शराब पीने वाले सावधान! बच्चों के बच्चों में भी हो सकती है बीमारी

अमेरिका में लगभग 11% वयस्कों में शराब पीने से जुड़ी समस्याएं मौजूद हैं।

शराब पीने वाले सावधान! बच्चों के बच्चों में भी हो सकती है बीमारी

Photo Credit: Flickr/Marco Verch

शराब पीने से सिर्फ आपको ही नहीं, आपके बच्चों के बच्चों तक को भी नुकसान पहुंच सकता है- स्टडी। 

ख़ास बातें
  • शराब पीने से आपके बच्चों के बच्चों तक को भी नुकसान पहुंच सकता है।
  • शरीर में होने वाले नुकसान आने वाली पीढ़ियों तक को प्रभावित कर सकते हैं।
  • आने वाली पीढ़ियों के बच्चे जल्दी बूढ़े हो सकते हैं।
विज्ञापन
शराब पीने के नुकसानों के बारे में अक्सर एक्सपर्ट्स चेताते रहते हैं। शराब आपके शरीर में सेहत संबंधी कई तरह के नुकसान कर सकती है, जिनके बारे में अक्सर देखने और सुनने में आता है। मसलन लीवर, किडनी संबंधी परेशानियां और इसके साथ कई और हानिकारक प्रभाव बताए जाते हैं। लेकिन एक नई स्टडी इससे कहीं ज्यादा चौंकाने वाला खुलासा करती है। शराब पीने से सिर्फ आपको ही नहीं, आपके बच्चों के बच्चों तक को भी नुकसान पहुंच सकता है। 

एक नई स्टडी कहती है कि अत्यधिक शराब पीने से शरीर में होने वाले नुकसान आने वाली पीढ़ियों तक को प्रभावित कर सकते हैं। एपिजेनेटिक वंशानुक्रम (Epigenetic inheritance) इशारा करता है कि जीन की अभिव्यक्ति DNA के सीक्वेंस में बदलाव के बिना ही बदल जाती है और वह बदली हुई जीन अभिव्यक्ति फिर हमें विरासत में मिलती है। पिता के द्वारा शराब सेवन उसके बच्चों के बर्ताव को प्रभावित करता है। इसलिए लम्बे समय तक शराब का अत्यधिक सेवन करना आने वाली पीढ़ियों के लिए भी हानिकारक साबित हो सकता है। 

Texas A&M University में फिजियोलॉजी के प्रोफेसर Michael Golding के अनुसार, कई शोधों में यह पहले से ही सामने आ चुका था कि पिता का शराब पीना उसके बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक विकास पर बुरा असर डालता है। लेकिन यह साफ नहीं था कि इसके जैविक प्रभाव बच्चे के शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक हो सकते हैं। प्रोफेसर के अनुसार, उनकी लैब में हुई रिसर्च बताती है कि माता-पिता, दोनों ही के द्वारा लम्बे समय तक शराब सेवन करने से उनकी आने वाली पीढ़ियों के बच्चे जल्दी बूढ़े होते हैं, और उनमें बीमारियों के पनपने का खतरा भी ज्यादा रहता है। 
National Institutes of Health के अनुसार, अमेरिका में लगभग 11% वयस्कों में शराब पीने से जुड़ी समस्याएं मौजूद हैं। अत्यधिक शराब पीने से कई हेल्थ प्रॉबलम पैदा होती हैं जिनमें लीवर की बिमारी, हार्ट संबंधी समस्याएं, कॉगनिटिव फंक्शन में गिरावट, और तेजी से उम्र बढ़ना आदि समस्याएं शामिल हैं। यानी कि यह पुख्ता तौर पर कहा जा सकता है कि माता-पिता अपनी शारीरिक समस्याएं अपने बच्चों में भी पास कर सकते हैं। यानी अत्यधिक शराब पीने से उन्हें जो समस्याएं हुईं, वे उनके बच्चों को भी हो सकती हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  3. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  4. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  5. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  6. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  7. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  9. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  10. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »