अंतरिक्ष मिशन में फेल हुआ ब्रिटेन तो आनंद महिंद्रा को याद आया ISRO, कही यह बात

ब्रिटेन से उड़ान भरने वाला पहला ऑर्बिटल मिशन 'द स्टार्ट मी अप' फेल हो गया है। मिशन को वर्जिन ऑर्बिट नाम की कंपनी ने लॉन्‍च किया था।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 जनवरी 2023 15:58 IST
ख़ास बातें
  • ब्रिटेन का 'द स्टार्ट मी अप' मिशन हुआ फेल
  • इसके बाद आनंद महिंद्रा ने किया ट्वीट
  • इसरो के मिशनों की सराहना की

कंपनी ने बताया है कि तकनीकी खराबी के कारण रॉकेट ऑर्बिट में नहीं पहुंच पाया।

ब्रिटेन से उड़ान भरने वाला पहला ऑर्बिटल मिशन 'द स्टार्ट मी अप' फेल हो गया है। मिशन को वर्जिन ऑर्बिट नाम की कंपनी ने लॉन्‍च किया था। कंपनी ने बताया है कि तकनीकी खराबी के कारण रॉकेट ऑर्बिट में नहीं पहुंच पाया। ब्रिटेन का स्‍पेस मिशन फेल होने के बाद भारत के अरबपति बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने एक ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में महिंद्रा समूह के चेयरमैन ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो (ISRO) की सराहना की है। 

आनंद महिंद्रा ने ट्वीट किया, मैं यह मानता हूं कि यह एक अलग तरह का ऑर्बिटल लॉन्‍च था। ऐसे मामलों से हमें एहसास होता है कि हमें इसरो के लॉन्च रिकॉर्ड की कितनी सराहना करनी चाहिए। ब्रिटेन के इस स्‍पेस मिशन की हौसलाफजाई के लिए सैकड़ों की संख्‍या में लोग इकट्ठा हुए थे। हालांकि यह मिशन वाकई में मुश्किल था। 
 

मिशन को सफल बनाने के लिए वर्जिन कंपनी ने अपने एक विमान 747 बोइंग में बदलाव किए थे। विमान को रॉकेट ले जाने वाले प्‍लेन में बदल दिया गया था। विमान को कॉस्मिक गर्ल नाम दिया गया था। ब्रिटेन में इस लॉन्‍च को लेकर आम लोग काफी उत्‍साहित थे। लोगों को और ब्रिटिश सरकार को भी यह उम्‍मीद थी कि लॉन्‍च सफल रहेगा। 

मिशन के तहत 35 हजार फीट की ऊंचाई पर जाने के बाद विमान को उसके विंग के नीचे लगे रॉकेट को रिलीज करना था। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह मिशन कुछ दूरी तक तो सही से चला, लेकिन ऐन वक्‍त पर गडबड़ी हो गई। बताया जाता है कि यह गड़बड़ी रॉकेट को रिलीज करने के दौरान हुई। इस वजह से मिशन फेल हो गया। ब्रिटिश मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, देश के कई नेता इस मिशन को लेकर सफलताओं से भरे दावे कर रहे थे। मिशन के फेल होने से वर्जिन ऑर्बिट कंपनी को भी झटका लगा है। 
Advertisement

ब्रिटिश अरबपति रिचर्ड ब्रैनसन का भी इस कंपनी में मालिकाना हक है। अमेरिका से बाहर कंपनी का यह पहला मिशन था। उसने 9 छोटे सैटेलाइट्स को लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) में तैनात करने की योजना बनाई थी।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra हुआ लॉन्च, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Bajaj Auto बढ़ाएगी Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर की मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भी होगी लॉन्च
  2. Samsung ने लॉन्च किए स्मार्ट ग्लासेज, बिल्ट-इन कैमरा, AI फीचर्स
  3. CJP Protest में इस्तेमाल हुए बिना इंटरनेट चलने वाले मैसेजिंग ऐप्स? जानें कैसे काम करती है यह टेक्नोलॉजी
  4. Samsung Galaxy Watch 9 हुई लॉन्च, AI हेल्थ फीचर्स, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Samsung Galaxy Z Flip 8 क्लैमशेल फोन लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ 4300mAh बैटरी से लैस, जानें सबकुछ
  6. 50MP कैमरा, 4800mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy Z Fold 8 लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Samsung Galaxy Watch Ultra 2 हुई लॉन्च, 1.52 इंच AMOLED डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. 200MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra हुआ लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. OnePlus N6x के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन
  10. 10 दिन की बैटरी और 80+ एक्टिविटी ट्रैकिंग! Garmin ने लॉन्च किया बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.