Aliens : क्‍या एलियंस हमें देख सकते हैं? नई स्‍टडी में चौंकाने वाला खुलासा

Aliens : एलियंस हैं या नहीं इस बारे में दुनिया की सबसे बड़ी स्‍पेस एजेंसी नासा (Nasa) भी पूरी तरह से आश्‍वस्‍त नहीं है।

Aliens : क्‍या एलियंस हमें देख सकते हैं? नई स्‍टडी में चौंकाने वाला खुलासा

हालांकि स्‍टडी से यह कन्‍फर्म नहीं होता कि अंतरिक्ष में खोज करने के लिए कौन सी जगह सही रहेगी।

ख़ास बातें
  • एलियंंस को लेकर की गई नई स्‍टडी
  • दावा, हमें देख सकते हैं एलियंस
  • हालांकि वह हमारे अतीत को देखेंगे
विज्ञापन
Aliens : ब्रह्मांड की विशालता के आगे हमारी पृथ्‍वी कुछ भी नहीं है। दुनियाभर के वैज्ञानिक वर्षों से ब्रह्मांड को टटोल रहे हैं। तमाम खोजों के बीच वो यह भी जानना चाहते हैं कि जीवन की गुंजाइश कहां और कितनी दूर हो सकती है। इसी खोज ने एलियंस (Aliens) की मौजूदगी के सबूत दिए हैं। हालांकि ज्‍यादातर दुनिया यही मानती है कि एलियंस का अस्तित्‍व नहीं है। लेकिन अगर एलियंस हैं, तो क्‍या वो हमें देख सकते हैं। एक नई स्‍टडी में इसकी पड़ताल की गई है। 

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, एक्टा एस्ट्रोनॉमिका में एक लेटेस्‍ट स्‍टडी में इस बारे में लिखा गया है। वैज्ञानिकों का सुझाव है कि एडवांस एलियन सिव‍िलाइजेश हमसे बेहतर और लेटेस्‍ट टेक्‍नॉलजी के साथ हमें देख सकते हैं। ऐसा इस‍लिए हो सकता है क्‍योंकि फ‍िज‍िक्‍स के जिन नियमों को हम जानते हैं वो ब्रह्मांड में हर जगह काम करते हैं। हालांकि इससे यह कन्‍फर्म नहीं होता कि अंतरिक्ष में खोज करने के लिए कौन सी जगह सही रहेगी। 

स्‍टडी कहती है कि पृथ्‍वी से जो सिग्नल अंतरिक्ष में भेजे जाते हैं जैसे- रेडियो वेव्‍स उन्‍हें सुदूर ग्रहों तक पहुंचने में हजारों या लाखों साल लग जाएंगे। अगर वहां एलियंस हुए और वो यह सब देख रहे होंगे तो एलियंस हमारा अतीत देख पाएंगे ना कि वर्तमान। रिसर्च कहती है कि एलियंस हमारे बारे में जानने के लिए ऑप्टिकल इंटरफेरोमेट्री और मेगा-टेलीस्कोप का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। 

एलियंस हैं या नहीं इस बारे में दुनिया की सबसे बड़ी स्‍पेस एजेंसी नासा (Nasa) भी पूरी तरह से आश्‍वस्‍त नहीं है। नासा ने एक इंडिपेंडेट कमिटी बनाकर अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्‍जेक्‍ट्स (UFOs) से जुड़े केसों की जांच की थी। टीम में शामिल एक्‍सपर्ट्स ने पिछले साल कहा था कि उन्‍हें इस बात का कोई सबूत नहीं मिला कि UFO के लिए एलियंस जिम्‍मेदार थे। हालांकि नासा ने यह भी कहा कि वह ऐसी संभावनाओं से इनकार नहीं करती। इसका मतलब है कि नासा को भले ही कोई सबूत ना मिला हो, आसमान में दिखने वाले UFO का संबंध एलियंस से हो सकता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »