धरती का बढ़ता तापमान बदल रहा जीवों का लिंग! इन प्रजातियों के विलुप्त होने का खतरा- वैज्ञानिक

स्टडी के दौरान 130 ड्रैगन छिपकलियों के जीनोम पर अध्य्यन किया गया।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 नवंबर 2022 21:11 IST
ख़ास बातें
  • क्लाइमेट चेंज कई प्रजातियों के लिए बड़ा खतरा- वैज्ञानिक
  • आस्ट्रेलिया में ड्रैगन छिपकलियों का लिंग बदलने में तापमान का अहम रोल
  • क्लाइमेट चेंज के कारण मौसमी गतिविधियों में भी आ रहा बड़ा बदलाव

वातावरण का बढ़ता तापमान छिपकलियों के लिंग निर्धारण में अहम भूमिका निभा सकता है- स्टडी

जलवायु परिवर्तन या, अंग्रेजी में आजकल पॉपुलर हो रहा शब्द क्लाइमेट चेंज दुनिया की कई प्रजातियों के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। वैज्ञानिकों ने इसके बारे में चिंता जाहिर की है और कहा है कि रेंगने वाले जीवों की कई प्रजातियां बढ़ते तापमान के कारण विलुप्त हो सकती हैं। इसके पीछे की वजह भी बहुत अलग है। जीव-जंतुओं पर अध्य्यन करने वाले वैज्ञानिक कह रहे हैं कि बढ़ते तापमान के कारण रेंगने वाले जीवों का लिंग परिवर्तन हो रहा है। यह परिवर्तन व्यस्क जीवों में नहीं बल्कि भ्रूण स्तर पर हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वैज्ञानिक इस बात को लेकर क्यों चिंता में हैं। 

क्लाइमेट चेंज के कारण मौसमी गतिविधियों में बड़ा बदलाव अब आए दिन त्रासदी की खबर लेकर आ रहा है। पिछले कुछ सालों में जलवायु में जबरदस्त बदलाव देखा जा रहा है जिसके कारण मौसम चक्र बदलने लगे हैं। बेमौसम बारिश, बाढ़, बवंडर, भूस्खलन जैसी गतिविधियां भयावह रूप ले रही हैं। लेकिन बात सिर्फ मौसम तक ही सीमित नहीं रह गई है। दुनिया की कई प्रजातियों पर भी इसका खतरा मंडराने लगा है। रेंगने वाले जीवों की प्रजातियां, जिनमें सांप, छिपकली, मगरमच्छ जैसे जीव शामिल हैं, बढ़ते तापमान से बहुत प्रभावित होती हैं। हाल ही में सामने आया कि आस्ट्रेलिया की एक ड्रैगन छिपकली में नर छिपकलियों की संख्या तेजी से कम होने लगी, जबकि मादा छिपकलियों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी। इसके पीछे की वजह ने वैज्ञानिकों को हैरान कर दिया। 

इसके बारे में जब ध्यान दिया गया तो पता चला कि बढ़ता तापमान छिपकलियों का लिंग निर्धारण भी कर रहा है। यानि कि जब भ्रूण बनने का शुरुआती दौर चल रहा होता है तो भ्रूण विकास के लिए एक उपयुक्त तापमान से ज्यादा हो जाने पर उसका लिंग बदल जाता है। इसे टेम्परेचर डिपेंडेंट सेक्स डिटरमिनेशन कहते हैं। संक्षिप्त में इसे टीएसडी कहा जाता है। इस तथ्य के सामने आने के बाद ऑस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी ऑफ कैनबेरा में हुई स्टडी पर वैज्ञानिकों का ध्यान गया। इस स्टडी में ये बात पहले ही साबित कर दी गई थी कि वातावरण का बढ़ता तापमान छिपकलियों के लिंग निर्धारण में अहम भूमिका निभा सकता है। 

डार्टमाउथ अंडरग्रेजुएट जर्नल ऑफ साइंस की रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी ऑफ कैनबेरा ने इस स्टडी को 2015 में कंडक्ट किया था। स्टडी के दौरान 130 ड्रैगन छिपकलियों के जीनोम पर अध्य्यन किया गया। फीमेल छिपकली में ZW सेक्स क्रोमोजोम होते हैं और मेल छिपकली में ZZ क्रोमोजोम होते हैं। शोधकर्ताओं ने पाया कि अगर अंडों को उपयुक्त तापमान से ज्यादा गर्मी मिली तो मेल ड्रैगन के क्रोमोजोम होने के बावजूद भी भ्रूण मादा ही बना। यानि कि मेल क्रोमोजोम होने के बावजूद भी फिमेल जेंडर वाले बच्चे पैदा हुए। उसके बाद इस बारे में कई अध्य्यन किए गए और यह साफ हो गया कि बढ़ता तापमान रेंगने वाले जीवों के लिंग को बदल सकता है। ऐसे में इस बात का खतरा बढ़ जाता है कि अगर धरती का तापमान ऐसे ही बढ़ता रहा तो इस तरह की प्रजातियां एक दिन विलुप्त भी हो सकती हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.