चीन ने 34 साल के दो युवा एस्‍ट्रोनॉट्स को अंतरिक्ष में भेजा, 6 महीने बाद लौटेंगे

शेनझोउ 19 स्‍पेसक्राफ्ट का बुधवार की सुबह सफलतापूर्वक लॉन्‍च किया गया। यह 6 महीने का मिशन पूरा करेगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 31 अक्टूबर 2024 15:42 IST
ख़ास बातें
  • शेनझोउ 19 अंतरिक्ष में हुआ लॉन्‍च
  • तीन अंतरिक्ष यात्री भेजे गए स्‍पेस में
  • दो यात्रियों की उम्र सिर्फ 34 साल है

लगभग 10 मिनट के बाद, स्‍पेसक्राफ्ट और रॉकेट अलग हो गए। तय समय पर अंतरिक्ष यात्री ऑर्बिट में प्रवेश कर गए थे।

Photo Credit: BBC

चीन का शेनझोउ 19 (Shenzhou 19) मिशन लॉन्‍च हो गया है। दुनियाभर में इसकी चर्चा हो रही है, क्‍योंकि ड्रैगन ने 34 साल के दो युवाओं को अंतरिक्ष में भेजा है। उनके नाम सांग लिंगडॉन्‍ग (Song Lingdong) और वांग होजे (Wang Haoze) हैं। सांग की जन्‍म अगस्‍त 1990 में हुआ था, जबकि वांग मार्च 1990 में जन्‍मी थीं। दोनों महज 34 साल के हैं। सांग लिंगडॉन्‍ग चीन की ओर से भेजे जाने वाले सबसे कम उम्र के एस्‍ट्रोनॉट बन गए हैं। वहीं, वांग चीन की इकलौती महिला स्‍पेसफ्लाइट इंजीनियर बताई जाती हैं। 

रिपोर्टों के अनुसार, शेनझोउ 19 स्‍पेसक्राफ्ट का बुधवार की सुबह सफलतापूर्वक लॉन्‍च किया गया। यह 6 महीने का मिशन पूरा करेगा। स्‍पेसक्राफ्ट को लॉन्ग मार्च-2एफ रॉकेट की मदद से उत्तर-पश्चिम चीन के च्यूछ्वान सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से लॉन्च किया गया।

लगभग 10 मिनट के बाद, स्‍पेसक्राफ्ट और रॉकेट अलग हो गए। तय समय पर अंतरिक्ष यात्री ऑर्बिट में प्रवेश कर गए थे। बताया जा रहा है कि अब तीनों अंतरिक्ष यात्री चीन के तियांगोंग स्‍पेस स्‍टेशन में डॉक करेंगे। यह टीम शेनझोउ 18 के एस्‍ट्रोनॉट्स से कामकाज अपने हाथ में लेगी। स्‍पेस स्‍टेशन में रहने के दौरान चीनी अंतरिक्ष यात्री स्‍पेसवॉक भी करेंगे। 
 

चीन का स्‍पेस स्‍टेशन पृथ्‍वी से 340 से 450 किलोमीटर की ऊंचाई पर है। साल 2021 में पहली बार तियांगोंग स्‍पेस स्‍टेशन पर अंतरिक्ष यात्रियों का एक दल पहुंचा था, जिसने वहां 90 दिन बिताए थे। तब स्‍पेस स्‍टेशन का पहला भाग पूरा हुआ था। स्‍पेस स्‍टेशन की दूसरी और तीसरी यूनिट्स को पिछले साल और इस साल लॉन्‍च किया गया। 
Advertisement

तियांगोंग स्‍पेस स्टेशन एक 55 मीटर लंबा स्‍टेशन है। इसका वजन 77 टन है। यह अमेरिका और रूस के दबदबे वाले इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन से 20 फीसदी बड़ा है। इस स्‍पेस स्‍टेशन पर भी कई प्रयोग किए जा रहे हैं। चीन की अंतरिक्ष एजेंसी कम से कम एक दशक तक इस स्‍पेस स्‍टेशन को ऑपरेट करना चाहती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 3.2 करोड़ मच्छरों की फौज तैयार कर रहा Google, खुले में छोड़ने के लिए मांगी मंजूरी
  2. EPFO पोर्टल पर अपनी एग्जिट तारीख कैसे करें अपडेट
  3. Acer Predator Helios 18 AI (2026) गेमिंग लैपटॉप 256GB RAM के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. बिजली जाने पर भी चलता रहेगा Wi-Fi! Portronics ने लॉन्च किया राउटर का UPS, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. 3.2 करोड़ मच्छरों की फौज तैयार कर रहा Google, खुले में छोड़ने के लिए मांगी मंजूरी
  2. Vivo X Fold 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Huawei Nova 16 Ultra हुआ 200MP कैमरा, Kirin 9010S चिपसेट के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. Bitcoin पर ETF से करोड़ों डॉलर निकलने का प्रेशर, 73,000 डॉलर से कम हुआ प्राइस
  5. 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ Huawei Nova 16 Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. बिजली जाने पर भी चलता रहेगा Wi-Fi! Portronics ने लॉन्च किया राउटर का UPS, जानें कीमत
  7. Acer Predator Helios 18 AI (2026) गेमिंग लैपटॉप 256GB RAM के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. itel Aqua हुआ लॉन्च: ₹1,799 में भारत का इकलौता IP67 रेटिंग वाला फीचर फोन!
  9. Computex 2026: Samsung ने पेश किया दुनिया का पहला 4K 360Hz QD-OLED मॉनिटर, नई गेमिंग टेक्नोलॉजी भी दिखाई
  10. Google Gemini Hacks: AI बोलेगा आपकी 'देसी' भाषा, बस बदलनी होंगी ये चंद सेटिंग्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.