‘जुड़वां’ होकर भी पृथ्‍वी की तरह क्‍यों नहीं है शुक्र ग्रह, Nasa ने दिलचस्‍प वीडियो में समझाया

Nasa Video : शुक्र ग्रह के वायुमंडल में जो बादल हैं, वह सल्फ्यूरिक एसिड के बादल हैं। शुक्र ग्रह का तापमान इतना अधिक है कि यह लेड यानी सीसे को पिघलाने के लिए पर्याप्‍त है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 जनवरी 2023 12:51 IST
ख़ास बातें
  • नासा ने वीडियो शेयर किया है
  • इसमें शुक्र ग्रह के बारे में बताया गया है
  • 3 नए मिशनों की जानकारी भी दी है

Nasa Video : शुक्र ग्रह की सतह का तापमान 480 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

दुनियाभर के वैज्ञानिक और स्‍पेस एजेंसियां पृथ्‍वी से बाहर हमारे सौरमंडल में किसी ग्रह को सबसे ज्‍यादा एक्‍सप्‍लोर करने में जुटे हैं, तो वह है मंगल ग्रह (Mars)। हालांकि जिस ग्रह को पृथ्‍वी की जुड़वा बहन कहा जाता है, वह मंगल नहीं है। वह है शुक्र ग्रह (Venus)। इसके बावजूद शुक्र ग्रह पर जीवन मुमकिन नहीं है। आखिर क्‍यों शुक्र ग्रह पर जीवन मुमकिन नहीं है और इसे पृथ्‍वी की जुड़वां बहन क्‍यों कहा जाता है, अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने अपने नए वीडियो में यही बताने की कोशिश की है। नासा ने इसे पृथ्वी की ‘ईवल ट्व‍िन' कहा है। 

पिछली रिपोर्टों में हमने आपको बताया था कि कई वैज्ञानिक मानते हैं नासा जैसी बड़ी एजेंसियों को मंगल ग्रह की तरह शुक्र ग्रह पर भी फोकस करना चाहिए। वहां अतीत में जीवन की मौजूदगी से जुड़े सुराग मिल सकते हैं। नासा और यूरोपीय स्‍पेस एजेंसी (ESA) आने वाले वर्षों में शुक्र ग्रह पर 3 मिशन भेजने की तैयारी कर रही हैं। ये एजेंसियां शुक्र ग्रह के बारे में नई जानकारी जुटाना चाहती हैं। 
Advertisement



अपने वीडियो ने नासा ने शुक्र ग्रह के बारे में दिलचस्‍प चीजें शेयर की हैं। बताया है कि शुक्र ग्रह का वायुमंडल 24 किलोमीटर मोटी कार्बन डाई ऑक्‍साइड की परत से घिरा है। शुक्र ग्रह के वायुमंडल में जो बादल हैं, वह  सल्फ्यूरिक एसिड के बादल हैं। शुक्र ग्रह का तापमान इतना अधिक है कि यह लेड यानी सीसे को पिघलाने के लिए पर्याप्‍त है। 
Advertisement

नासा की प्‍लेनेटरी साइंस की डायरेक्‍टर लोरी ग्लेज ने वीडियो में बताया कि शुक्र ग्रह की सतह का तापमान 480 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ग्‍लेज ने कहा कि यह एक क्रेजी जगह है, लेकिन दिलचस्‍प भी। हम वास्‍तव में यह समझना चाहते हैं कि पृथ्‍वी और शुक्र ग्रह इतने अलग कैसे हो गए। अगले एक दशक में शुक्र ग्रह पर जो मिशन लॉन्‍च होने वाले हैं, उनमें नासा का DAVINCI मिशन भी शामिल है। इसका पूरा नाम है- (Deep Atmosphere Venus Investigation of Noble Gases, Chemistry and Imaging)। मिशन के तहत एक स्‍पेसक्राफ्ट शुक्र ग्रह पर उड़ान भरेगा और ग्रह के बादलों और इलाके के बारे में डेटा जुटाएगा। 
Advertisement

दो अन्‍य मिशन जो शुक्र ग्रह पर लॉन्‍च किए जाएंगे, उनका नाम है- VERITAS और EnVision। EnVision मिशन को यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी लॉन्‍च करेगी। इसमें पता लगाया जाएगा कि शुक्र ग्रह पृथ्‍वी का जुड़वा होने के बावजूद एकदम उलट कैसे हो गया। पता लगाया जाएगा कि सौरमंडल के एक हिस्‍से में होने के बावजूद और आकार में बराबर होने के बाद शुक्र ग्रह इतना गर्म और कठोर क्‍यों हो गया। ऐसा क्‍या हो गया कि शुक्र ग्रह जीने के लायक नहीं बचा। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  2. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  3. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  4. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  5. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  6. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  8. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  10. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.