13,394 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से धरती की ओर पहुंच रही हैं 2 चट्टानें!

जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी (JPL) के अनुसार, 2 दिन बाद पृथ्वी का सामना कई एस्टरॉयड से होने वाला है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 अगस्त 2023 10:14 IST
ख़ास बातें
  • Asteroid 2023 OE5 धरती के पास 15.5 लाख किलोमीटर तक करीब आने वाला है
  • इसकी स्पीड 13934 किलोमीटर प्रतिघंटा बताई गई है
  • पहली बार इसे 24 जुलाई 2023 को देखा गया था

जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी (JPL) के अनुसार, 2 दिन बाद पृथ्वी का सामना कई एस्टरॉयड से होने वाला है।

Photo Credit: Live Science

हमारा सोलर सिस्टम, या सौरमंडल Milky Way गैलेक्सी में मौजूद है। Milky Way आकाशगंगा के भी 4 भाग हैं जिसमें से सबसे बाहरी सर्कल में हमारा सौरमंडल मौजूद है। यह आकाशगंगा के केंद्र के चारों ओर चक्कर लगा रहा है। यानि कि जैसे सूरज के चारों ओर हमारे ग्रह परिक्रमा कर रहे हैं, वैसे ही Milky Way गैलेक्सी में हमारा सूरज 8 ग्रहों को अपने साथ लिए इसकी परिक्रमा रहा है। इसी तरह की न जाने कितनी ही आकाशगंगाएं हैं जिनमें लाखों सूरज मौजूद हैं और लगातार गोले में घूम रहे हैं। 

NASA के अनुसार, सौरमंडल में 8 ग्रह हैं। सौरमंडल में 12 लाख 98 हजार 368 (12,98,368) एस्टरॉयड मौजूद हैं, और साथ ही 3,880 धूमकेतु बताए जाते हैं। ये सभी गुरुत्वाकर्षण बल के कारण सूरज के साथ घूम रहे हैं। एस्टरॉयड नाम के चट्टानी टुकड़े कई बार धरती की कक्षा को काटते हैं और इससे टकराने की स्थिति बन जाती है। नासा की जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी एस्टरॉयड को ट्रैक करती है। पिछले कई महीनों से एस्टरॉयड के लगातार धरती की ओर आने की घटनाएं देखने को मिल रही हैं। 
Advertisement

जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी (JPL) के अनुसार, 2 दिन बाद पृथ्वी का सामना कई एस्टरॉयड से होने वाला है। ये एस्टरॉयड 57 फीट से लेकर 150 फीट तक बड़े बताए गए हैं। इनमें से एक है 2023 PQ एस्टरॉयड। यह 110 फीट का चट्टानी टुकड़ा है। यह 48 घंटे बाद धरती के करीब पहुंचने वाला है। पृथ्वी के नजदीक आकर सबसे करीबी बिंदु पर यह केवल 756,000 किलोमीटर दूर रह जाएगा। इसके साइज की तुलना एक बड़े हवाई जहाज से की गई है। खतरा यहीं पर समाप्त नहीं होता है। 

नासा ने कहा है कि 2023 OE5 एस्टरॉयड भी उसी दिन पृथ्वी के करीब पहुंचेगा। इसका साइज 60 फीट का है। यह एक बड़े मकान के जितना एस्टरॉयड है। इसकी स्पीड 13934 किलोमीटर प्रतिघंटा बताई गई है। यह एस्टरॉयड अपोलो ग्रुप से संबंध रखता है। पहली बार इसे 24 जुलाई 2023 को देखा गया था। नासा कहती है कि कोई एस्टरॉयड जब 75 लाख किलोमीटर से ज्यादा नजदीक आ जाता है तो यह पृथ्वी के लिए खतरनाक हो जाता है। इसलिए एस्टरॉयड पर नजर रखना जरूरी है। Asteroid 2023 OE5 धरती के पास 15.5 लाख किलोमीटर तक करीब आने वाला है जो कि बहुत की कम दूरी है। इतने करीब आकर एस्टरॉयड के ग्रह से टकराने की संभावना बढ़ जाती है, क्योंकि ग्रह का प्रबल गुरुत्वाकर्षण इसे खींच सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Asteroid 2023 OE5, asteroid updates

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.