Bubble of Galaxies : वैज्ञानिकों ने खोजी अनोखी आकाशगंगा, बुलबुले का ‘रूप’, उम्र 13 अरब साल

Bubble of Galaxies : यह ‘बबल’ 13 अरब साल पुराना बिग बैंग के वक्‍त का एक अवशेष है, जब हमारे ब्रह्मांड का निर्माण हुआ।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 8 सितंबर 2023 21:14 IST
ख़ास बातें
  • बबल ऑफ गैलेक्‍सीज (आकाशगंगाओं के बुलबुले) की खोज हुई
  • इसे बिग बैंग (Big Bang) के बाद का जीवाश्‍म अवशेष माना जा रहा
  • ये निष्‍कर्ष द एस्‍ट्रोफ‍िजिकल जर्नल में पब्लिश हुए हैं

खगोलविदों की टीम इस चीज को खोज ही नहीं रही थी। लेकिन ‘बबल’ की संरचना इतनी विशाल है कि उसका पता चल ही गया।

हमारे ब्रह्मांड में ऐसा बहुत कुछ है, जिसे खोजा जाना बाकी है। अब अंतरराष्ट्रीय खगोलविदों की एक टीम ने पहली बबल ऑफ गैलेक्‍सीज (आकाशगंगाओं के बुलबुले) की खोज की है। इसे बिग बैंग (Big Bang) के बाद का जीवाश्‍म अवशेष माना जा रहा है। ये निष्‍कर्ष द एस्‍ट्रोफ‍िजिकल जर्नल में पब्लिश हुए हैं। इसमें बताया गया है कि बबल ऑफ गैलेक्‍सीज हमारी आकाशगंगा से 10 हजार गुना अधिक चौड़ी है। शोध में शामिल यूनिवर्सिटी ऑफ क्वींसलैंड कल्लन हॉवलेट का कहना है कि यह ‘बबल' 13 अरब साल पुराना बिग बैंग के वक्‍त का एक अवशेष है, जब हमारे ब्रह्मांड का निर्माण हुआ।  

खास यह है कि खगोलविदों की टीम इस चीज को खोज ही नहीं रही थी। लेकिन ‘बबल' की संरचना इतनी विशाल है कि उसका पता चल ही गया। रिसर्चर्स का कहना है कि यह पूर्व में खोजी गई कई संरचनाओं से भी बहुत बड़ा है। हकीकत में वो संरचनाएं भी ‘बबल' का ही हिस्‍सा हैं। 

फाइंडिंग्‍स में बताया गया है कि ‘बबल' हमारी आकाशगंगा यानी मिल्‍की-वे से लगभग 820 मिलियन प्रकाश वर्ष दूर है। खगोलशास्‍त्री इस इलाके को करीबी ब्रह्मांड कहते हैं। खगोलविदों का कहना है कि यह खोज हमारे ब्रह्मांड के आकार को लेकर अनुमान लगाने में मदद करती है। 

खगोलविदों को अंदाजा नहीं था कि बुलबुला इतना बड़ा हो सकता है। उनका मानना है कि ब्रह्मांड को लेकर अभी तक जो भी कहा और लिखा गया है उसका फ‍िर से मूल्‍यांकन करने की जरूरत हो सकती है। 

हाल ही में अंतरिक्ष में तैनात सबसे बड़े टेलीस्‍कोप James Web Telescope ने एक फोटो में एक साथ 45 हजार गैलेक्सी को दिखाकर खगोलविदों को हैरान कर दिया था। दिलचस्‍प यह है कि ब्रह्मांड की शुरुआत में आकाशगंगाओं की संख्‍या 700 के आसपास थी। वैज्ञानिकों को ऐसी आकाशगंगाओं का भी पता चला जो 50 करोड़ से 85 करोड़ साल पुरानी हैं और बिग बैंग के बाद बनीं। इस काल को रीआयनीकरण का युग (Epoch of Reionization) कहा गया है। यह ऐसा वक्त था जब पूरा ब्रह्मांड एक गैस का गुबार था। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F33 Pro 5G होगा 15 अप्रैल को भारत में लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon ने 14,000 वर्कर्स की छंटनी से किया इनकार, मीडिया रिपोर्ट्स को गलत बताया
  2. BSNL के वर्कर्स की प्रधानमंत्री मोदी से गुहार, सरकारी डिपार्टमेंट्स के लिए अनिवार्य हो कंपनी की 4G सर्विसेज
  3. Moto Razr Fold जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  4. Vivo T5 Pro 5G की इंडिया एंट्री से पहले प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स लीक, 15 अप्रैल को है लॉन्च
  5. WhatsApp पर अब बिना नंबर के होगी चैट, जानें कैसे काम करता है यूजरनेम फीचर
  6. Royal Enfield की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल इस सप्ताह होगी भारत में लॉन्च
  7. Oppo Find X9s Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. जबरन नहीं लेना पड़ेगा डेटा, TRAI के इन नए नियमों से बढ़ेगी टेलीकॉम कंपनियों की टेंशन!
  9. Xiaomi Smart Camera 4 Max AI Zoom Edition खरीद के लिए उपलब्ध, 12MP, 8MP डुअल कैमरा से लैस
  10. Moto G Stylus का नया वर्जन हुआ लॉन्च, Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.