बीमारी फैलाने में इंसान हैं जानवरों से दोगुना आगे!

शोधकर्ताओं ने इसके लिए 1.2 करोड़ वायरस जिनोम को देखा और पाया कि लगभग 3 हजार वायरस एक प्रजाति से दूसरी प्रजाति में आसानी से फैल सकते हैं। 

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 मार्च 2024 19:58 IST
ख़ास बातें
  • 3 हजार वायरस एक प्रजाति से दूसरी प्रजाति में आसानी से फैल सकते हैं।
  • इंसानों से जानवरों में दोगुना ट्रांसमिशन होता है।
  • शोधकर्ताओं ने इसके लिए 1.2 करोड़ वायरस जिनोम को स्टडी किया।

चूजे, बत्तख, चिम्पांजी, गोरिल्ला, बंदर आदि में भी इंसानों से फैल सकते हैं वायरस

इंसानों में कई घातक और जानलेवा बीमारियां जानवरों से आईं बताई जाती हैं। जानवरों से इंसानों में वायरस ट्रांसमिट हो जाते हैं। उदाहरण के लिए AIDS के लिए जिम्मेदार वायरस चिम्पांजियों से इंसानों में आया था। इसी तरह COVID-19 महामारी इंसानों में चमगादड़ों से फैली बताई जाती है। लेकिन यह सिर्फ सिक्के का एक ही पहलू है। इंसान इस मामले में जानवरों से कहीं आगे हैं। नई स्टडी कहती है कि इंसान जानवरों में वायरस फैलाने में दोगुना आगे हैं। 

शोधकर्ताओं ने एक सावर्जनिक रूप से उपलब्ध वायरल जिनोम के सिक्वेंस का विश्लेषण किया और पाया कि मनुष्य जानवरों में कहीं ज्यादा वायरस दे सकता है, यह संख्या दोगुनी है। यानी जितने वायरस जानवरों से इंसानों में आते हैं, इंसानों से जानवरों में उसका दोगुना ट्रांसमिशन होता है। रिपोर्ट के अनुसार, शोधकर्ताओं ने इसके लिए 1.2 करोड़ वायरस जिनोम को देखा और पाया कि लगभग 3 हजार वायरस एक प्रजाति से दूसरी प्रजाति में आसानी से फैल सकते हैं। 

इनमें से 79 प्रतिशत ऐसे वायरस थे जो एक जानवर प्रजाति से दूसरी जानवर प्रजाति में जा सकते हैं। बाकी बचे 21 प्रतिशत वायरस ऐसे थे जिनमें मनुष्यों में फैलने की क्षमता है। इन 21 प्रतिशत में से 64 फीसदी ऐसे वायरस थे जो इंसान से जानवरों में जा सकते हैं, इसे एंथ्रोपोनोसिस (anthroponosis) कहा जाता है। जबकि इनमें से 36 फीसदी ऐसे वायरस थे जानवरों से इंसान में जा सकते हैं। इस ट्रांसमिशन को जूनोसिस (zoonosis) कहते हैं। 

एंथ्रोपोनोसिस का शिकार आदमी के पालतू जानवर जैसे कि कुत्ते, बिल्ली हो सकते हैं। वहीं घरेलू काम के लिए पाले जाने वाले जानवर जैसे सूअर, घोड़े, मवेशी आदि में भी इंसानों से वायरस जा सकता है। इसके अलावा चूजे, बत्तख, चिम्पांजी, गोरिल्ला, बंदर, और अन्य जंगली जानवर जैसे रकून, अफ्रीका का सॉफ्ट फर वाला चूहा भी इस लिस्ट में शामिल है। जंगली जानवरों में इंसानों से ट्रांसमिशन ज्यादा जल्दी बताया गया है, बजाय कि अन्य जानवरों में। 

इंसानों और जानवरों में अनगिनत ऐसे रोगाणु होते हैं जो ज्यादा करीब आने पर आसानी से एक से दूसरे में जा सकते हैं। जबकि वायरस अलग-अलग प्रजातियों में आसानी से छलांग लगा सकते हैं। इसके लिए शरीर का संक्रमित द्रव्य जिम्मेदार होता है। या फिर किसी जानवर के काटे जाने से भी यह ट्रांसमिशन हो सकता है। सदी के दौरान कई ऐसी महामारियां आईं जिनमें वायरस, बैक्टीरिया और फंगी के कारण बीमारियां फैलीं और लाखों लोग मारे गए।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , zoonosis, anthroponosis

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nokia 123 Shield बजट फीचर फोन हुआ लॉन्च, 19 दिन की बैटरी, IP65 रेटिंग से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia के AI-बेस्ड स्मार्टफोन में हो सकती है 7,100mAh की बैटरी
  2. Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra जल्द हो सकते हैं लॉन्च, सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर हुई लिस्टिंग
  3. Infosys में होगी 20,000 नए ग्रेजुएट्स की हायरिंग
  4. Poco X8 के लॉन्च की तैयारी, NBTC और IMDA पर लिस्टिंग
  5. OnePlus N6x जल्द होगा भारत में लॉन्च, टेक्सचर्ड रियर पैनल
  6. अपने स्नैक्स के लिए मशहूर Haldiram's का भारत के पहले स्पेसटेक यूनिकॉर्न से निकला रिश्ता, जानें कैसे
  7. Kia Syros EV भारत में लॉन्च: 526KM रेंज के साथ Nexon EV और Creta Electric को देगी टक्कर!
  8. 50 OTT प्लेटफॉर्म्स पर भारत सरकार का एक्शन, अश्लील कंटेंट के चलते बैन
  9. Redmi 17C 5G आया BIS और NBTC वेबसाइट पर नजर, जल्द होगा सकता है लॉन्च, जानें फीचर्स
  10. Redmi Note 17 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.