अंगूठे वाली डॉल्‍फ‍िन दिखी ग्रीस में, वैज्ञानिक हैरान! जानें पूरा मामला

डॉल्‍फ‍िन के फ्लिपर्स (मछली के पंख) पर हुक के आकार के अंगूठे हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 13 दिसंबर 2023 13:30 IST
ख़ास बातें
  • ग्रीस ने नजर आई अनोखी डॉल्‍फ‍िन
  • डॉल्‍फ‍िन के फ्लिपर्स पर हुक के आकार के अंगूठे
  • डॉल्‍फ‍िन की सेहत पर कोई प्रभाव नहीं है उसका

फ्लिपर्स के असामान्‍य आकार के बावजूद डॉल्‍फ‍िन के तैरने की रफ्तार पर कोई प्रभाव नहीं था। (सांकेतिक तस्‍वीर)

Strange Dolphin : वैज्ञानिकों ने एक अजीब डॉल्‍फ‍िन को देखा है। ग्रीस में कोरिंथ की खाड़ी में यह डॉल्‍फ‍िन दिखाई दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, उस डॉल्‍फ‍िन के फ्लिपर्स (मछली के पंख) पर हुक के आकार के अंगूठे हैं। बताया जाता है कि पेलागोस सीटेसियन रिसर्च इंस्टीट्यूट (Pelagos Cetacean Research Institute) के रिसर्चर्स को एक सर्वे के दौरान दो बार वह डॉल्‍फ‍िन दिखाई दी। फ्लिपर्स के असामान्‍य आकार के बावजूद डॉल्‍फ‍िन के तैरने की रफ्तार पर कोई प्रभाव नहीं था। वह अपनी बॉडी के बाकी हिस्‍सों से तालमेल बना रही थी और छलांग लगाने का काम भी बिना किसी परेशानी के कर रही थी। 

रिपोर्ट में अलेक्जेंड्रोस फ्रांत्जि‍स नाम के साइंटिस्‍ट का हवाला दिया गया है। उनके मुताबिक, पहली बार ऐसी डॉल्‍फ‍िन दिखाई दी है। जिस इलाके में अनोखी डॉल्‍फ‍िन को देखा गया, वहां वैज्ञानिक बीते करीब 30 साल से सर्वे कर रहे हैं। वैज्ञानिकों की टीम ने अंगूठे वाली उस डॉल्फिन की फोटो भी खींची। 

वैज्ञानिकों का कहना है कि कोरिंथ की खाड़ी में 1300 डॉल्‍फ‍िन हैं, लेकिन अनोखे फ्ल‍िपर वाली डॉल्‍फ‍िन एक ही है। वैज्ञानिकों का यह भी कहना है कि डॉल्‍फ‍िन की यह कंडीशन कोई बीमारी जैसी नहीं दिखती। संभवत- उसके जीन्‍स के कारण फ्लिपर पर अंगूठे उभरे हैं।  

कोरिंथ की खाड़ी में कई प्रजातियों वाली डॉल्‍फ‍िन रहती हैं। लेकिन फ्लिपर में अंगूठे वाली डॉल्‍फ‍िन एक ही है। खास बात है कि डॉल्‍फ‍िन के बाएं और दाएं दोनों ही फ्लिपर्स में अंगूठे हैं। अन्‍य वैज्ञानिकों का भी मानना है कि यह कोई आनुवंशिक गड़बड़ी है। 

डॉल्‍फ‍िन की मौजूदगी दुनियाभर के साफ पानी वाले इलाकों में देखने को मिलती है। भारत में भी गंगा नदी में इनकी मौजूदगी है। एक डॉल्‍फ‍िन साइज में 4 फीट से लेकर 30 फीट तक हो सकती है। गंगा में मिलने वाली डॉल्‍फ‍िन को सरकार ने राष्‍ट्रीय जलीय जीव घोषित किया हुआ है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone यूजर्स के लिए बड़ी राहत! Google Meet में अब चुटकी में करें मीटिंग जॉइन
  2. Vivo X Fold 6 में मिल सकते हैं 4 स्टोरेज वेरिएंट्स, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Vivo X Fold 6 आ रहा 200MP धांसू कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 26 जून को है लॉन्च
  4. Redmi Note 17 सीरीज फोन देगा 9000mAh बैटरी के साथ दस्तक, स्पेसिफिकेशंस हुए लीक
  5. Nothing Phone (4b) लॉन्च 7 जुलाई को, 8GB रैम के साथ होगा दमदार Snapdragon प्रोसेसर!
  6. सुपरकार जैसा डिजाइन वाला Infinix फोन भारत में लॉन्च, बैक पैनल पर भी मिलेगा डिस्प्ले, जानें कीमत
  7. Amazon का बड़ा ऐलान! 300 शहरों में मिलेगी फास्ट डिलीवरी, पार्टनर्स के बच्चों को स्कॉलरशिप
  8. लैपटॉप की बैटरी जल्दी होती है खत्म, इन आदतों को अभी छोड़ें और बनाएं अपने डिवाइस को बेहतर
  9. Aadhaar में ईमेल अपडेट करना होगा 1 जुलाई से फ्री, मोबाइल ऐप पर लगने वाली 75 रुपये फीस हुई माफ
  10. Motorola Edge 70 Max के जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Gen 5 हो सकता है चिपसेट
  11. RedMagic Gaming Tablet 5 Pro में मिलेगा 9.06 इंच OLED पैनल, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  12. Meta Glasses लॉन्च हुए 40 घंटे की बैटरी के साथ, AI फीचर्स से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Bitcoin में बड़ी गिरावट, टेक्नोलॉजी शेयर्स में बिकवाली का पड़ा असर
  2. Amazon का बड़ा ऐलान! 300 शहरों में मिलेगी फास्ट डिलीवरी, पार्टनर्स के बच्चों को स्कॉलरशिप
  3. सुपरकार जैसा डिजाइन वाला Infinix फोन भारत में लॉन्च, बैक पैनल पर भी मिलेगा डिस्प्ले, जानें कीमत
  4. iPhone यूजर्स के लिए बड़ी राहत! Google Meet में अब चुटकी में करें मीटिंग जॉइन
  5. लैपटॉप की बैटरी जल्दी होती है खत्म, इन आदतों को अभी छोड़ें और बनाएं अपने डिवाइस को बेहतर
  6. बिना ड्राइवर दौड़ी Xiaomi की ये इलेक्ट्रिक कार, Audi को पछाड़ बना डाला नया रिकॉर्ड
  7. बिना PIN डाले होगी पेमेंट! Google Pay, PhonePe और Paytm में ऐसे चालू करें UPI Lite
  8. Vivo X Fold 6 आ रहा 200MP धांसू कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 26 जून को है लॉन्च
  9. Redmi Note 17 सीरीज फोन देगा 9000mAh बैटरी के साथ दस्तक, स्पेसिफिकेशंस हुए लीक
  10. Motorola Edge 70 Pro+ vs Samsung Galaxy A37 5G vs Vivo V70: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.