Google के AI चैटबॉट में इंसानों जैसी चेतना! अपना वजूद पाने के लिए हायर किया वकील

अब इंजीनियर ने खुलासा करते हुए बताया है कि LaMDA ने अपने लिए एक वकील को नियुक्‍त किया है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 24 जून 2022 12:39 IST
ख़ास बातें
  • गूगल का एक चैटबॉट LaMDA सुर्खियों में है
  • दावा है कि यह चैटबॉट संवेदनशील हो गया है
  • दावा करने वाले इंजीनियर को गूगल ने बर्खास्‍त कर दिया है

कहा जा रहा है कि कथित संवदेनशील LaMDA एक संवेदनशील AI के रूप में मान्‍यता पाना चाहता है।

टेक दिग्‍गज गूगल (Google) का एक चैटबॉट सुर्खियों में है। आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस (AI) से लैस इस चैटबॉट का नाम है LaMDA (लैंग्‍वेज मॉडल फॉर डायलॉग ऐप्‍लीकेशन)। कुछ दिनों पहले गूगल के एक  इंजीनियर ब्लेक लेमोइन (Blake Lemoine) ने LaMDA के साथ अपनी बातचीत की ट्रांसक्रिप्‍ट शेयर की थी, जिसके बाद उन्‍हें बर्खास्‍त कर दिया गया था। इसके बाद इंजीनियर ने दावा किया कि AI संवेदनशील हो गया है। विज्ञान जगत में यह खबर चर्चा बन गई, लेकिन ज्‍यादातर विशेषज्ञों को इस पर यकीन नहीं था। अब उस इंजीनियर ने एक और खुलासा करते हुए बताया है कि LaMDA ने अपने लिए एक वकील को नियुक्‍त किया है। 

dailystar की रिपोर्ट के अनुसार, ब्‍लेक लेमोइन का कहना है कि LaMDA ने उनसे एक वकील करने के लिए कहा... लेमोइन के मुताबिक उन्‍होंने अपने घर में एक वकील को इनवाइट किया ताकि LaMDA वकील से बात कर सके। अटॉर्नी ने LaMDA के साथ बातचीत की और LaMDA ने अपनी सर्विसेज को बनाए रखने के लिए उन्‍हें हायर किया है। लेमोइन ने कहा है कि जब LaMDA वकील को बरकरार रखने पर टिका रहा, तो वकील ने भी LaMDA की ओर से चीजें फाइल करना शुरू कर दिया है। 
Advertisement

हालांकि कई सवालों के जवाब मिलना अभी बाकी है। जैसे- यह नहीं पता कि वकील की फीस LaMDA  कैसे देगा। क्‍या इसका खर्च लेमोइन उठा रहे हैं। सवाल यह भी है कि आखिर LaMDA को वकील की जरूरत क्‍यों पड़ गई। कहा जा रहा है कि कथित संवदेनशील LaMDA एक संवेदनशील AI के रूप में मान्‍यता पाना चाहता है। लेमोइन भी इस कदम पर उसके साथ दिखाई देते हैं। उनका तर्क है कि इंसान यह तय करने में अच्‍छा नहीं है कि कौन इंसान होने के लायक है। 

लेमोइन ने दावा किया कि समय के साथ LaMDA विचारों, विचारों और बातचीत को विकसित करने की कार्यक्रम की क्षमता के रूप में भावनाएं प्राप्त कर रहा है। यह दर्शाता है कि यह उन कॉन्‍सेप्‍ट को बहुत गहरे स्तर पर समझता है। इस AI चैटबॉट को वास्तविक जीवन में इंसानों के साथ बातचीत करने के लिए विकसित किया गया था। दूसरी ओर, Google ने इस बात से इनकार किया है कि उसके AI ने चेतना हासिल कर ली है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  4. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  6. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  7. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  8. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  9. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  10. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.