बड़ी खोज : धरती पर 5 फीट के छोटे डायनासोर भी रहते थे, साउथ अमेरिका में मिला जीवाश्‍म

जैकपिल कनियुकुरा लगभग 5 फीट के रहे होंगे और इनका वजन लगभग एक घरेलू बिल्ली के जितना था।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 16 अगस्त 2022 11:45 IST
ख़ास बातें
  • माना जाता है कि इनकी मौजूदगी 97 मिलियन और 94 मिलियन साल के बीच थी
  • ये छोटे और कांटेदार डायनासोर थे
  • यह दक्षिणी गोलार्ध में रहते थे, लेकिन आजतक इनका पता नहीं चला था

इनकी गर्दन से लेकर पूंछ तक प्रो‍टेक्टिव रीढ़ थी, जो डायनासोर के लिए कवच का काम करती थी।

डायनासोर का नाम सुनते ही एक विशालकाय जीव जेहन में आता है। हॉलीवुड फ‍िल्‍मों ने उसे क्रूर और खतरनाक भी बना दिया है। धरती से डायनासोर का अस्तित्‍व लाखों साल पहले खत्‍म हो चुका है, लेकिन इनके जीवाश्‍म दुनिया के कई देशों में मिलते रहे हैं। अमेरिकी महाद्वीप इस मामले में सबसे धनी रहा है। अब दक्षिण अमेरिका में छोटे-कांटेदार डायनासोर के जीवाश्‍म मिले हैं। यह विज्ञान के लिए बड़ी उपलब्धि है, क्‍योंकि इससे इन डायनासोर की एक पूरी वंशावली का पता चल सकता है, जिससे दुनिया अबतक अंजान रही है। नई खोजी गई प्रजाति जैकपिल कनियुकुरा (Jakapil kaniukura) डायनासोर की एंकिलोसॉरस या स्टेगोसॉरस (Ankylosaurus or Stegosaurus) की प्रजाति की तरह दिखती है। माना जाता है कि इनकी मौजूदगी डायनोसार के फाइनल पीरियड 97 मिलियन और 94 मिलियन साल के बीच थी। 

हालिया स्‍टडी में बताया गया है कि वैज्ञानिकों ने छोटे और कांटेदार डायनासोर की खोज की है। यह दक्षिणी गोलार्ध में रहते थे, लेकिन आजतक इनका पता नहीं चला था। जैकपिल कनियुकुरा लगभग 5 फीट के रहे होंगे और इनका वजन लगभग एक घरेलू बिल्ली के जितना था। इनकी गर्दन से लेकर पूंछ तक प्रो‍टेक्टिव रीढ़ थी, जो डायनासोर के लिए कवच का काम करती थी। ये पौधे खाते थे और इनके दांत स्टेगोसॉरस (Stegosaurus) से मिलते-जुलते थे।
अर्जेंटीना में ‘फेलिक्स डी अजारा नेचुरल हिस्ट्री फाउंडेशन' (Felix de Azara Natural History Foundation) के जीवाश्म विज्ञानियों ने उत्तरी पेटागोनिया में रियो नीग्रो प्रांत में एक कम उम्र के जैकपिल कनियुकुरा के कंकाल के एक हिस्से की खोज की। कहा जाता है कि डायनासोर के पास शायद एक छोटी चोंच थी, जो काफी ताकतवर थी और उन्‍हें काटने की ताकत देती थी। विशेषज्ञों का कहना है कि अपनी चोंच की मदद से यह डायनासोर संभवत: सख्‍त लकड़ी वाली वनस्‍पतियों को खा सकते थे। 

यह खोजा गया डायनासोर थायरोफोरा नाम के डायनासोर के एक वर्ग से संबंधित माना जा रहा है। ज्‍यादातर थायरोफोरन डायनासोर उत्तरी गोलार्ध से जाने जाते हैं। इस समूह के शुरुआती जीवाश्म उत्तरी अमेरिका और यूरोप की चट्टानों में मिले हैं, जोकि जुरासिक काल से लगभग 201 मिलियन वर्ष पूर्व और 163 मिलियन वर्ष पूर्व के बीच थे। छोटे कद के इन डायनासोर की खोज से विज्ञान को उस काल के बारे में समझने में मदद मिलेगी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  4. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  9. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  10. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.