Amazon के मालिक Jeff Bezos के साथ अंतरिक्ष यात्रा के लिए लगाई 200 करोड़ से ज्यादा की बोली

जेफ बेजोस की Blue Origin को वह पहला व्यक्ति मिल गया है जो अरबपति टाइकून बेजोस के साथ अंतरिक्ष में उड़ान भरेगा। यह व्यक्ति अगले महीने कंपनी के पहले क्रू स्पेसफ्लाइट में सवार होकर वापस आएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 जून 2021 18:15 IST
ख़ास बातें
  • बजोस ने कहा आने वाले हफ्तों में नीलामी के विजेता का नाम जारी किया जाएगा।
  • नीलामी शुरू होने के 7 मिनट बाद बंद हो गई।
  • एलन मस्क ने अपनी कंपनी SpaceX के साथ अंतरिक्ष यात्राएं शुूूरू कर दी हैं।

Blue Origin का नया स्पेसशिप न्यू शेफर्ड 20 जुलाई को West Texas से लॉन्च किया जाएगा।

जेफ बेजोस की Blue Origin को वह पहला व्यक्ति मिल गया है जो अरबपति टाइकून बेजोस के साथ अंतरिक्ष में उड़ान भरेगा। यह व्यक्ति अगले महीने कंपनी के पहले क्रू स्पेसफ्लाइट में सवार होकर वापस आएगा। बेजोस, उनके भाई मार्क, बोली विजेता और एक अन्य व्यक्ति New Shepherd रॉकेट सिस्टम में उड़ान भरेंगे। इस स्पेसशिप में ये लोग लगभग तीन मिनट तक अंतरिक्ष में रहेंगे जहां पर पृ्थ्वी का गुरुत्वाकर्षण शून्य समान हो जाता है। जीतने वाली बोली (bid) 28 मिलियन डॉलर (लगभग 205 करोड़ रुपये) में दी गई थी, लेकिन विजेता की पहचान को अभी गुप्त रखा गया है।

नीलामी शनिवार को आयोजित की गई थी और चार मिनट के अंदर ही बोलियां 20 मिलियन डॉलर (लगभग 150 करोड़ रुपये) की राशि को पार कर गई। यह नीलामी शुरू होने के 7 मिनट बाद बंद हो गई। कंपनी ने कहा कि बोली में जो 28 मिलियन की जो राशि जुटाई गई है उसे ब्लू ओरिजिन फाउंडेशन, क्लब में भविष्य के लिए दान कर दिया जाएगा। ताकि आने वाली पीढियां स्पेस में जीवन के लिए नए आविष्कार कर सकें। 
Advertisement

Blue Origin ने एक बयान में कहा कि कुछ औपचारिकताएं पूरी होने के बाद आने वाले हफ्तों में नीलामी के विजेता का नाम जारी किया जाएगा। Amazon के सीईओ और अंतरिक्ष उत्साही बेजोस ने मनुष्य को अंतरिक्ष में ले जाने के लिए सन् 2000 में Blue Origin की स्थापना की। इस बयान के साथ कंपनी ने नीलामी प्रक्रिया का एक वीडियो भी जारी किया है। 

Blue Origin का नया स्पेसशिप न्यू शेपर्ड एक पुन: प्रयोग किया जाने वाला सब-ऑर्बिटल रॉकेट सिस्टम है जो कि 20 जुलाई को West Texas से लॉन्च किया जाएगा। यह लॉन्च अमेरिका में कमर्शिअल स्पेस में एक नए अध्याय की शुरुआत को चिह्नित करेगा। एक और अरबपति टाइकून एलन मस्क ने अपनी SpaceX कंपनी के साथ मनुष्यों को अंतरिक्ष में भेजना शुरू कर दिया है। वहीं Virgin कंपनी के रिचार्ड ब्रैन्सन भी स्पेस में जाने की जुगत में लगे हैं और हो सकता है कि वो इससे पहले स्पेस में पहुंचने का प्रयास करें। 
Advertisement

पिछले हफ्ते एक इंस्टाग्राम पोस्ट में बेजोस ने एक वीडियो संदेश में घोषणा की कि वह अपने भाई मार्क के साथ Blue Origin की पहली अंतरिक्ष उड़ान पर होंगे। "पृथ्वी को अंतरिक्ष से देखना, यह आपको बदल देता है। यह इस ग्रह के साथ, मानवता के साथ आपके रिश्ते को बदल देता है। यह एकमात्र पृथ्वी है” बेज़ोस वीडियो में कहते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Blue Origin

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  7. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  10. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.