बाप रे! धरती से 450Km ऊपर अंतरिक्ष में लटक गया चीनी एस्‍ट्रोनॉट, देखें Video

Chinese astronaut in Space : चीन के तियांगोंग स्‍पेस स्‍टेशन पर की गई स्‍पेसवॉक के दौरान की यह घटना है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 19 जून 2024 13:17 IST
ख़ास बातें
  • चीनी अंतरिक्ष यात्री के स्‍पेसवॉक का वीडियो
  • पृथ्‍वी के ऊपर लटकता हुआ दिख रहा एस्‍ट्रोनॉट
  • मई में की गई थी स्‍पेसवॉक, सामने आया वीडियो

‘ये गुआंगफू' और ‘ली गुआंगसू' नाम के एस्‍ट्रोनॉट्स ने 28 मई को तियांगोंग स्‍पेस स्टेशन के बाहर 8.5 घंटे काम किया था।

Chinese astronaut in Space : जब से चीन ने अंतरिक्ष में अपना स्‍पेस स्‍टेशन तैयार किया है, उसके वैज्ञानिकों के नए-नए ‘कारनामे' सामने आ रहे हैं। एक वक्‍त था जब अमेरिका और बाकी देशों ने चीन को इंटरनेशल स्‍पेस स्‍टेशन का हिस्‍सा नहीं बनने दिया, चीन ने अपने दम पर अंतरिक्ष स्‍टेशन बनाया और उसका मेंटनेंस भी कर रहा है। एक लेटेस्‍ट वीडियो में चीनी अंतरिक्ष यात्री को पृथ्‍वी के ऊपर लटकते हुए देखा जा सकता है। यह फुटेज हैरान करने वाला है।   

रिपोर्टों के अनुसार, चीन के तियांगोंग स्‍पेस स्‍टेशन पर की गई स्‍पेसवॉक के दौरान की यह घटना है। आमतौर पर स्‍पेसवॉक तब की जाती है, जब स्‍पेस स्‍टेशन के बाहरी इंस्‍ट्रूमेंट को मरम्‍मत की जरूरत होती है। अंतरिक्ष यात्री अपने स्‍पेससूट में बाहर निकलते हैं और कई घंटों तक स्‍पेसवॉक करते हैं। 
Advertisement

ऐसी ही एक स्‍पेसवॉक के दौरान चीनी अंतरिक्ष यात्री को पृथ्‍वी के ऊपर लटकते हुए देखा जा सकता है। इस फुटेज को स्‍पेस स्‍टेशन के रोबोटिक आर्म में लगे कैमरे न‍े रिकॉर्ड कर लिया। तियांगोंग स्‍टेशन पर अभी चीन का शेनझोउ 18 मिशन (Shenzhou 18) मौजूद है। अप्रैल महीने में इसे तियांगोंग के लिए लॉन्‍च किया गया था। इससे जुड़े वैज्ञानिकों ने साढ़े आठ घंटे की स्‍पेसवॉक की थी, जोकि एक रिकॉर्ड है। 

‘ये गुआंगफू' और ‘ली गुआंगसू' नाम के एस्‍ट्रोनॉट्स ने 28 मई को तियांगोंग स्‍पेस स्टेशन के बाहर 8.5 घंटे काम किया। इससे पहले किसी भी चीनी एस्‍ट्रोनॉट ने इतने समय तक स्‍पेसवॉक नहीं की थी। ‘ये' और ‘ली' ने ‘स्‍पेस स्टेशन को अंतरिक्ष मलबे से बचाने के लिए एक डिवाइस को इंस्‍टॉल किया। उसका नाम- space debris protection device है। अंतरिक्ष यात्र‍ियों ने वहां मौजूद अन्‍य इंस्‍ट्रूमेंट्स की भी चेकिंग की। 
Advertisement



Advertisement
चीन का स्‍पेस स्‍टेशन पृथ्‍वी से 340 से 450 किलोमीटर की ऊंचाई पर है। साल 2021 में पहली बार तियांगोंग स्‍पेस स्‍टेशन पर अंतरिक्ष यात्रियों का एक दल पहुंचा था, जिसने वहां 90 दिन बिताए थे। हालांकि तब स्‍पेस स्‍टेशन का पहला भाग पूरा हुआ था। स्‍पेस स्‍टेशन की दूसरी और तीसरी यूनिट्स को पिछले साल और इस साल लॉन्‍च किया गया।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  2. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.