बाल-बाल बचे! पृथ्‍वी के बहुत करीब आया एक एस्‍टरॉयड, 2 दिन पहले हुई थी खोज

Asteroid news : खोजे जाने के सिर्फ 2 दिनों के बाद एक छोटा सा एस्‍टरॉयड धरती से करीब से गुजर गया।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 15 मई 2024 13:07 IST
ख़ास बातें
  • एक एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी के बेहद करीब से गुजरा
  • 18 हजार किलोमीटर करीब से हो गया पास
  • महज 2 दिन पहले एस्‍टरॉयड के बारे में चला था पता

यह एस्‍टरॉयड, अपोलो एस्‍टरॉयड ग्रुप से संबंधित है, जिसके ऑर्बिट्स पृथ्वी के साथ इंटरसेक्‍ट करते हैं।

Photo Credit: Virtual telescope Project

Asteroid : एस्‍टरॉयड्स ने हमेशा से वैज्ञानिक समुदाय को चौंकाया है। तकनीक के इतने एडवांस्‍ड होने के बावजूद कई चट्टानी आफतें हमारे टेलिस्‍कोपों की नजर से बच जाती हैं और पृथ्‍वी के बहुत करीब से गुजरकर हैरान करती हैं। मंगलवार को भी ऐसा ही हुआ। रिपोर्ट के अनुसार, खोजे जाने के सिर्फ 2 दिनों के बाद एक छोटा सा एस्‍टरॉयड धरती से करीब से गुजर गया। इसका नाम asteroid 2024 JN16 है। उसका आकार करीब 4 मीटर चौड़ा था, जोकि एक कार के बराबर है। 

यह पृथ्‍वी से टकराया तो नहीं, लेकिन 18 हजार 500 किलोमीटर तक नजदीक आ गया था। किसी एस्‍टरॉयड का इतना करीब आना उसे संभावित रूप से खतरनाक की कैटिगरी में रखता है। 
Advertisement

वर्चुअल टेलीस्‍कोप प्रोजेक्‍ट के अनुसार, 2024 JN16 की खोज एक शौकिया खगोलशास्‍त्री गेनाडी बोरिसोव (Gennadiy Borisov) ने दो दिन पहले की थी। वह क्रीमिया की मार्गो ऑब्‍जर्वेट्री में काम कर रहे थे, जब एस्‍टरॉयड के बारे में पता चला। 

रिपोर्ट के अनुसार, यह एस्‍टरॉयड, अपोलो एस्‍टरॉयड ग्रुप से संबंधित है, जिसके ऑर्बिट्स पृथ्वी के साथ इंटरसेक्‍ट करते हैं। इस ग्रुप का जाना-माना एस्‍टरॉयड चेल्याबिंस्क उल्का (Chelyabinsk meteor) था। साल 2013 में उस एस्‍टरॉयड ने रूस के शहर चेल्याबिंस्क पर टूटकर तबाही मचाई थी। उसका आकार 6 मंजिला बिल्डिंग से ज्‍यादा था। उसके टूटने से परमाणु विस्‍फोट से भी पावरफुल विस्‍फोट हुआ। शहर में तमाम लोग घायल हुए थे। लोगों के घरों की खिड़कियां टूट गई थीं। 
Advertisement
 

What is Asteroid 

नासा के अनुसार, इन्‍हें लघु ग्रह भी कहा जाता है। जैसे हमारे सौर मंडल के सभी ग्रह सूर्य का चक्‍कर लगाते हैं, उसी तरह एस्‍टरॉयड भी सूर्य की परिक्रमा करते हैं। लगभग 4.6 अरब साल पहले हमारे सौर मंडल के शुरुआती गठन से बचे हुए चट्टानी अवशेष हैं एस्‍टरॉयड। वैज्ञानिक अभी तक 11 लाख 13 हजार 527 एस्‍टरॉयड का पता लगा चुके हैं। ज्‍यादातर एस्‍टरॉयड एक मुख्‍य एस्‍टरॉयड बेल्‍ट में पाए जाते हैं, जो मंगल और बृहस्‍पति ग्रह के बीच है। इनका साइज 10 मीटर से 530 किलोमीटर तक हो सकता है। अबतक खोजे गए सभी एस्‍टरॉयड का कुल द्रव्‍यमान पृथ्‍वी के चंद्रमा से कम है।   
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  2. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  3. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  4. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  5. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  6. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  7. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  8. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  9. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
  10. 14 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Realme फोन! 6300mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.