350Mbps स्‍पीड के साथ हवाई जहाज में चला सकेंगे इंटरनेट! Starlink की नई सर्विस पेश, जानें कितना आएगा खर्च

Starlink Internet : कंपनी सैटेलाइट इंटरनेट के जरिए ब्रॉडबैंड इंटरनेट की पेशकश करेगी, जिसके लिए हर महीने 12,500 डॉलर (लगभग 10,36,475 लाख रुपये) से 25,000 डॉलर (लगभग 20,72,950 रुपये) तक चार्ज किए जाएंगे।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 20 अक्टूबर 2022 14:11 IST
ख़ास बातें
  • स्‍पेसएसक्‍स ने नई स्‍टारलिंक एविएशन सर्विस का ऐलान किया
  • प्राइवेट जेट्स में इंटरनेट सर्विस उपलब्‍ध कराई जाएगी
  • कंपनी ने मंथली कॉस्‍ट और इंस्‍टॉलेशन की जानकारी भी दी है

Starlink Internet : रिपोर्ट्स बताती हैं कि प्राइवेट जेट्स में ब्रॉडबैंड सेटअप के लिए 150,000 डॉलर (लगभग 1,24,44,075 रुपये) हार्डवेयर कॉस्‍ट आएगी। यह कॉस्‍ट उस एंटीना की होगी, जिसे नेटवर्क सिग्‍नल पकड़ने के लिए विमान में लगाया जाएगा।

काफी वक्‍त से यह कहा जा रहा है कि एलन मस्‍क (Elon Musk) की कंपनी स्‍पेसएक्‍स (SpaceX) हवाई जहाज में भी इंटरनेट की सुविधा मुहैया कराएगी। अब कंपनी ने इसका ऐलान कर दिया है। स्पेसएक्स की सैटेलाइट-इंटरनेट सर्विस स्टारलिंक (Starlink) ने बुधवार को हवाई जहाजों के लिए एक नई सर्विस की घोषणा की। इसके तहत प्राइवेट जेट्स में इंटरनेट कनेक्टिविटी की पेशकश की जाएगी। कंपनी सैटेलाइट इंटरनेट के जरिए ब्रॉडबैंड इंटरनेट की पेशकश करेगी, जिसके लिए हर महीने 12,500 डॉलर (लगभग 10,36,475 लाख रुपये) से 25,000 डॉलर (लगभग 20,72,950 रुपये) तक चार्ज किए जाएंगे। 

रिपोर्ट्स बताती हैं कि प्राइवेट जेट्स में ब्रॉडबैंड सेटअप के लिए 150,000 डॉलर (लगभग 1,24,44,075 रुपये) हार्डवेयर कॉस्‍ट आएगी। यह कॉस्‍ट उस एंटीना की होगी, जिसे नेटवर्क सिग्‍नल पकड़ने के लिए विमान में लगाया जाएगा। स्टारलिंक एविएशन के लिए टर्मिनल डिलीवरी साल 2023 के मध्य से शुरू करने की तैयारी है। 
 

इसकी बुकिंग पर लगभग 5,000 डॉलर (लगभग 4,14,621 रुपये) का खर्च आ सकता है। दावा है कि स्‍टारलिंक टर्मिनल 350Mbps तक की स्‍पीड दे सकते हैं। यह स्‍पीड बहुत ज्‍यादा तो नहीं कही जाएगी, लेकिन वीडियो कॉल, ऑनलाइन गेमिंग या बिजनेस से जुड़े अन्‍य कामों के लिए काफी है। 
Advertisement

स्‍टारलिंक और वनवेब (OneWeb) जैसी कंपनियां अपने लो-अर्थ ऑर्बिट सैटेलाइट्स के जरिए इंटरनेट सर्विस की पेशकश कर रही हैं। कंपनियां दुनियाभर की एयरलाइंस और प्राइवेट जेट सर्विसेज को अपने साथ लाना चाहती हैं। इसी हफ्ते वनवेब ने भी इन-फ्लाइट ब्रॉडबैंड दिग्गज ‘पैनासोनिक एवियोनिक्स' के साथ एक समझौता किया है। वहीं, स्पेसएक्स अगले साल तक हवाईयन एयरलाइंस को स्टारलिंक इंटरनेट कनेक्टिविटी ऑफर करने पर भी काम कर रही है। 

2019 से लेकर अब तक स्टारलिंक 2000 से ज्‍यादा सैटेलाइट लॉन्च कर चुकी है जो धरती के निचले ऑर्बिट में लगातार चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अभी भी यह नेटवर्क पूरा नहीं हो पाया है। कंपनी कई देशों में ब्रॉडबैंड इंटरनेट सर्विस मुहैया करवाती है जिसके लिए यह यूजर्स से 110 डॉलर (लगभग 8,400 रुपये) प्रति महीना का चार्ज लेती है। कनेक्शन के साथ में कंपनी 599 डॉलर (लगभग 45,700 रुपये) की डिश भी देती है जिसके जरिए सैटेलाइट इंटरनेट रिसीव होता है। यह टर्मिनल डिश, पिज्जा बॉक्स के साइज का होता है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  2. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  3. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  4. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  5. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  6. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  7. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  8. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  9. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.