7 साल पहले Elon Musk ने स्पेस में भेजी थी अपनी कार, अबतक चल चुकी इतने अरब किलोमीटर!

Elon Musk की पर्सनल कार Tesla Roadster आज भी अंतरिक्ष में सूर्य के चक्कर लगा रही है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 फरवरी 2025 09:54 IST
ख़ास बातें
  • एलन मस्क की पर्सनल कार आज भी स्पेस में घूम रही है
  • स्पोर्ट्स कार अंतरिक्ष में अरबों मील की दूरी तय कर चुकी है
  • यह कार सूर्य का चक्कर लगाने में 557 दिन लेती है

आज से 7 साल पहले SpaceX के मालिक Elon Musk ने स्पेस में अपनी पर्सनल कार (प्रतीकात्मक फोटो) को भेजा था।

Photo Credit: whereisroadster.com

आज से 7 साल पहले दुनिया के सबसे बड़े अरबपतियों में से एक एलन मस्क ने एक अजब कारनामा कर दिखाया था। SpaceX के मालिक Elon Musk ने स्पेस में अपनी पर्सनल कार को भेजा था। इसका नाम Tesla Roadster है, जो स्पेस में घूम रही है, और जिसमें एक ड्राइवर भी बैठा है! जी हां, एलन मस्क की पर्सनल कार आज भी स्पेस में घूम रही है और यह सूरज के चक्कर लगा रही है। चेरी रेड कलर की यह स्पोर्ट्स कार अंतरिक्ष में लाखों मील की दूरी तय कर चुकी है। इस वक्त कार की क्या स्थिति है, और इसमें बैठे ड्राइवर का क्या हुआ? इन सब सवालों के जवाब कार को ट्रैक करने वाली वेबसाइट ने दिए हैं। आप भी जानिए स्पेस में कहां तक पहुंच चुकी है एलन मस्क की कार! 

Elon Musk की पर्सनल कार Tesla Roadster आज भी अंतरिक्ष में सूर्य के चक्कर लगा रही है। लॉन्च के समय इसमें ड्राइवर के तौर पर एक पुतले को भी रखा गया था। इसे स्पेस सूट पहनाकर भेजा गया था। इसका नाम Starman है। इस कार को Whereisroadster.com ट्रैक करती है जिसके मुताबिक यह स्पोर्ट्स कार 7 साल और 14 दिन से स्पेस में है। रिपोर्ट के अनुसार इसने अबतक 3.5 ट्रिलियन मील की दूरी तय कर ली है। यानी अबतक यह 56 खरब किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी है। 

वेबसाइट को बनाने वाले व्यक्ति Mr Pearson के अनुसार, यह कार सूर्य का चक्कर लगाने में 557 दिन लेती है। इस लिहाज से यह कार अपनी 36 हजार मील की वारंटी को भी लगभग 1 लाख बार पार कर चुकी है। जब इस कार को स्पेस में भेजा गया था तो इसमें David Bowie का गाना Space Oddity चलाकर भेजा गया था। अगर अब भी इसकी बैटरी और स्पीकर काम कर रहे हैं तो कार में बैठा पुतला इस गाने को लगभग 7 लाख बार सुन चुका होगा। 

स्टारमैन नामक पुतले ने भी कार में बैठे हुए अब तक सूरज के 4.616 चक्कर पूरे कर लिए हैं। दुनिया की सभी सड़कों की लम्बाई को जोड़ दिया जाए तो यह कार इस दूरी को 86.8 बार पूरी कर चुकी है। यहां पर एक और रोचक बात इस कार के बारे में सामने आती है कि इस कार को एक बार एस्टरॉयड भी समझा जा चुका है। CNET के अनुसार जनवरी 2018 में इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमिकल यूनियन के माइनर प्लेनेट सेंटर ने इसे गलती से एस्टरॉयड के रूप में पहचान लिया था। जिसके लिए बाद में स्पष्टीकरण जारी किया गया था। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  9. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  10. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.