍पेस का HAKUTO-R M1 लैंडर चंद्रमा पर सुरक्षित नहीं उतर सका। इसके साथ गया संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का राशिद रोवर (Rashid rover) भी चांद पर नहीं उतर पाया। माना जा रहा है कि दोनों ही चंद्रमा की सतह पर दुर्घटनाग्रस्‍त हो गए हैं। ‘आईस्‍पेस' का मिशन कामयाब हो गया होता, तो वह चंद्रमा पर लैंडिंग करने वाली पहली प्राइवेट कंपनी बन जाती।  

जानकारी के अनुसार, बीती रात ‘आईस्पेस' की ओर से मिशन की लाइव स्‍ट्रीमिंग की जा रही थी। इस दौरान अधिकारियों की ओर से बताया गया कि हम कम्‍युनिकेशन स्‍थापित नहीं कर पा रहे हैं। हमें यह मानना होगा कि चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग पूरी नहीं हो सकी है। ‘आईस्‍पेस' के स्‍पेसक्राफ्ट को पिछले साल स्‍पेसएक्‍स (SpaceX) के फाल्कन-9 रॉकेट से लॉन्‍च किया गया था। HAKUTO-R स्‍पेसक्राफ्ट पिछले महीने ही चंद्रमा की कक्षा पर पहुंचा था। 
 

मंगलवार को यह स्‍पेसक्राफ्ट चंद्रमा की सतह से 100 किलोमीटर ऊपर था। तय समय के अनुसार उसने अपनी लैंडिंग शुरू की। रिपोर्टों के अनुसार, लैंडिंग की कोशिश के दौरान आईस्‍पेस का अपने स्‍पेसक्राफ्ट से कम्‍युनिकेशन टूट गया। आखिरी वक्‍त तक ऐसा लगा कि टार्गेट अपने लक्ष्‍य तक पहुंच रहा है, लेकिन बाद में उसके खो जाने की पुष्टि कर दी गई।  
Advertisement
 

बताया जाता है कि स्‍पेसक्राफ्ट ने 6000 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लैंडिंग शुरू की थी। आखिरी वक्‍त में स्‍पीड को शून्‍य तक कम कर दिया गया था। बावजूद इसके सॉफ्ट लैंडिंग नहीं हो पाई। लैंडिंग के फेल होने से ‘आईस्‍पेस' को तो झटका लगा ही है, यूएई का राशिद रोवर भी ‘खत्‍म' हो गया।  
Advertisement

ऐसा दूसरी बार हुआ है, जब प्राइवेट कंपनियों ने चंद्रमा पर अपने मिशन लैंड कराने की कोशिश की और वो फेल हो गईं। चंद्रमा के लिए पहला प्राइवेट मिशन इस्राइल की कंपनी ‘स्पेस आईएल' ने लॉन्‍च किया था। साल 2019 में लैंडिंग के दौरान कंपनी का अपने लैंडर से कम्‍युनिकेशन टूट गया था
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  4. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  4. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  5. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  7. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  8. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  10. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.