अंतरिक्ष घूमने के लिए 17.7 करोड़ रुपये का एक टिकट, चीनी कंपनी कर रही बुकिंग

चीनी स्‍टार्टअप डीप ब्‍लू एयरोस्‍पेस (Deep Blue Aerospace) का कहना है कि उसके पास एक रॉकेट के पहले दो टिकट हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 24 अक्टूबर 2024 14:05 IST
ख़ास बातें
  • डीप ब्‍लू एयरोस्‍पेस बेच रही स्‍पेस टिकट
  • यह एक चीनी स्‍टार्टअप है
  • अमेरिका की प्राइवेट स्‍पेस कंपनियों से मुकाबला

रिचर्ड ब्रैनसन की वर्जिन गेलेक्टिक भी स्‍पेस फ्लाइट की तैयारी में जुटी है।

Space Ticket : स्‍पेस टूरिज्‍म नई सनसनी है। दुनियाभर की प्राइवेट स्‍पेस कंपनियां आने वाले वर्षों में लोगों को अंतरिक्ष की सैर कराना चाहती हैं। शुरुआत में सिर्फ वही लोग स्‍पेस में जा सकेंगे, जिनके पास अकूत दौलत है। चीनी स्‍टार्टअप डीप ब्‍लू एयरोस्‍पेस (Deep Blue Aerospace) का कहना है कि उसके पास एक रॉकेट के पहले दो टिकट हैं। यह रॉकेट अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर साल 2027 में उड़ान भरेगा। टिकटों के लिए कंपनी 1.5 मिलियन युआन (लगभग 17.7 करोड़ रुपये) चार्ज कर रही है। 

रिपोर्टों के अनुसार, ‘डीप ब्लू एयरोस्पेस' के दो टिकटों के बाद अगले महीने और टिकट आएंगे। कंपनी अपने पैसेंजर्स को सबऑर्बिटल फ्लाइट पर लेकर जाना चाहती है। इसका मतलब है कि रॉकेट, आउटर स्‍पेस तक तो जाएगा, लेकिन ऑर्बिट में एंट्री नहीं करेगा। 
Advertisement

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, स्‍पेस फ्लाइट इंडस्‍ट्री अभी अपनी शुरुआती स्‍टेज में है। ब्लू ओरिजिन और स्पेसएक्स जैसी अमेरिकी कंपनियां इसकी तैयारी में जुटी हैं। वो भी लोगों को अंतरिक्ष की सैर कराना चाहती हैं। इनके अलावा, रिचर्ड ब्रैनसन की वर्जिन गेलेक्टिक भी स्‍पेस फ्लाइट की तैयारी में जुटी है। कंपनी की योजना साल 2023 की शुरुआत में कमर्शल क्रू फ्लाइट ऑपरेट करने की है। 

अंतरिक्ष सैर की बात करें, तो साल 2021 में जापान के अरबपति युसाकु मेजावा Yusaku Maezawa अंतरिक्ष में 12 दिनों तक रहे थे। उन्‍होंने अपने असिस्‍टेंट योजो हिरानो Yozo Hirano और रूस के कॉस्मोनॉट अलेक्जेंडर मिसुरकिन cosmonaut Alexander Misurkin के साथ यात्रा शुरू की थी। 
Advertisement

वो सभी सोयुज Soyuz स्‍पेसक्राफ्ट से स्‍पेस में पहुंचे थे और इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) की यात्रा करने वाले वह पहले स्‍पेस टूरिस्‍ट बन गए हैं। 
Advertisement
 

गुब्‍बारे में बैठकर स्‍पेस की सैर 

अमेरिकी अंतरिक्ष कंपनी स्पेस पर्सपेक्टिव (Space Perspective) बड़े स्‍तर पर ‘गुब्बारों' का इस्‍तेमाल करके पर्यटकों को अंतरिक्ष में भेजना चाहती है। इस कंपनी ने कई जहाज खरीदे हैं, ताकि उन्‍हें 'फ्लोटिंग स्पेसपोर्ट' में बदला जा सके। कंपनी जल्‍द अपना लग्‍जरी पैसेंजर कैप्सूल ‘स्पेस नेपच्यून' (Space Neptune) लॉन्‍च करना चाहती है। इस पैसेंजर कैप्‍सूल को एक फुटबॉल स्‍टेडियम के आकार जितने फुलाए हुए गुब्‍बारे की मदद से अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। पिछले साल उसने इसका एक टिकट 1 लाख 25 हजार डॉलर में बेचा था। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.