पिक्चर अभी बाकी है... कॉमेट K2 सूरज के पास पहुंचकर दिखाएगा अद्भुत नजारा!

अनुमान है कि दिसंबर 19 को यह पेरिहिलियन पॉइंट पर होगा लेकिन अभी इसे लेकर पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता है कि कॉमेट वैसा ही बर्ताव करेगा, जैसा कि उम्मीद की जा रही है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 17 जुलाई 2022 18:16 IST
ख़ास बातें
  • हाल ही में कॉमेट C/2017 K2 ने अद्भुत नजारा पेश किया था
  • बीती 14 जुलाई को यह धूमकेतु धरती से 27 करोड़ किलोमीटर दूर था
  • अब K2 धूमकेतु सूरज की ओर अपना सफर शुरू कर चुका है

19 दिसंबर 2022 को कॉमेट K2 सूरज के पास पहुंच चुका होगा, ऐसा अनुमान है।

Photo Credit: ESA

अंतरिक्ष में रुचि रखने वालों के लिए हाल ही में कॉमेट C/2017 K2 ने अद्भुत नजारा पेश किया था, जब यह धरती के सबसे करीब से गुजरा था। बीती 14 जुलाई को यह धूमकेतु धरती से 27 करोड़ किलोमीटर दूर था। यह वह पॉइंट था जब धूमकेतु धरती के सबसे करीब था। लेकिन, एक और रोचक खबर ये आ रही है कि अभी कॉमेट का जलवा खत्म नहीं हुआ है। खगोल वैज्ञानिक कह रहे हैं कि कॉमेट अब सूरज की तरफ अपनी यात्रा शुरू कर चुका है और जैसे-जैसे यह सूरज के पास पहुंचेगा इसका और अधिक चमकीला रूप सामने होगा। यह नजारा साल के अंतिम महीने यानि दिसंबर में देखने को मिल सकता है। 

2017 में इस कॉमेट को Panoramic Survey Telescope और Rapid Response System (PanSTARRS) द्वारा देखा गया था। जब इस हफ्ते यह धरती के पास से गुजरा तो यह साधारण बड़े टेलीस्कोप से भी देखा जा सकता था, जैसा कि EarthSky ने अपनी रिपोर्ट में कहा है। चूंकि धरती और कॉमेट के बीच की दूरी 27 करोड़ किलोमीटर थी, इसलिए बड़ा साइज होने के बाद भी यह ज्यादा चमकीले रूप में नहीं देखा जा सका। 
Advertisement

अब एक नई रिपोर्ट में ये बात कही गई है कि साल के अंत में इस कॉमेट का ज्यादा चमकीला नजारा भी देखने को मिल सकता है। K2 धूमकेतु सूरज की ओर अपना सफर शुरू कर चुका है और दिसंबर में यह सूरज के नजदीक या पेरिहीलियन पॉइंट (सूरज के करीब की स्थिति) पर होगा। चूंकि यह सूरज के पास होगा, इसलिए गर्मी की वजह से यह और ज्यादा चमकीला दिखाई दे सकता है। यह इतना चमकीला हो सकता है कि साधारण दूरबीन से भी इसे देखा जा सके। 

अनुमान है कि 19 दिसंबर को यह पेरिहिलियन पॉइंट पर होगा लेकिन अभी इसे लेकर पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता है कि कॉमेट वैसा ही बर्ताव करेगा, जैसा कि उम्मीद की जा रही है। अभी यह नहीं कहा जा सकता है कि सूरज की गर्मी के नजदीक आने पर इसमें क्या बदलाव होंगे। लेकिन फिलहाल वैज्ञानिक यही कह रहे हैं कि यह और अधिक चमकीला होता दिखाई देगा। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.