Asteroid : 32 हजार किलोमीटर की स्‍पीड से पृथ्‍वी की ओर बढ़ रही ‘आफत’, 2 अक्‍टूबर को होगा सामना!

इसे पृथ्वी की एक परिक्रमा पूरी करने में 1590 दिन लगते हैं। सूर्य से इसकी अधिकतम दूरी 649 मिलियन किलोमीटर और न्यूनतम दूरी 149 मिलियन किलोमीटर है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 30 सितंबर 2022 12:54 IST
ख़ास बातें
  • पृथ्‍वी के करीब से लगभग हर रोज एस्‍टरॉयड गुजर रहे हैं
  • 2 अक्‍टूबर को एक एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी के काफी करीब आएगा
  • हालांकि इससे हमारे ग्रह को कोई खतरा नहीं है

एस्‍टरॉयड्स को लघु ग्रह भी कहा जाता है। जैसे हमारे सौर मंडल के सभी ग्रह सूर्य का चक्‍कर लगाते हैं, उसी तरह एस्‍टरॉयड भी सूर्य की परिक्रमा करते हैं।

वैज्ञानिकों के लिए यह साल काफी अलग गुजर रहा है। एक ओर जहां सूर्य में काफी हलचल है, वहीं पृथ्‍वी के नजदीक एस्‍टरॉयड्स का लगातार आना जारी है। कल ही हमने आपको बताया था कि 28 सितंबर को पृथ्‍वी के करीब से 5 एस्‍टरॉयड गुजरे जो बस, घर से लेकर एक विमान के साइज जितने बड़े थे। इन सभी ने पृथ्‍वी को एक सुरक्षित दूरी से पास किया और किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। एक बार फ‍िर एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी के करीब आ रहे हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने एक और अंतरिक्ष ‘चट्टान' को लेकर अलर्ट जारी किया है। 

रिपोर्टों के अनुसार, सितंबर महीने में 30 से ज्‍यादा एस्‍टरॉयड्स हमारे ग्रह के करीब आ चुके हैं। अक्टूबर में भी यही सिलसिला जारी रहने की उम्‍मीद है। हालांकि ये एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी से ए‍क निश्चित दूरी बनाकर गुजरते हैं, इसके बावजूद वैज्ञानिक उन्‍हें आखिरी समय तक मॉनिटर करते हैं और नासा भी कई एस्‍टरॉयड्स को संभावित रूप से खतरनाक की कैटिगरी में शामिल करके अलर्ट भेजती है। 
Advertisement

नासा की ओर से ‘एस्‍टरॉयड 2022 SB9' को लेकर अलर्ट किया गया है। यह हमारी पृथ्‍वी के काफी नजदीक आ सकता है। जानकारी के मुताबिक, ‘एस्‍टरॉयड 2022 SB9' 32400 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से पृथ्‍वी की ओर आ रहा है। यह  2 अक्टूबर को हमारे ग्रह के सबसे करीब पहुंच सकता है, तब दोनों के बीच की दूरी 20 लाख किलोमीटर ही रह जाएगी। The-sky.org के अनुसार यह एस्‍टरॉयड मंगल और बृहस्पति के बीच मुख्य एस्‍टरॉयड बेल्ट में स्थित अपोलो ग्रुप से संबंधित है। इसे पृथ्वी की एक परिक्रमा पूरी करने में 1590 दिन लगते हैं। सूर्य से इसकी अधिकतम दूरी 649 मिलियन किलोमीटर और न्यूनतम दूरी 149 मिलियन किलोमीटर है।

एस्‍टरॉयड्स को लघु ग्रह भी कहा जाता है। जैसे हमारे सौर मंडल के सभी ग्रह सूर्य का चक्‍कर लगाते हैं, उसी तरह एस्‍टरॉयड भी सूर्य की परिक्रमा करते हैं। लगभग 4.6 अरब साल पहले हमारे सौर मंडल के शुरुआती गठन से बचे हुए चट्टानी अवशेष हैं एस्‍टरॉयड। वैज्ञानिक अभी तक 11 लाख 13 हजार 527 एस्‍टरॉयड का पता लगा चुके हैं। ज्‍यादातर एस्‍टरॉयड एक मुख्‍य एस्‍टरॉयड बेल्‍ट में पाए जाते हैं, जो मंगल और बृहस्‍पति ग्रह के बीच है। इनका साइज 10 मीटर से 530 किलोमीटर तक हो सकता है। अबतक खोजे गए सभी एस्‍टरॉयड का कुल द्रव्‍यमान पृथ्‍वी के चंद्रमा से कम है।   
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  2. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  3. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  4. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  5. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  6. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  7. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  8. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  10. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.