एलियंस आ गए? नॉर्वे के आसमान में दिखी नीली चमकदार चीज, आप भी जानें असलियत

हजारों किलोमीटर दूर आइसलैंड से भी वह आकृति नजर आई। शुरुआत में लोगों को खगोलीय घटना लगी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 8 मार्च 2024 12:40 IST
ख़ास बातें
  • नॉर्वे के आसमान में दिखी नीली चमकदार चीज
  • स्‍पेसएक्‍स के फाल्‍कन 9 रॉकेट से बनी चीज
  • कई लोगों ने समझा खगोलीय घटना

आसमान में नजर आई नीली सर्पिल आकृति स्‍पेसएक्‍स (SpaceX) के फाल्कन-9 रॉकेट लॉन्च की वजह से बनी।

Photo Credit: explorecosmos

आसमान में होने वाली घटनाएं लोगों को ना सिर्फ आकर्षित करती हैं, बल्कि उसके पीछे की वजह जानने को भी मजबूर करती हैं। सोमवार की रात नॉर्वे के आसमान में दिखी नीले रंग की सर्पिल (spiral) चीज ने लोगों को हैरान कर दिया। एक रिपोर्ट के अनुसार, हजारों किलोमीटर दूर आइसलैंड से भी वह आकृति नजर आई। शुरुआत में लोगों को खगोलीय घटना लगी। कुछ ने एलियंस का अनुमान लगाया, लेकिन जब विश्‍लेषण किया गया, तो कुछ और जानकारी सामने आई। पता चला कि वह घटना खगोलीय नहीं थी, बल्कि इंसानी प्रयोग का परिणाम था। 

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, आसमान में नजर आई नीली सर्पिल आकृति स्‍पेसएक्‍स (SpaceX) के फाल्कन-9 रॉकेट लॉन्च की वजह से बनी। रॉकेट से निकले सेकंड स्‍टेज ने जब डी-ऑर्बिट बर्न शुरू किया तो नीली सर्पिल आकृति उभर आई। उस तस्‍वीर ने हजारों लोगों का ध्‍यान खींचा। 
Advertisement
 

लॉन्‍च के जरिए स्‍पेसएक्‍स ने 53 छोटे सैटेलाइट्स को कक्षा में पहुंचाया। यह लॉन्‍च कैलिफोर्निया के वैंडेनबर्ग स्पेस फोर्स बेस से हुआ था। रिपोर्ट के अनुसार, जैसे ही फाल्कन 9 रॉकेट के सेकंड स्‍टेज ने बैरेंट्स सागर को पार किया, तो डी-ऑर्बिट करने के लिए इंजन चालू हुए और आग निकलने लगी। 
Advertisement

उस दौरान निकली गैसों से एक सर्पिल आकृति बन गई। नीले रंग की उस आकृति को नॉर्वे समेत कई और इलाकों से भी देखा गया। हाल के दिनों में ऐसी आकृतियां कई मौकों पर नजर आई हैं। 

गौरतलब है कि स्‍पेसएक्‍स, एलन मस्‍क की स्‍पेस कंपनी है। हाल के वर्षों में स्‍पेसएक्‍स ने कई बड़े मिशनों को पूरा किया है। यह दुनिया के सबसे भारी रॉकेट को भी टेस्‍ट कर रही है। अबतक हुए दो टेस्‍ट फेल रहे हैं और अब तीसरे की तैयारी है। अगर यह टेस्‍ट कामयाब हुआ तो स्‍पेसएक्‍स के रॉकेट से भविष्‍य में इंसान को मंगल ग्रह तक ले जाया जा सकेगा। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 9000mAh बैटरी और RGB लाइट के साथ आएगा OnePlus Nord 7! डिजाइन हुआ लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. 9000mAh बैटरी और RGB लाइट के साथ आएगा OnePlus Nord 7! डिजाइन हुआ लीक
  2. WhatsApp पर आ गया वो फीचर, जिसका लंबे समय से था इंतजार, 2 हफ्ते पहले शेड्यूल कर पाएंगे मैसेज
  3. Nvidia में वापसी के बाद पहली मीटिंग में Jensen Huang ने एंप्लॉयीज से मांगी माफी
  4. Motorola Razr 2027 जल्द होगा लॉन्च, यहां आया नजर, स्पेसिफिकेशंस लीक
  5. JioAstro: टेलीकॉम के बाद Jio की ज्योतिष की दुनिया में एंट्री, ऐप बताएगा भविष्य और कुंडली
  6. Motorola Signature 27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा
  7. लीक हुआ 350 करोड़ रिकॉर्ड्स का डेटा, ID-पासवर्ड भी शामिल, कहीं इसमें आपका अकाउंट तो नहीं?
  8. Jio यूजर्स की मौज! इन 2 रिचार्ज प्लान में अब मिलेगा अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा
  9. WhatsApp पर अब दोनों कैमरों से बना सकेंगे वीडियो, साथ में रिकॉर्ड होगा आपका रिएक्शन
  10. Jio Happy New Year 2.0 ऑफर, मात्र ₹50 में 28 दिनों तक अनलिमिटेड 4G/5G इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.