• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • क्‍या अमेरिका ने एलियंस को बंदी बनाकर उनकी टेक्‍नॉलजी चुराई? जानें पूर्व इंजीनियर के दावे और ‘एरिया 51’ के बारे में

क्‍या अमेरिका ने एलियंस को बंदी बनाकर उनकी टेक्‍नॉलजी चुराई? जानें पूर्व इंजीनियर के दावे और ‘एरिया 51’ के बारे में

बिल यूहाउस ने अमेरिका में एक सीक्रेट मिलिट्री बेस पर काम किया था। उनका दावा था कि वास्‍तव में उस साइट पर एलियंस की मौजूदगी थी।

क्‍या अमेरिका ने एलियंस को बंदी बनाकर उनकी टेक्‍नॉलजी चुराई? जानें पूर्व इंजीनियर के दावे और ‘एरिया 51’ के बारे में

Photo Credit: daily star

बिल यूहाउस को एलियंस गतिविधियों का एक्‍सपर्ट माना जाता है और वह ‘हॉटस्‍पॉट 51’ एरिया के बारे में औरों से काफी ज्‍यादा जानकारी रखते थे।

ख़ास बातें
  • अमेरिका में ऐसे हॉटस्‍पॉट एरिया हैं, जहां आम लोगों के जाने पर मनाही है
  • ऐसे ही एक ‘हॉटस्‍पॉट एरिया 51’ में काम करते थे बिल यूहाउस
  • उनके दावे आज भी दुनिया को चौंकाते हैं
विज्ञापन
एलियंस के अस्तित्‍व को लेकर दुनियाभर में लोगों की अपनी राय है। लेकिन कुछ दावे ऐसे भी हैं, जो एलियंस की मौजूदगी पर भरोसा करने को मजबूर करते हैं। अमेरिका में ऐसे हॉटस्‍पॉट एरिया हैं, जहां आम लोगों के जाने पर मनाही है। ऐसे ही एक ‘हॉटस्‍पॉट एरिया 51' में काम करने का दावा करने वाले एक पूर्व इंजीनियर का मानना था कि अमेरिका एलियंस को बंदी बना रहा है। बिल यूहाउस ने अमेरिका में एक सीक्रेट मिलिट्री बेस पर काम किया था। उनका दावा था कि वास्‍तव में उस साइट पर एलियंस की मौजूदगी थी। बिल यूहाउस को एलियंस गतिविधियों का एक्‍सपर्ट माना जाता है और वह ‘हॉटस्‍पॉट 51' एरिया के बारे में औरों से काफी ज्‍यादा जानकारी रखते थे। बिल अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनका दावा आज भी एलियंस की मौजूदगी को जाहिर करता है।  

डेली स्‍टार की रिपोर्ट के अनुसार, यूहाउस ने अमेरिकी सैन्य अड्डे पर बिताए अपने समय के बारे में कई मौकों पर बात की थी। रिपोर्ट्स बताती हैं कि वह और उनके साथी इंजीनियर एलियन टेक्‍नॉलजी की डिस्‍में‍टलिंग पर काम कर रहे थे। उनसे एलियंस की तकनीक को चोरी करने का काम कराया जा रहा था। दावा है कि अमेरिकी इंजीनियरों की टीम टेक्‍नॉलजी पर एलियंस के साथ काम कर रही थी। दावा है कि अमेरिका एलियंस की निगरानी करते हुए उनसे काम करवाता था। यूहाउस ने यह भी दावा किया था कि काम वाली जगह बेहद सीक्रेट थी और अमेरिका व संयुक्‍त राष्‍ट्र के बीच किसी शांति समझौते पर भी साइन हुए थे।   

एलियंस और अमेरिका से जुड़े इस दावे में दम इसलिए भी लगता है, क्‍योंकि हाल ही में एक एक्‍सपर्ट ने कहा था कि एलियंस हमारी पृथ्‍वी पर ही रहते हैं। वह समुद्र के नीचे रह रहे हैं और हमेशा से पृथ्‍वी पर रहते आए हैं। यूएफओ: ए फंडामेंटल ट्रुथ (UFO's: A Fundamental Truth) की लेखक एना व्हिट्टी का मानना है कि एलियंस हकीकत में सिर्फ इंसान हैं, लेकिन हमसे कहीं ज्‍यादा एडवांस रूप में हैं। एना ने साल 1947 की एक घटना के आधार पर यह दावा किया है। 

एना के दावों की वजह डॉ. शर्ली राइट की गवाही है। शर्ली राइट जाने माने साइंटिस्‍ट अल्‍बर्ट आइंस्‍टीन की पूर्व सहयोगी थे। उन्‍होंने 1947 में रोसवेल क्रैश में मारे गए एक एलियंस का इंटरव्‍यू लेने का दावा किया था। शर्ली राइट का दावा था कि इंटरव्‍यू के दौरान एलियंस ने तमाम सवालों के जवाब तो दिए ही थे, साथ ही उनसे पूछा था कि समुद्र में कितनी दूर तक मनुष्‍यों को खोजा गया था। इसी घटना को एक डॉक्‍युमेंट्री में पेश किया गया है। 

डेली स्टार से बातचीत में एना ने कहा है कि उन्‍हें लगता है कि एलियंस हमेशा से यहां रह रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि अगर शर्ली का कहा सच है और वह भी इसे सटीक मानती हैं, तो संभावना है कि एलियंस किसी और ग्रह से नहीं आए, बल्कि वो समुद्र से या गुफाओं से आए हैं और वहां रहते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »