क्‍या 27 टिकट खरीदकर जीती जा सकती है लॉटरी? दो गणितज्ञों ने किया दावा

27 टिकट खरीदने पर लॉटरी जीतने का दावा किया। गणितज्ञों का यह फॉर्म्‍युला ब्रिटेन समेत पूरी दुनिया में पॉपुलर हो गया।

क्‍या 27 टिकट खरीदकर जीती जा सकती है लॉटरी? दो गणितज्ञों ने किया दावा

कई लोगों ने 27 टिकट खरीदकर अपनी किस्‍मत आजमाई, हालांकि अलग-अलग रिजल्‍ट्स मिले।

ख़ास बातें
  • 27 टिकटों से लॉटरी जीतने का दावा
  • 2 ब्रिटिश गणितज्ञाें ने किया कैलकुलेश
  • पॉपुलर हुआ तरीका, लोगों ने आजमाई किस्‍मत
विज्ञापन
दुनिया के कई देशों में लॉटरी टिकट बेचे जाते हैं, जिन्‍हें जीतने पर बंपर रकम मिलती है। पिछले साल जुलाई में ब्रिटेन के दो गणितज्ञों (mathematicians) ने यूके की नेशनल लॉटरी जीतने का एक तरीका खोजा। उन्‍होंने विभिन्‍न सेट्स के 27 टिकट खरीदने पर लॉटरी जीतने का दावा किया। हैरान करने वाली बात है कि गणितज्ञों का यह फॉर्म्‍युला ब्रिटेन समेत पूरी दुनिया में पॉपुलर हो गया। कई लोगों ने उनके बताए सेट्स के हिसाब से 27 टिकट खरीदकर अपनी किस्‍मत आजमाई, हालांकि अलग-अलग रिजल्‍ट्स मिले।   

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, मैनचेस्टर के गणितज्ञ डेविड स्टीवर्ट और डेविड कुशिंग ने लॉटरी जीतने का तरीका खोजा था। हकीकत यह है कि इस तरीके में जीत की गारंटी नहीं दी जा सकती। हालांकि उन्‍होंने अपनी स्‍टडी में दावा किया कि लॉटरी जीतने के लिए कम से कम 27 टिकट खरीदे जा सकते हैं।  

स्‍टडी से जुड़ी लेखक ने कहा कि यूके नेशनल लॉटरी में हिस्‍सा लेने वाले लोग 1 से 59 के बीच छह अलग-अलग नंबरों में से अपनी पसंद के टिकट खरीदते हैं। उन्‍होंने कहा कि ड्रॉ के दौरान 1 से 59 तक के सेटों में से 6 को चुना  जाता है। उस व्‍यक्ति की लॉटरी निकलती है, जिसकी लॉटरी का नंबर 6 नंबरों में से कम से कम 2 नंबरों से मिलता-जुलता है। 

इस आधार पर गणितज्ञों ने 27 टिकटों की पहचान की, जो लॉटरी ज‍िता सकते हैं। रिसर्चर्स ने इस काम में परिमित ज्यामिति (finite geometry) की मदद ली। रिसर्च में पता चला कि लॉटरी के 59 नंबरों को अपने टिकट्स में शामिल करने के लिए कम से कम 27 टिकटों की जरूरत होगी। 

गणितज्ञों ने भले अपने फॉर्मुले को जीत की गारंटी बताया हो, लेकिन अभी तक यह क्‍लीयर नहीं है कि क‍ितने लोगों ने इस फॉर्मुले को अपनाकर टिकट जीते। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  3. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  4. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  5. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  6. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  7. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  8. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  9. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  10. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »