चीन ने फ‍िर दुनिया को मुसीबत में डाला! अंतरिक्ष से किसी भी देश में गिर सकता है रॉकेट का 21 टन मलबा, जानें पूरा मामला!

रॉकेट का यह मलबा करीब 21 टन का है, जो एक 10 मंजिला इमारत के आकार का है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 3 नवंबर 2022 20:56 IST
ख़ास बातें
  • रॉकेट का यह मलबा करीब 21 टन का है
  • 10 मंजिला इमारत के साइज का है
  • शनिवार तक पृथ्‍वी के वायुमंडल में कर सकता है प्रवेश

विशेषज्ञों को उम्‍मीद है कि इस शनिवार को रॉकेट का यह हिस्‍सा पृथ्‍वी के वातावरण में टूट जाएगा।

चीन ने फ‍िर दुनिया के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। एक विशाल चीनी रॉकेट का हिस्‍सा अनियंत्रित होकर पृथ्‍वी की ओर बढ़ रहा है और वैज्ञानिक नहीं जानते कि वह कहां गिरेगा। रॉकेट का यह मलबा करीब 21 टन का है, जो एक 10 मंजिला इमारत के आकार का है। विशेषज्ञों को उम्‍मीद है कि इस शनिवार को रॉकेट का यह हिस्‍सा पृथ्‍वी के वातावरण में टूट जाएगा। चीनी अधिकारियों से यह बताने की अपील की जा रही है कि जिस रॉकेट का यह मलबा है, उसका रूट क्‍या है। याद रहे कि चीन ने इस सोमवार को अपना महत्‍वपूर्ण स्‍पेस मिशन लॉन्‍च किया था। 

डेली स्‍टार की रिपोर्ट के अनुसार, द एयरोस्पेस कॉरपोरेशन के सेंटर फॉर ऑर्बिटल डेब्रिस एंड रीएंट्री स्टडीज (CORDS) के प्रोजेक्ट लीडर ग्रेगरी हेनिंग ने अहम जानकारी दी है। बताया है कि जैसे-जैसे रॉकेट का मलबा पृथ्‍वी के वायुमंडल के करीब आएगा, उसकी लोकेशन का अंदाजा लगना शुरू हो जाएगा। हालांकि इसकी सटीक लोकेशन का पता तभी चलेगा, जब रॉकेट का मलबा पृथ्‍वी के वायुमंडल में प्रवेश करेगा। 
Advertisement

अनुमान है कि दुनिया के सभी बड़े शहर इस रॉकेट के मलबे से सुरक्ष‍ित रहेंगे। यह चौथी बार है जब चीन की अंतरिक्ष एजेंसी ने रॉकेट मलबे को अनियंत्रित होने दिया है। यह मलबा चीन के लॉन्ग मार्च 5B रॉकेट का है। सोमवार को इस रॉकेट की मदद से चीन ने अपने स्‍पेस स्‍टेशन के तीसरे और आखिरी मॉड्यूल को लॉन्‍च किया था। 

विशेषज्ञों का अनुमान है कि जब रॉकेट का मलबा पृथ्‍वी के वायुमंडल में प्रवेश करेगा, तो वह कई टुकड़ों में बंट जाएगा। इससे धरती पर कहीं भी एकसाथ कोई बड़ा टुकड़ा नहीं गिरेगा। केवल छोटे टुकड़े ही पृथ्वी तक पहुंचेंगे। चीन का लॉन्‍ग मार्च 5बी रॉकेट धरती पर सही सलामत इसलिए नहीं उतर सकता, क्‍योंकि ऐसा करने के लिए बूस्‍टर को मिशन पूरा करने के बाद इंजन को दोबारा चालू करना होता है। चीन के रॉकेट में यह क्षमता नहीं है। माना जाता है कि चीन की स्‍पेस एजेंसी भी ऐसे रॉकेट के निर्माण पर काम कर रही है, जो मिशन को सफल तरीके से लॉन्‍च करने के बाद धरती पर नियंत्रित तरीके से री-एंट्री कर सके। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  2. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  3. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  5. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  6. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  7. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  2. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  3. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  4. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  5. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  6. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  7. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  8. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  10. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.