डायनासोरों के जमाने में पृथ्‍वी को आसानी से ढूंढ सकते थे एलियंस, जानें इसकी वजह

Aliens : रिसर्च को अंजाम तक पहुंचाने के लिए वैज्ञानिकों ने बायोमार्कर में बदलाव का पता लगाया।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 14 नवंबर 2023 16:39 IST
ख़ास बातें
  • एलियंस को लेकर सामने आई नई जानकारी
  • डायनासोरों के जमाने में एलियंस ज्‍यादा पहचान सकते थे हमारी पृथ्‍वी को
  • कॉर्नेल यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने की स्‍टडी

वैज्ञानिकों का मानना है कि ऐसा इसलिए था, क्‍योंकि धरती पर बहुत ज्‍यादा हरियाली थी।

एलियंस (Aliens) की खाेज हमारी पृथ्‍वी पर वैज्ञानिकों के लिए बड़ी चुनौती रही है। दुनियाभर के साइंटिस्‍ट यह जानने में जुटे हैं कि एलियंस हैं या नहीं। अगर हैं तो पृथ्‍वी को लेकर वो क्‍या सोचते हैं। बहरहाल, कॉर्नेल यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों की नई रिसर्च से पता चला है कि आज के मुकाबले अतीत में हमारी पृथ्‍वी, डायनासोरों को ज्‍यादा लुभाती होगी। रिसर्च को अंजाम तक पहुंचाने के लिए वैज्ञानिकों ने बायोमार्कर में बदलाव का पता लगाया। यह पूरे ब्रह्मांड में जीवन के संकेतों का पता लगाने के लिए एक महत्‍वपूर्ण कड़ी है। 

स्‍टडी के अनुसार, वैज्ञानिकों ने पाया कि बायोमार्कर्स के दो जोड़े- ऑक्‍सीजन और मीथेन के साथ ओजोन और मीथेन 10 से 30 करोड़ साल पृथ्‍वी पर काफी प्रचुर मात्रा में थे। वैज्ञानिकों का मानना है कि ऐसा इसलिए था, क्‍योंकि धरती पर बहुत ज्‍यादा हरियाली थी। इसने हमारे ग्रह पर ऑक्‍सीजन के लेवल को बढ़ाया हुआ था।    
Advertisement

वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर उस समय एलियंस थे और उनके पास तकनीक थी तो वह डायनासोरों के युग में हमारी पृथ्‍वी को मौजूदा समय के मुकाबले ज्‍यादा आसानी से पहचान सकते होंगे। एलियंस को लेकर यह रिसर्च एकदम फ्रेश लगती है। इससे यह भी संकेत मिलता है कि डायनासोरों के युग में पृथ्‍वी पर एलियंस की आवाजाही रही होगी। हालांकि रिसर्च में यह फैक्‍ट शामिल नहीं किया गया है। 

एलियंस से जुड़ी अन्‍य खबरों की बात करें, तो UFO (अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्‍जेक्‍ट्स) जैसे मामलों पर दुनिया की सबसे बड़ी स्‍पेस एजेंसी नासा (Nasa) की रिपोर्ट हाल में सामने आई है। टीम में शामिल एक्‍सपर्ट्स का कहना है, उन्‍हें इस बात का कोई सबूत नहीं मिला है कि UFO के लिए एलियंस जिम्‍मेदार थे। हालांकि नासा ने यह भी कहा कि वह ऐसी संभावनाओं से इनकार नहीं करती। इसका मतलब है कि नासा को भले ही कोई सबूत ना मिला हो, आसमान में दिखने वाले UFO का संबंध एलियंस से हो सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Aliens, dinosaur, new study, science news hindi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.