Asteroid : पृथ्‍वी को ‘छू कर’ निकल गए विनाशकारी एस्‍टरॉयड, एक दिन में 5 चट्टानी आफतें आईं करीब

Asteroid : इस साल पृथ्‍वी के नजदीक आ रहे एस्‍टरॉयड्स की संख्‍या बढ़ गई है। कई दिन तो दो-तीन एस्‍टरॉयड हमारी पृथ्‍वी के पास से गुजर रहे हैं और गुरुवार-शुक्रवार को करीब 5 एस्‍टरॉयड्स ने हमारे ग्रह के साथ करीबी मुठभेड़ की।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 23 सितंबर 2022 11:48 IST
ख़ास बातें
  • गुरुवार-शुक्रवार को करीब 5 एस्‍टरॉयड्स पृथ्‍वी के करीब आए
  • इनमें से दो एस्‍टरॉयड विमान के आकार के थे
  • वैज्ञानिक इन्‍हें आखिरी समय तक मॉनिटर करते रहते हैं

Asteroid : एस्‍टरॉयड को लघु ग्रह भी कहा जाता है। जैसे हमारे सौर मंडल के सभी ग्रह सूर्य का चक्‍कर लगाते हैं, उसी तरह एस्‍टरॉयड भी सूर्य की परिक्रमा करते हैं।

एस्‍टरॉयड (Asteroid) जिन्‍हें क्षुद्रग्रह भी कहा जाता है, समय-समय पर हमारी पृथ्‍वी के नजदीक आते हैं। हालांकि यह साल थोड़ा अलग है। इस साल पृथ्‍वी के नजदीक आ रहे एस्‍टरॉयड्स की संख्‍या बढ़ गई है। कई दिन तो दो-तीन एस्‍टरॉयड हमारी पृथ्‍वी के पास से गुजर रहे हैं और गुरुवार-शुक्रवार को करीब 5 एस्‍टरॉयड्स ने हमारे ग्रह के साथ करीबी मुठभेड़ की। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) के अनुसार, ‘एस्‍टरॉयड 2022 QH8' बीते 24 घंटों में हमारे ग्रह के करीब आई सबसे बड़ी चट्टानी आफत थी। 160 फीट चौड़ा यह एस्‍टरॉयड एक कमर्शल प्‍लेन के आकार का था। इसने करीब 55 हजार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अपना सफर किया। जब यह पृथ्‍वी के सबसे नजदीक आया, तब दोनों के बीच दूरी 25 लाख किलोमीटर के आसपास ही रह गई थी। 

जानकारी के अनुसार, ‘एस्‍टरॉयड 2022 SG' जिसका आकार 140 फीट था, गुरुवार को 17 लाख किलोमीटर की दूरी से पृथ्‍वी के करीब से गुजरा। तीन अन्‍य एस्‍टरॉयड- 2022 SG3, 2022 ST1 और 2022 SK1 भी हमारे ग्रह के करीब आए। इन सभी के बारे में इसी साल पता चला था। विशेषज्ञों के अनुसार, इन सभी एस्‍टरॉयड्स में से सबसे ज्‍यादा चिंताजनक ‘एस्‍टरॉयड 2022 QH8' था। अगर यह अपने रास्‍ते से जरा भी भटकता और पृथ्‍वी की ओर रुख करता, तो बड़ी तबाही ला सकता है। 
Advertisement

इसीलिए वैज्ञानिक एस्‍टरॉयड्स को तब तक मॉनिटर करते हैं, जब तक वो पृथ्‍वी के वायुमंडल से बहुत दूर नहीं चले जाते। एस्‍टरॉयड 2022 QH8, अपोलो ग्रुप से संबंधित है, जो बृहस्पति के पास मेन क्षुद्रग्रह बेल्ट में स्थित हैं। इसे 29 अगस्त 2022 को खोजा गया था। इसे सूर्य के चारों ओर एक परिक्रमा पूरी करने में लगभग 1395 दिन लगते हैं। इसकी सूर्य से अधिकतम दूरी 613 मिलियन किलोमीटर है और निकटतम संपर्क 118 मिलियन किलोमीटर पर होता है।

एस्‍टरॉयड को लघु ग्रह भी कहा जाता है। जैसे हमारे सौर मंडल के सभी ग्रह सूर्य का चक्‍कर लगाते हैं, उसी तरह एस्‍टरॉयड भी सूर्य की परिक्रमा करते हैं। लगभग 4.6 अरब साल पहले हमारे सौर मंडल के शुरुआती गठन से बचे हुए चट्टानी अवशेष हैं एस्‍टरॉयड। वैज्ञानिक अभी तक 11 लाख 13 हजार 527 से ज्‍यादा एस्‍टरॉयड का पता लगा चुके हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  3. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  4. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  6. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  8. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  10. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.