Redmi Note 17 सीरीज फोन देगा 9000mAh बैटरी के साथ दस्तक, स्पेसिफिकेशंस हुए लीक

Xiaomi जल्द ही अपनी मिड-रेंज लाइनअप में विस्तार करते हुए Redmi Note 17 सीरीज को चीन में लॉन्च करने जा रही है।

Redmi Note 17 सीरीज फोन देगा 9000mAh बैटरी के साथ दस्तक, स्पेसिफिकेशंस हुए लीक

Photo Credit: Xiaomi

Redmi Note 15 में 108 मेगापिक्सल कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Redmi Note 17 में 9,000mAh की बैटरी होगी।
  • Redmi Note 17 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6-सीरीज प्रोसेसर मिलेगा।
  • Redmi Note 17 में फ्लैट 1.5K रेजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले होगी।
विज्ञापन

Xiaomi जल्द ही अपनी मिड-रेंज लाइनअप में विस्तार करते हुए Redmi Note 17 सीरीज को चीन में लॉन्च करने जा रही है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक कुछ भी साफ नहीं हुआ है, लेकिन एक टिपस्टर ने इस लाइनअप में आने वाले मॉडल के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया है। Redmi Note 17 सीरीज के स्मार्टफोन में हाई-रेजॉल्यूशन डिस्प्ले, बेहतर ड्यूरेबिलिटी और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 सीरीज चिपसेट होगा। आगामी स्मार्टफोन में पिछले मॉडल्स के मुकाबले काफी बड़ी बैटरी होगी। आइए Redmi Note 17 सीरीज के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Redmi Note 17 सीरीज लीक


टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन की वीबो पोस्ट के अनुसार, Redmi चीन में एक नया मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च करने का प्लान बना रही है। इस स्मार्टफोन में 9,000mAh रेंज की बैटरी होगी। अगर यह सच होता है तो यह अब तक के किसी भी Redmi स्मार्टफोन में मिलने वाली सबसे बड़ी बैटरी होगी। टिपस्टर का दावा है कि फोन में फ्लैट 1.5K रेजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले होगी और हाई वॉल्युम वाले ड्यूल स्टीरियो स्पीकर होंगे। ड्यूरेबिलिटी के मामले में यह फ्लैगशिप-ग्रेड वॉटर रेजिस्टेंस और बेहतर ड्रॉप प्रोटेक्शन से लैस हो सकता है।

Redmi Note 17 सीरीज फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6-सीरीज प्रोसेसर मिलेगा। हालांकि, सटीक प्रोसेसर का नाम नहीं बताया गया है, लेकिन संभावना है कि क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 5 की हो सकता है। क्वालकॉम पहले ही बता चुका है कि Redmi उन ब्रांड्स में से एक होगा जो इस चिपसेट वाले फोन लॉन्च करेगा। Redmi Note 17 सीरीज के अलावा टिपस्टर ने कंपनी के 10,000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन के बारे में भी जानकारी दी है जिस पर फिलहाल काम चल रहा है। यह कथित फोन Note 17 Pro Max के तौर पर लॉन्च हो सकता है।

ध्यान देने वाली बात यह है कि Redmi Note 17 लाइनअप का फोन पहले यूरेशियन इकोनॉमिक कमीशन (EEC) सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर नजर आया था, जिससे इसके ग्लोबल स्तर पर लॉन्च का संकेत मिलता है। लिस्टिंग में दावा हुआ था कि Xiaomi ने अपनी नेक्स्ट जेन की नोट सीरीज के आधिकारिक लॉन्च से कई महीने पहले ही तैयारी शुरू कर दी थी। यह GSMA डाटाबेस में भी नजर आया था, जहां अन्य मॉडल नंबरों के साथ वैनिला Redmi Note 17 का नाम सामने आया था। हालांकि, सर्टिफिकेशन्स से इन फोन के किसी स्पेसिफिकेशन का पता नहीं चला था।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  2. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  8. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  9. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  10. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »