• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • अब अंतरिक्ष में भी दिखेगी चीन की दादागिरी! इस महीने लॉन्‍च कर सकता है अपने स्‍पेस स्‍टेशन का तीसरा मॉड्यूल

अब अंतरिक्ष में भी दिखेगी चीन की दादागिरी! इस महीने लॉन्‍च कर सकता है अपने स्‍पेस स्‍टेशन का तीसरा मॉड्यूल

China : इसका नाम मेंगटियन एक्‍सपेरिमेंट मॉड्यूल है। इसे अगस्त में चीन के दक्षिणी द्वीप हैनान के वेनचांग स्पेसपोर्ट में पहुंचा दिया गया था। मॉड्यूल की असेंबली और टेस्टिंग का काम पूरा हो गया है।

अब अंतरिक्ष में भी दिखेगी चीन की दादागिरी! इस महीने लॉन्‍च कर सकता है अपने स्‍पेस स्‍टेशन का तीसरा मॉड्यूल

China : मेंगटियन मॉड्यूल 58.7 फुट लंबी और लगभग 22 मीट्रिक टन वजनी एक संरचना है। इसे मुख्य रूप से साइंस रैक और प्रयोगों की एक सीरीज को लीड करने के लिए डिजाइन किया गया है।

ख़ास बातें
  • तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन पर काम कर रहा है चीन
  • इससे जुड़ा तीसरा मॉड्यूल अब तैयार हो गया है
  • इस महीने के आखिर तक इसे लॉन्‍च किया जा सकता है
विज्ञापन
इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) की तर्ज पर चीन की अंतरिक्ष एजेंसी अपना स्‍पेस स्‍टेशन बना रही है। एक ऐसी जगह जहां रहकर उसके वैज्ञानिक अंतरिक्ष से जुड़े जरूरी काम पूरे कर पाएंगे। बताया जा रहा है कि इस स्‍पेस स्‍टेशन के तीसरे और आखिरी मॉड्यूल को इस महीने के आखिर तक लॉन्‍च किया जा सकता है। इसके लिए मॉड्यूल में प्रोपलैंट (propellant) भर दिया गया है। इसका नाम मेंगटियन एक्‍सपेरिमेंट मॉड्यूल (Mengtian experiment module) है। इसे अगस्त में चीन के दक्षिणी द्वीप हैनान के वेनचांग स्पेसपोर्ट में पहुंचा दिया गया था। मॉड्यूल की असेंबली और टेस्टिंग का काम पूरा हो गया है। 

रिपोर्टों के अनुसार, प्रोपलैंट का इस्‍तेमाल करके मेंगटियन मॉड्यूल, अन्‍य दो मॉड्यूल से खुद को कनेक्‍ट करेगा, जो पहले से ही तियांगोंग स्‍पेस स्टेशन के साथ हैं। चीन ने पिछले साल अप्रैल में तियानहे नाम के कोर मॉड्यूल को लॉन्च किया था, जबकि इस साल जुलाई में वेंटियन एक्‍सपेरिमेंट मॉड्यूल को कक्षा में भेजा था। तीसरा मॉड्यूल सफलतापूर्वक लॉन्‍च हो जाता है, तो यह चीन के लिए बड़ी कामयाबी होगी। 

मेंगटियन मॉड्यूल 58.7 फुट लंबी और लगभग 22 मीट्रिक टन वजनी एक संरचना है। इसे मुख्य रूप से साइंस रैक और प्रयोगों की एक सीरीज को लीड करने के लिए डिजाइन किया गया है। इस मॉड्यूल में दो सौर सरणियां (solar arrays) भी लगी हैं, जिनके पंख 180 फीट से भी ज्‍यादा हैं। इनसे तियांगोंग स्‍पेस स्‍टेशन को पावर मिलेगी। 

इस मॉड्यूल को चीन के मशहूर ‘लॉन्ग मार्च 5बी' रॉकेट से लॉन्च किया जाएगा। चीन ने लॉन्‍च की तारीख तो नहीं बताई है, लेकिन अक्‍टूबर के आखिर में यह हो सकता है। चीन के ‘लॉन्ग मार्च 5बी' रॉकेट दुनियाभर में सुर्खियां बटोर चुके हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) इनकी काफी आलोचना करती है। इसकी वजह इन रॉकेटों के फर्स्‍ट फेज का अनियंत्रित हो जाना है। अब से पहले लॉन्‍च किए गए 3 ‘लॉन्ग मार्च 5B रॉकेटों' के विशालकाय फर्स्‍ट फेज अनियंत्रित होकर पृथ्‍वी पर वापस लौटे हैं। जुलाई में जब चीन ने वेंटियन मॉड्यूल को लॉन्‍च किया था, तब भी ‘लॉन्ग मार्च 5बी' रॉकेट का फर्स्‍ट फेज अन‍ियंत्रित होकर धरती पर आया था। मलेशिया और इंडोनेशिया के इलाकों में इसके अवशेष गिरे थे, हालांकि जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ था। 

चीन की योजना तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन पर कम से कम एक दशक तक टिके रहने की है। वह वहां कमर्शल मिशनों और पर्यटकों के लिए ऑर्बिटल फैसिलिटी शुरू करना चाहता है। कहा जाता है कि स्‍पेस स्‍टेशन का काम पूरा होने के बाद यह विजिटिंग कार्गो, चालक दल और डॉकिंग स्‍पेसक्राफ्ट के साथ इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन से लगभग 20 गुना बड़ा होगा। इसका वजन करीब 460 टन होगा। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  6. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  7. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  8. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  10. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »