धरती पर तबाही मचाने मंडरा रहा 160 फीट का एस्टरॉयड! 24 घंटे में होगा इतना करीब!

2013 में रूस में Chelyabinsk नामक उल्का पिंड आसमान में फटा था जिसने 7 हजार ईमारतों को नुकसान पहुंचाया था।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 जून 2023 10:30 IST
ख़ास बातें
  • एस्टरॉयड 2023 JB3 धरती के काफी करीब से गुजरने वाला है।
  • ये चट्टानी टुकड़े सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाते हैं।
  • एस्टरॉयड का धरती की ओर आना लगातार जारी है।

पृथ्वी के पास आने वाला एस्टरॉयड 160 फीट का है। यह एक बड़ी बिल्डिंग जितना भारी है।

Photo Credit: istock

एस्टरॉयड का धरती की ओर आना लगातार जारी है। पिछले कुछ दिनों में एस्टरॉयड या क्षुद्र ग्रह पृथ्वी के काफी नजदीक से होकर गुजर रहे हैं। ये 500 फीट तक बड़े भी हो सकते हैं। ये चट्टानी टुकड़े सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाते हैं, लेकिन इन्हें ग्रह की श्रेणी में नहीं रखा गया है, क्योंकि ये ग्रहों से काफी छोटे होते हैं, लेकिन उल्का पिंड और धूमकेतु से अलग होते हैं। इसलिए इन्हें क्षुद्र ग्रह कहा जाता है। एस्टरॉयड के धरती से टकराने की अभी तक बहुत कम घटनाएं सामने आई हैं, लेकिन ये कभी भी अपनी दिशा बदल सकते हैं। इसलिए नासा इन्हें लगातार ट्रैक करती है। 

अंतरिक्ष एजेंसी NASA की ओर से एक बड़े एस्टरॉयड के धरती की ओर आने का अलर्ट जारी किया गया है। यह एस्टरॉयड कुछ ही घंटों के बाद पृथ्वी के बेहद करीब आने वाला है। इसका नाम है 2023 JB3 एस्टरॉयड। यह अगले 24 घंटों में धरती के पास आ जाएगा। नासा की JPL की ओर से बताया गया है कि जब यह धरती के सबसे करीबी पॉइंट पर पहुंच जाएगा तो पृथ्वी से इसकी दूरी 5,420,000 किलोमीटर की रह जाएगी। यह दूरी 55 लाख किलोमीटर से भी कम है। जबकि 75 लाख किलोमीटर के दायरे में आने वाले एस्टरॉयड पृथ्वी के लिए खतरा माने जाते हैं। इस हिसाब से एस्टरॉयड 2023 JB3 काफी करीब से गुजरने वाला है। 

चिंता की एक और बात ये भी है कि इसका साइज 160 फीट का है। यह एक बड़ी बिल्डिंग जितना भारी है। इतने बड़े एस्टरॉयड का धरती के इतने करीब आना खतरे से खाली नहीं है। कई बार चट्टानी टुकड़े उल्का पिंड के रूप में भी धरती पर गिर जाते हैं। लेकिन ये एस्टरॉयड से काफी छोटे होते हैं। 2013 में रूस में Chelyabinsk नामक उल्का पिंड आसमान में फटा था जिसने 7 हजार ईमारतों को नुकसान पहुंचाया था। इसमें 1400 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। यह 59 फीट साइज का था। 

अगर तुलना करें तो एस्टरॉयड 2023 JB3 इससे तीन गुना बड़ा है। ऐसे में खतरे का अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह टकराने की स्थिति में कितना विनाशक हो सकता है। हालांकि नासा ने ऐसे किसी खतरे की चेतावनी अभी तक जारी नहीं की है। फिर भी, अंतरिक्ष वैज्ञानिक एस्टरॉयड को लेकर लगातार अलर्ट पर रहते हैं, क्योंकि ये कभी भी अपनी दिशा बदल सकते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. मात्र ₹9999 में 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला HMD Rise लॉन्च
  2. फ्री में Netflix देखने के लिए कौन सा रिचार्ज है बेस्ट? Airtel, Jio और Vi के पास हैं कई प्लान
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500s में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. भारत में Apple का सातवां रिटेल स्टोर हैदराबाद में जल्द शुरू होगा
  3. बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों ने घटाए शिपमेंट के टारगेट, मेमोरी और अन्य कंपोनेंट्स महंगे होने का असर
  4. Redmi K100 Ultra में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा
  5. Hisense E7S Hi-QLED MiniLED TV सीरीज भारत में हुई लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. फ्री में Netflix देखने के लिए कौन सा रिचार्ज है बेस्ट? Airtel, Jio और Vi के पास हैं कई प्लान
  7. क्रिएटर्स के लिए भारत में लॉन्च हुआ HP OmniBook Ultra 16 लैपटॉप, मिलेंगे AI टूल्स और Studio टेक्नोलॉजी
  8. Samsung Galaxy S27 Ultra में कॉस्ट कम रखने के लिए दिया जा सकता है Snapdragon चिपसेट
  9. 10,000mAh बैटरी के साथ आएगा Realme 17 Pro! OnePlus जैसा दिखा कैमरा डिजाइन
  10. मात्र ₹9999 में 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला HMD Rise लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.